जिंदा है अल-कायदा प्रमुख अल-जवाहिरी – Live Halchal

जिंदा है अल-कायदा प्रमुख अल-जवाहिरी, पाक सीमा इलाके में छिपे होने की जताई गई आशंका
संयु्क्त राष्ट्र, प्रेट्र। दुनिया का सबसे बड़े आतंकी संगठन अल-कायदा का प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी अभी भी जिंदा है और शायद वो पाकिस्तानी सीमा इलाके में छिपा हुआ है। इस बात की आशंका जताई है संयुक्त राष्ट्र ने। संयुक्त राष्ट्र की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े लोगों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अफगानिस्तान और पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में रह रहा है, जिसमें अल-कायदा चीफ अयमान अल-जवाहिरी भी शामिल है, जो शायद जिंदा है लेकिन वो अभी बहुत कमजोर हालत में है।

शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़ी संख्या में अल-कायदा के लड़ाके और तालिबान से जुड़े अन्य विदेशी चरमपंथी तत्व अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में रह रहे हैं। यूएन की एनालिटिकल सपोर्ट की बारहवीं रिपोर्ट और प्रतिबंध निगरानी दल के सदस्य राज्यों ने बताया है कि अल-कायदा नेतृत्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अफगानिस्तान और पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित है, जहां वे सभी भारतीय उपमहाद्वीप में सक्रिय अल-कायदा से जुड़े हुए है और उसके साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अल-कायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी , अफगानिस्तान और पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र में कहीं बताय़ा जा रहा है। बता दें कि खराब स्वास्थ्य के कारण उसकी मौत की पिछली रिपोर्टों की पुष्टि नहीं की गई थी जिसमें कहा गया था कि अफगानिस्तान में अल-जवाहिरी की मौत हो गई है। हालांकि, अल-कायदा चीफ के कथित मौत की पुष्टि कभी नहीं हुई।

अल जवाहिरी ने 1988 में अल-कायदा की स्थापना करने में ओसामा बिन-लादेन की मदद की थी और उसने अफगानिस्तान और पाकिस्तान में संगठन की गतिविधियों का नेतृत्व किया था। बाद में लादेन की मौत के बाद जवाहिरी अल-कायदा का प्रमुख बन गया।

अमेरिका की मोस्ट वांटेड लिस्ट में है जवाहिरी

अल-जवाहिरी अमेरिका की आतंकवादियों की ‘मोस्ट वांटेड’ सूची में है। अमेरिकी सरकार ने उस पर अपने नागरिकों की हत्या करने का आरोप लगाया है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर अमेरिकी नागरिकों की हत्या की साजिश भी शामिल है। अमेरिकी सरकार ने अयमान अल-जवाहिरी पर ढाई करोड़ डॉलर का इनाम रखा था।