जानें आज का रेट – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 23 Oct 2019 06:41:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जानें आज का रेट – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट धनतेरस से पहले, जानें आज का रेट https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%97%e0%a4%bf/281773 Wed, 23 Oct 2019 06:41:38 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=281773 विदेशों में कीमती धातुओं में रही सुस्ती और घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में रुपये में रही मजबूती के बल पर मंगलवार को दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना 400 रुपये उतरकर 39,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। इस दौरान चांदी में भी नरमी रही।  लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार आज …]]>

विदेशों में कीमती धातुओं में रही सुस्ती और घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में रुपये में रही मजबूती के बल पर मंगलवार को दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना 400 रुपये उतरकर 39,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। इस दौरान चांदी में भी नरमी रही। 

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार आज सोना हाजिर 3.50 डॉलर उतरकर 1,487.15 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1,490. डॉलर प्रति औंस पर रहा।  

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में नरमी रही। चांदी हाजिर 0.12 डॉलर उतर कर 17.60 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। स्थानीय बाजार में आज सोना स्टैंडर्ड 400 रुपये उतरकर 39,370 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट लेकर 39,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 ग्राम के भाव पर स्थिर रही। 

चांदी हाजिर में कोई विशेष उतार चढ़ाव नहीं देखा गया। यह पिछले दिवस की तुलना में 70 रुपये टूटकर 46930 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। चांदी वायदा 31 रुपये बढ़कर  45,381 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपये और 930 रुपये प्रति सैकड़ा के भाव पर टिके रहे। 

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे :-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम….. 39,370 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम …….39,200 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम…..46,930रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम…..45,381 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई … 920 रुपये  
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई… 930 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम…………. 30,200 रुपये

]]>
पेट्रोल के दाम 11 पैसे और डीजल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई, जानें आज का रेट https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ae-11-%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%9c/142999 Wed, 06 Jun 2018 07:33:50 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=142999 देश में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के गिरते दामों का असर भारतीय बाजार पर जारी है. आज लगातार आठवें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए गए हैं. बुधवार  को पेट्रोल के दाम में 11 पैसे और डीजल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है. मंगलवार को भी पेट्रोल …]]>

देश में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के गिरते दामों का असर भारतीय बाजार पर जारी है. आज लगातार आठवें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए गए हैं. बुधवार  को पेट्रोल के दाम में 11 पैसे और डीजल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है. मंगलवार को भी पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 10 पैसे सस्ता किया गया था. कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीजल सबसे सस्ता है. यहां पेट्रोल 77.72 रुपये और डीजल 68.80 रुपये प्रति लीटर है.पेट्रोल के दाम 11 पैसे और डीजल के दाम में 8

वहीं, गिरावट के बाद भी मुंबई में तेल के रेट सबसे ज्यादा हैं. मुंबई में कटौती के बाद पेट्रोल 85.54 रुपये और डीजल 73.25 रुपये प्रति लीटर है. 29 मई से अब तक पेट्रोल पर 74 पैसे और डीजल पर 54 पैसे कम किए गए हैं.

बता दें कि कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार 16 दिन तक दाम बढ़ाने के बाद 29 मई को तेल कंपनियों ने तेल के दामों में कमी की थी.

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कहा था कि तेल की कीमतों का निर्धारण तेल कंपनियां करती हैं और उसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं होती है. पेट्रोलियम मंत्री ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में एक पैसे की कमी को लेकर विपक्ष के ताने पर सफाई देते हुए यह स्पष्टीकरण दिया. उन्होंने कहा, “पिछले कुछ साल से पेट्रोल की कीमत बाजार द्वारा तय होती है और दैनिक कीमतों का निर्धारण पिछले साल से हो रहा है. सरकार कीमतों का निर्धारण नहीं करती है.”

गौरतलब है कि पहले 16 दिनों में तेल की कीमतों में करीब चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद एक पैसा प्रति लीटर की कमी की गई थी. कांग्रेस ने सरकार की आलोचना करते हुए इसे लोगों के साथ मजाक बताया. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए कहा, “प्रिय प्रधानमंत्री, आपने आज पेट्रोल और डीजल का दाम एक पैसा घटाया. एक पैसा? अगर आपका विचार मजाक करने का है तो यह बचकानी बात है और इसका स्वाद नीरस है. पीएस : एक पैसे की कटौती मेरे द्वारा आपको पिछले सप्ताह दी गई चुनौती का अनुपयुक्त जवाब है.

]]>