जानें सेहतमंद शरीर के लिए बॉडी को डिटॉक्स करना है क्यों बहुत जरूरी – Live Halchal

जानें सेहतमंद शरीर के लिए बॉडी को डिटॉक्स करना है क्यों बहुत जरूरी,अजमाए ये टिप्स
शादियों का सीजन जारी हैं जहां कई लोग हर दी किसी ना किसी आयोजन में शामिल हो रहे हैं और खानपान का लुत्फ़ उठा रहे हैं। इन आयोजन में मीठे के साथ चटपटे के भी कई व्यंजन का स्वाद लेने को मिलता हैं। लेकिन लगातार ऐसा भोजन आपकी सेहत को नुकसान ना पहुंचा दें। ऐसे में सेहतमंद शरीर को पाने के लिए जरूरी हैं कि बॉडी को डिटॉक्स करते हुए सेहत को दुरूस्त किया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद बॉडी को डिटॉक्स करने में ली जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

वाटर इनटेक को बढ़ाएं

शादियों के मौसम में भागदौड़ और वक्त बेवक्त खानपान के कारण पाचनतंत्र में पूरी तरह से उथल-पुथल मच जाती है। ऐसे में अपने शरीर को पूरी तरह से फिट करने के लिए अधिक मात्रा में पानी पीएं, जिससे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर आ जाएं। दिन में करीबन आठ गिलास पानी अवश्य पीएं।

दिन की शुरूआत ग्रीन टी

सुबह उठकर सबसे पहले कुछ भी खाने से बचें और सिर्फ ग्रीन टी लें। ग्रीन टी एंटीआक्सीडेंटस से भरपूर होती हैं। आप चाहें तो ग्रीन में अपने स्वादानुसार नींबू और शहद भी मिला सकती हैं। ग्रीन टी में चीनी मिलाने से बचें अन्यथा इससे कैलोरी इनटेक बढ़ सकती है।

रात को खाने के बाद टहलें

शाम ढ़लने के बाद डिनर कर लेना बेहद जरूरी हैं। खासतौर से देर रात खाना खाने से परहेज करना चाहिए और अगर आप देर रात को खाना खा भी रहे हैं, तो कोशिश करें कि ज्यादा कैलोरीज लेने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा डिनर करने के बाद कुछ देर जरूर टहलें जिससे आपका खाना डाइजेस्ट हो सके और भारीपन महसूस न हो पाए।

फलों का सेवन करें

शादियों पर खूब जूस, मिठाइयां, बर्गर और पिज्ज़ा खाने के बाद अब आप कुछ दिन पूरी तरह से खुद को फास्ट फूड और तले भुने खाने से दूर रखें। साथ ही ब्रेकफास्ट और रात को खाना खाने से पहले फलों और सलाद का सेवन जरूर करें। ताकि आपके शरीर को मज़बूती मिल सके। दरअसल सब्जियों और फलों में फाइबर पाया जाता है। फाइबर नेचुरल डिटॉक्सिफाइंग एजेंट है इसलिए अपनी डाइट में खूब फाइबर लें।

उपवास करें

अगर आपका शरीर तंदरूस्त है और आप उपवास रखने में सक्षम हैं, तो सावों की समाप्ति के बाद एक दिन का उपवास अवश्य करें, जिससे आपके पाचन तंत्र को आराम मिल सके।

वर्कआउट करना न भूलें

ऐसे मौके पर हमारे शरीर में खूब सारी कैलोरीज जमा हो जाती हैं, जिससे शरीर में भारीपन महसूस होने के लगता है। ऐसे में अपने वर्कआउट को नियमित करें और रोजाना वॉक करें, ताकि आपकी बॉडी दोबारा से फिट हो सके। दरअसल, व्यायाम न सिर्फ हमारे शरीर को चुस्त रखता है बल्कि हमारे पाचन तंत्र को भी सुचारू बनाने में मदद करता है। इसके अलावा हमारे चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने में भी बेहद फायदेमंद साबित होता है। इतने सारे फायदों से परिपूर्ण व्यायाम को नियमित तौर पर करना बेहद जरूरी है।

संतरा, रस्पबेरी और अंगूर वाटर

फल और कच्ची सब्जियां हमारे शरीर को कई प्रकार से फायदा पहुंचाती है। इसके लिए आप संतरा, खीरा, रसबेरी, मिन्ट लीवस और अंगूर को काट कर पानी में डालकर एक स्वादिष्ट पेय बनाएं। खीरा आपके शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखेगा और टॉक्सिन को बाहर निकालेगा, रस्पबेरी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व व अंगूर में शामिल तत्व कैंसर से बचाव करेंगे। इसके अलावा मिन्ट लीवस और संतरा आपके पाचन तंत्र को बेहद बनाने में कारगर साबित होता है। इसके अलावा शरीर में पानी की मात्रा को पूर्ण करने का भी काम करता है।