जानें आज की स्थिति – Live Halchal

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के पारे में गिरावट, चूरू में 0.6 डिग्री तापमान हुआ, जानें आज की स्थिति
उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यो में ठंड का प्रकोप जारी है। मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं के चलते ठंड बढ़ी हुई है। आज यानी 28 दिसंबर को कई जगहों पर घना कोहरा दर्ज किया है। वहीं बढ़ी शीतलहर से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली, बिहार, पंजाब, हरियाणा यूपी सहित ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम तापमान कम होता जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 1-2 सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं  राजस्थान में 3-5 सेल्सियस तापमान गिरा है। राजस्थान के चूरू में सुबह 8.30 बजे तक 0.6 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं नारनौल और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 1.6 सेल्सियस और अधिकतम तापमान 2.1 सेल्सियस दर्ज किया है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आज यानी सोमवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के छिटपुट स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिसके चलते मैदानी इलाकों में और ठंड बढ़ने की आशांका है।

रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल हुआ है, जिसके चलते हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि आज यानी सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने की संभावना है।

मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी करते हुए यह भी कहा गया है कि भारी हिमपात के चलते कुछ पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन और भूस्खलन की घटनाएं भी हो सकती हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने 24 से 30 दिसंबर तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

उधर, मध्य प्रदेश में पूर्वी भागों और विदर्भ में एक-दो स्थानों पर शीतलहर जारी रहने की संभावना है। जबकि उत्तर भारत के शहरों में तापमान अभी और बढ़ेगा। वहीं उत्तर भारत के ज्यादातर शहर शीतलहर की चपेट में रहेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी अब शीतलहर जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक ऐसी ही ठंड पड़ने के आसार हैं और एक हफ्ते के बाद ठंड में कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी अगले तीन दिनों तक किसी तरह की कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है।