जानें शुभ-मुहूर्त और उपाय – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 13 Aug 2021 12:05:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जानें शुभ-मुहूर्त और उपाय – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 आज है नाग पंचमी, जानें शुभ-मुहूर्त और उपाय https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%ad-%e0%a4%ae/453520 Fri, 13 Aug 2021 04:52:10 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=453520 बीते कल यानी 11 अगस्त को हरियाली तीज का पर्व मनाया गया है। अब इसके बाद कल यानी 13 अगस्त को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाने वाला है। आप सभी को बता दें कि नाग पंचमी के दिन नागों का पूजन किया जाता है और उनके संरक्षण का संदेश दिया जाता है। अब इस …]]>

बीते कल यानी 11 अगस्त को हरियाली तीज का पर्व मनाया गया है। अब इसके बाद कल यानी 13 अगस्त को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाने वाला है। आप सभी को बता दें कि नाग पंचमी के दिन नागों का पूजन किया जाता है और उनके संरक्षण का संदेश दिया जाता है। अब इस समय सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में महादेव और माता पार्वती के पूजन के साथ अगर सर्प का पूजन किया जाए तो बड़े लाभ होते हैं। तो आइए जानते हैं नाग पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त और तमाम समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ खास उपाय।

जानें शुभ मुहूर्त- पंचमी तिथि 12 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 24 मिनट से शुरू हो रही है और 13 अगस्त को 01 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। हालाँकि नाग पंचमी का पर्व उदया तिथि के हिसाब से 13 अगस्त को ही मनाया जाएगा। और इस दिन पूजा का शुभ समय 05 बजकर 49 मिनट से 08 बज​कर 28 मिनट तक रहेगा।

उपाय- वैसे तो आप सावन के महीने में कभी भी कोई भी उपाय कर सकते हैं लेकिन नाग पंचमी का दिन भोले बाबा के पूजन के लिए बहुत खास है। इस दिन अपनी मनोकामना के हिसाब से महादेव का अलग-अलग चीजों से रुद्राभिषेक करने से सब कुछ सफल होता है।

1. अगर आपको संतान चाहिए तो दूध से रुद्राभिषेक करें।

2. अगर आपके कार्यों में बार बार विघ्न पड़ रहा है, तो आपको दही से महादेव का अभिषेक करना चाहिए।

3. जीवन में तनाव है तो इत्र से शिवजी का अभिषेक करें।

4. घर में कोई गंभीर रोग से पीड़ित है तो घी से महादेव का अभिषेक करें।

5. मोक्ष की कामना है तो शिव जी का गंगाजल से रुद्राभिषेक करें।

6. खास मनोकामना है तो पंचामृत से महादेव का अभिषेक करें।

7. शत्रु ज्यादा हैं तो सरसों के तेल से रुद्राभिषेक करें।

]]>