जानें- कौन सा राज्य है पहले स्थान पर – Live Halchal

अमेरिका और ब्रिटेन से ज्यादा तेजी से हो रहा भारत में कोरोना का टीकाकरण, जानें- कौन सा राज्य है पहले स्थान पर
भारत में टीकाकरण की रफ्तार अमेरिका और ब्रिटेन से ज्यादा तेज है। भारत में अब तक 70 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। भारत ने यह लक्ष्य 26 दिन में हासिल किया जबकि अमेरिका को 70 लाख टीके लगाने में 27 दिन और ब्रिटेन को 48 दिन लगे थे। यह जानकारी गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय ने बताया कि 11 फरवरी को सुबह आठ बजे तक 70,17,114 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। इनमें 57,05,228 स्वास्थ्य कर्मी और 13,11,886 फ्रंट लाइन वर्कर हैं। अब तक टीकाकरण के कुल 1,43,056 सत्र संपन्न हुए हैं।

बिहार में 79 फीसद स्वास्थ्य कर्मियों को लगा टीका

मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण के 26वें दिन, 10 फरवरी को देश में 8,308 सत्रों में कुल 4,04,349 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 94,890 स्वास्थ्य कर्मी और 3,10,459 फ्रंट लाइन वर्कर हैं। देश के 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 65 फीसद से ज्यादा टीकाकरण पूरा हो चुका है। बिहार में 79 फीसद स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है।

वहीं सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लक्ष्य का 40 फीसद ही टीकाकरण हो पाया है। सर्वाधिक खराब स्थिति पुडुचेरी की है। वहां मात्र 17.5 फीसद लोगों को टीका लग पाया है।

देश में कम हो रहे कोरोना के नए मामले

वहीं, दूसीर ओर देश में कोरोना महामारी का असर लगातार कम हो रहा है। बीते 24 घंटों में देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई। हालांकि, इस दौरान संक्रमण के 12,923 नए मामले सामने आने से अब तक संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 1,08,71,294 हो गई। वहीं 108 और लोगों की मौत से कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,55,360 हो गया है।

बुधवार को लगभग सात लाख नमूनों की हुई जांच

इस बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में अब तक 20,40,23,840 नमूनों की जांच हो चुकी है। बुधवार को 6,99,185 नमूनों की जांच की गई।