जानें इसके फीचर्स – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 13 Jul 2020 11:32:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जानें इसके फीचर्स – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 भारत में Tecno ब्रांड ने अपना Tecno Spark 5 pro स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें इसके फीचर्स https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-tecno-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a4%be-tecno-spark-5/350709 Mon, 13 Jul 2020 11:32:44 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=350709 Tecno ब्रांड ने भारत में एंट्री लेवल मिड रेंज स्मार्टफोन Tecno Spark 5 pro को लॉन्च कर दिया है। फोन को सिंगल वेरिएंट 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज में पेश किया गया है। इस डिवाइस की शुरुआती कीमत 10,499 रुपए है। Tecno Spark 5 Pro स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू …]]>

Tecno ब्रांड ने भारत में एंट्री लेवल मिड रेंज स्मार्टफोन Tecno Spark 5 pro को लॉन्च कर दिया है। फोन को सिंगल वेरिएंट 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज में पेश किया गया है। इस डिवाइस की शुरुआती कीमत 10,499 रुपए है। Tecno Spark 5 Pro स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। ग्राहक इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से खरीद सकते हैं।

Tecno Spark 5 Pro स्पेसिफिकेशन

Tecno Spark 5 Pro स्मार्टफोन 6.6 इंच डॉट इन डिस्पले के साथ आएगा, जिसका रेजोल्यूशन 720/1600 पिक्सल होगा, जबकि ब्राइटनेस 480 nits और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.2 फीसदी होगा। फोन में सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है, जो डिस्पले के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर रहेगा। इस नॉच डिस्पले में 8MP AI सेल्फी कैमरा मिलेगा, जो डुअल फ्लैश सपोर्ट के साथ आएगा। डिवाइस के राइट साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिया गया है, जबकि सिम के लिए फोन के लेफ्ट साइड स्लॉट मिलेगा।

फोन के बॉटम में 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है, जो चार्जिंग पोर्ट, माइक्रोफोन और ग्रिल स्पीकर के साथ आता है। अगर फोन के रियर की बात करें, तो Tecno Spark 5 Pro में क्वॉड कैमरा सेटअप मिलेगा, जो 16MP प्राइमरी लेंस, 2MP माइक्रोलेंस, 2MP डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा एक लेंस एआई कैमरा होगा। फोन में सिक्योरिटी फीचर के तौर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

Tecno Spark 5 Pro में MediaTek MT6762D प्रोसेसर दिया गया है। फोन को पावर देने का काम 5000mAh की दमदार बैटरी करेगी, जिसे माइक्रो USB पोर्ट की मदद से चार्ज किया जा सकेगा। हालांकि फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट नहीं मिलेगा। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में इसमें 480 घंटे का स्टैंडबाय टाइम, 31 घंटे कॉलिंग, 115 घंटे म्यूजिक और 17 घंटे वीडियो देखे जा सकेंगे। फोन के स्पेस को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

]]>
आज लॉन्च होगा Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+, जानें इसके फीचर्स https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%9a-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be-galaxy-note-10-%e0%a4%94%e0%a4%b0-galaxy-note-10-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%82/263253 Wed, 07 Aug 2019 09:02:35 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=263253 साउथ कोरियन स्मार्टफोन मेकर सैमसंग (SAMSUNG) आज मोस्ट अवेटेड Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ पर से पर्दा हटायेगी. दोनों स्मार्टफोन को न्यूयॉर्क में लॉन्च किया जा रहा है. पिछले कुछ महीनों में एक के बाद एक लीक से फोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर लगभग सारी जानकारी सामने आ चुकी है. भारतीय समय के अनुसार …]]>

साउथ कोरियन स्मार्टफोन मेकर सैमसंग (SAMSUNG) आज मोस्ट अवेटेड Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ पर से पर्दा हटायेगी. दोनों स्मार्टफोन को न्यूयॉर्क में लॉन्च किया जा रहा है. पिछले कुछ महीनों में एक के बाद एक लीक से फोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर लगभग सारी जानकारी सामने आ चुकी है. भारतीय समय के अनुसार दोपहर इसे 7 अगस्त की देर रात (1.30AM) को लॉन्च किया जाएगा. न्यूयॉर्क में उस समय दोपहर के 4 बज रहे होंगे.

Samsung Galaxy Note 10 स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy Note 10 में 6.3 इंच की फुल एचडी स्क्रीन होगी.  यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित होगा जिसमें स्नैपड्रैगन  855 SoC या ओक्टा-कोर Exynos 9825 SoC प्रोसेसर लगे होंगे. जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में स्नैपड्रैगन और पूरी दुनिया के लिए फोन में Exynos प्रोसेसर हो सकते हैं. इसकी बैटरी 3500mAh और रैम 8जीबी हो सकती है. इंटर्नल मेमोरी 256जीबी होगी. 12MP+16MP+12MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा और सेल्फी कैमरा  10 मेगापिक्सल होगा. इसकी कीमत 78000 के आसपास हो सकती है.

Samsung Galaxy Note 10+  स्पेसिफिकेशन्स

दोनों फोन में ज्यादातर फीचर्स सेम ही होंगे. जो फीचर्स अलग हो सकते हैं, उसके मुताबिक इसकी स्क्रीन 6.8 इंच की होगी. इसकी बैटरी 3500 की जगह 4300 mAh की होगी. रैम 8जीबी की जगह 12जीबी होगी. लीक्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन की कीमत 90000 के आसपास हो सकती है. इसका 5G वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है.

]]>