जानिए सेहत के लिए कितना जरुरी है – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 04 Jul 2019 10:01:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जानिए सेहत के लिए कितना जरुरी है – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सुबह का नाश्ता , जानिए सेहत के लिए कितना जरुरी है https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%ac%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%a4/251656 Thu, 04 Jul 2019 10:01:46 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=251656 कई लोगों को सुबह नाश्ता करने की आदत होती है. इससे उनकी सेहत भी सही बनी रहती है और बिमारियों का खतरा भी कम होता है. सुबह का नाश्ता करने से हम दिनभर एनर्जेटिक रहते हैं. शरीर की ग्रोथ के और सेहतमंद रहने के लिए ये काफी जरूरी होता है कि हम अपना नाश्ता कभी …]]>

कई लोगों को सुबह नाश्ता करने की आदत होती है. इससे उनकी सेहत भी सही बनी रहती है और बिमारियों का खतरा भी कम होता है. सुबह का नाश्ता करने से हम दिनभर एनर्जेटिक रहते हैं. शरीर की ग्रोथ के और सेहतमंद रहने के लिए ये काफी जरूरी होता है कि हम अपना नाश्ता कभी न छोड़े. अगर आप भी नहीं करते हैं तो शुरू कर दें, ताकि आपकी सेहत भी कोई नुकसान ना हो. 

* अगर आपको लगता है कि नाश्ता न करने से आपका वजन कम होता है, तो ऐसा नहीं है. इसकी कमी में आपका वजन बढ़ जाता है. जब आप नाश्ता नहीं करते हैं, तो आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म सही तरीके से काम नहीं करता है. जिससे बॉडी की कैलोरी बर्न करने की क्षमता घट जाती है और आपका वजन बढ़ने लगता है.

* रात को सात-आधे घंटे की नींद के बाद आपके शरीर को पोषण और एनर्जी की जरूरत होती है. इतना ही नहीं, रातभर पेट खाली रहने से इसमें एसिड्स की मात्रा बढ़ जाती है. जैसा कि एसिड्स का काम खाना पचाने का होता है ऐसे में जब आप नाश्ता नहीं करती हैं, तो ये पेट में गैस बनाता है और एसिडिटी की परेशानी होती है.

* नाश्ता न करने से आपका शुगर लेवल प्रभावित होता है. इससे आपको डाइबिटीज की परेशानी हो सकती है. कई बार नाश्ते की कमी में आपको स्ट्रेस और डिप्रेशन की भी परेशानी होती है. 

* जैसा कि नाश्ता न करने से एसिडिटी की परेशानी होती है. अगर आप इस पर ध्यान नहीं देते हैं, तो लंबे वक्त तक बार-बार एसिडिटी की परेशानी से आपको अल्सर की समस्या भी हो सकती है. इसलिए न सिर्फ एसिडिटी, बल्कि अल्सर से बचने के लिए भी नियमित रूप से नाश्ता करें.

]]>