जाने उपाय – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 26 Jul 2020 10:19:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जाने उपाय – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बालो की चमक और हेयर ग्रोथ को बूस्ट करेगा बादाम, जाने उपाय https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%ae%e0%a4%95-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a5-%e0%a4%95/355589 Sun, 26 Jul 2020 10:19:40 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=355589 बालों की मजबूती शैम्पू और तेल से ही नहीं आती है. इसके लिए कुछ ऐसी चीजों की जरूरत होती है जो बालों को पोषण दे सकें और उसे मजबूत भी बना सके. बादाम का सेवन सेहत के लिए भी अच्छा होता है. अगर आप रोजाना बादाम खाते हैं तो आपकी मानसिक सेहत भी अच्छी होती …]]>

बालों की मजबूती शैम्पू और तेल से ही नहीं आती है. इसके लिए कुछ ऐसी चीजों की जरूरत होती है जो बालों को पोषण दे सकें और उसे मजबूत भी बना सके. बादाम का सेवन सेहत के लिए भी अच्छा होता है. अगर आप रोजाना बादाम खाते हैं तो आपकी मानसिक सेहत भी अच्छी होती है. बालों में बादाम का तेल लगाना भी फायदेमंद होता है. लेकिन अगर आप अपने बालों में बादाम को रॉ तरीके से भी उपयोग करते हैं तो उसे अनेक फायदे होते हैं. तो आइए जानते हैं बादाम का उपयोग कैसे किया जा सकता है.

क्यों फायदेमंद है बादाम

बादाम में पाये जाने वाले पोषक तत्व सेहत के साथ बालों को मजबूती भी प्रदान करते हैं. ओमेगा फैटी3 एसिड बादाम में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है. यह बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है. बालों कि मजबूती के लिए आप रोजाना बादाम अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

बाल झडने की समस्या : अगर आप बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं तो आपको बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए. क्योंकि बादाम में पाये जाने वाले पोषक तत्व बालों को झड़ने से रोकने मे भी मदद करते हैं. बादाम में पाया जाने वाला मैग्निशियम और विटामिन ई बालों को झड़ने से बचाते हैं.

बादाम अंडा हेयर पैक : बालों को मजबूत बनाने के लिए और ठीक से सफाई करने के लिए बादाम अंडा हेयर पैक भी आप लगा सकते हैं. इस पैक का इस्तेमाल महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए इन स्टेप का पाल करें.

इसके लिए 6-7 बादाम पीस लें और उसमें एक अंडा फेट लें.एक नींबू निचोड़ें और फिर इस पैक को बालों की जड़ों से लेकर टिप तक आसानी से लगा लें.1 घंटे तक बालों पर कैप लगाकर छोड़ दें और फिर शैंपू कर लें.इस पैक को सप्ताह में कम से कम एक बार जरूर लगाएं. कुछ ही महीनों में फायदा दिखने लगेगा.भीगे बादाम का पैक बालों में लगाने से वे शाइनी और घने बनते हैं. ऐसी अवस्था में बादाम सीधा बालों की जड़ों पर असर करते हैं.

अच्छा कंडीशनर: बादाम एक नैचरल कंडीशनर का काम करते हैं. अगर बाल डैमेज हो गए हैं और उन्हें संभालने में दिक्कत आ रही है तो फिर रोजाना बादाम के तेल से बालों की मालिश करें. इसके अलावा बादाम के पेस्ट में 3-4 बूंदे नींबू के रस की मिलाकर भी लगा सकती हैं.

विटामिन: आपने अक्सर सुना होगा की इस विटामिन की कमी से शरीर में कमजोरी आ गयी और बाल भी झड़ने लगे. तो आपको यह जरूर जानना चाहिए कि बादाम में पाये जाने वाले विटामिन बालों कि मजबूती के लिए बहुत जरूरी होते हैं. विटामिन बी 12, विटामिन ए, बी2, और बी6 ऐसे विटामिन हैं जो बालों के पोषण के लिए बहुत जरूरी होते हैं.

]]>
बेहतर सेक्स लाइफ के लिए आवश्यक है पार्टनर का खुलकर बात करना, जाने उपाय https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ab-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%86%e0%a4%b5/354056 Wed, 22 Jul 2020 11:19:18 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=354056 सेक्स लाइफ  का खुशनुमा जिंदगी में बहुत अहम रोल होता है. वहीं खुशनुमा सेक्स लाइफ के सबसे अहम पहलुओं में एक है इसको लेकर दोनों पार्टनर (Partner) के बीच बात. जो कपल (Couple) इस बारे में अपने मन की बात जितनी जल्दी और जितनी अच्छी तरह कहते हैं, उनकी लाइफ उतनी आनंददायक होती है. हालांकि, …]]>

सेक्स लाइफ  का खुशनुमा जिंदगी में बहुत अहम रोल होता है. वहीं खुशनुमा सेक्स लाइफ के सबसे अहम पहलुओं में एक है इसको लेकर दोनों पार्टनर (Partner) के बीच बात. जो कपल (Couple) इस बारे में अपने मन की बात जितनी जल्दी और जितनी अच्छी तरह कहते हैं, उनकी लाइफ उतनी आनंददायक होती है. हालांकि, हकीकत में ऐसा कम ही हो पाता है, इसीलिए डॉक्टर सेक्स के बारे में बात करने की सलाह देते हैं. myUpchar के अनुसार, यह सेक्स एजुकेशन का एक रूप है, जिसका फायदा दोनों पार्टनर को मिलता है. सवाल उठता है कि यह बात क्या होनी चाहिए. जवाब हैं ये चार बिंदु-

सेक्सुअल हेल्थ : दोनों पार्टनर को एक-दूजे की सेक्सुअल हेल्थ के बारे में जरूर जानना चाहिए. ऐसा करके कई बीमारियों से बचा जा सकता है.

कब-कब सेक्स करना है : कपल का इस मुद्दे पर राजी होना जरूरी है. अधिकांश मामलों में दोनों एक-दूसरे की इस भावना को नहीं समझ पाते हैं और विवाद का बड़ा कारण बन जाता है.

मतभेद कैसे दूर करना : सेक्स से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर दोनों  के बीच मतभेद हो सकते हैं. इन मतभेदों को दूर करने का एक मात्र तरीका है बातचीत.

धीमे बोलें, धीरे-धीरे बोलें

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सबसे महत्वपूर्ण होता है कि पार्टनर सेक्स के बारे में कैसे बात कर रहे हैं. हो सकता है कि पुरुष या महिला में से कोई एक असहज महसूस कर रहा हो. ऐसे में दूसरे की जिम्मेदारी है कि वह अपने पार्टनर का साथ दे. जैसे-जैसे सेक्स से जुड़े विषयों पर बात होगी, पार्टनर खुलेगा और सेक्स लाइफ सुखद होगी. सेक्स पर हमेशा धीमे बोलें और अपने पार्टनर को धीमे-धीमे खुलकर बोलने का मौका दें. जब साथी बोलना शुरू कर दे, उसे अच्छी तरह सुनें भी.

एक बार में खत्म नहीं होती बात

सेक्स एजुकेशन के जानकार कहते हैं कि यह एक या दो दिन की बात नहीं होती है. सेक्स कनवर्सेशन (सेक्स पर बातचीत) जीवन भर चल सकती है. myUpchar के अनुसार, एक अच्छी सेक्स रिलेशनशिप वह होती है, जिसमें दोनों पार्टनर सेक्स करने की इच्छा, बर्थ कंट्रोल, सुरक्षित यौन संबंध और क्या अच्छा तथा क्या बुरा पर हमेशा बात करते रहते हैं.

खुलकर बोलें, एक-दूसरे की भावनाओं को समझें

खुलकर बोलना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है एक-दूसरे की भावनाओं को समझना. यदि एक साथी सेक्स के लिए तैयार नहीं है और दूसरा उसकी मर्जी के खिलाफ दबाव बना रहा है तो यह अच्छी सेक्स लाइफ की निशानी नहीं है. एक-दूसरे की भावनाओं और परेशानियों को समझेंगे तो हमेशा स्वस्थ्य संबंध रहेंगे. एक और अहम सलाह यह दी जाती है कि सेक्स पर बात करने में कभी देर नहीं होती. उम्र के किसी भी पड़ाव में हैं, यदि सेक्स लाइफ में सुधार चाहते हैं तो इसकी शुरुआत बातचीत से ही है.

]]>