जानिए व्रत कथा – Live Halchal

आज है गणेश जयंती, जानिए व्रत कथा
आज गणेश चतुर्थी का पर्व है। इसे माघी गणेश चतुर्थी या माघी गणेश जयंती के नाम से जाना जाता है। आप सभी को बता दें कि हिंदू धर्म की मान्यता है कि माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को सर्वप्रथम गणेश तरंगें धरती पर आईं थीं। जी दरअसल गणेश जयंती पर उपवास भी रखा जाता है जिससे जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। कहते हैं गणेश जयंती के दिन लाल रंग के वस्त्र, लाल फूल, और लाल चंदन को पूजा में जरूर शामिल करना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं गणेश जयंती की कथा।

गणेश जयंती तिथि – 15 फरवरी।

गणेश जयंती की कथा- एक पौराणिक कथा के अनुसार, एक दिन भगवान भोलेनाथ स्नान करने के लिए कैलाश पर्वत से भोगवती गए। महादेव के प्रस्थान करने के बाद मां पार्वती ने स्नान प्रारंभ किया और घर में स्नान करतो हुए अपने मैल से एक पुतला बनाकर और उस पुतले में जान डालकर उसको सजीव किया गया। पुतले में जान आने के बाद देवी पार्वती ने पुतले का नाम गणेश रखा। पार्वतीजी ने बालक गणेश को स्नान करते जाते वक्त मुख्य द्वार पर पहरा देने के लिए कहा। माता पार्वती ने कहा कि जब तक में स्नान करके न आ जाऊं किसी को भी अंदर नहीं आने देना। भोगवती में स्नान कर जब श्रीगणेश अंदर आने लगे तो बाल स्वरूप गणेश ने उनको द्वार पर रोक दिया। भगवान शिव के लाख कोशिश के बाद भी गणेश ने उनको अंदर नहीं जाने दिया। गणेश द्वारा रोकने को उन्होंने अपना अपमान समझा और बालक गणेश का सर धड़ से अलग कर वो घर के अंदर चले गए। शिवजी जब घर के अंदर गए तो वह बहुत क्रोधित अवस्था में थे। ऐसे में देवी पार्वती ने सोचा कि भोजन में देरी की वजह से वो नाराज हैं, इसलिए उन्होंने दो थालियों में भोजन परोसकर उनसे भोजन करने का निवेदन किया।

दो थालियां लगी देखकर शिवजी ने उनसे पूछा कि दूसरी थाली किसके लिए है? तब शिवजी ने जवाब दिया कि दूसरी थाली पुत्र गणेश के लिए है, जो द्वार पर पहरा दे रहा है। तब भगवान शिव ने देवी पार्वती से कहा कि उसका सिर मैने क्रोधित होने की वजह से धड़ से अलग कर दिया। इतना सुनकर पार्वतीजी दुखी हो गई और विलाप करने लगी। उन्होंने भोलेनाथ से पुत्र गणेश का सिर जोड़कर जीवित करने का आग्रह किया। तब महादेव ने एक हाथी के बच्चे का सिर धड़ काटकर गणेश के धड़ से जोड़ दिया। अपने पुत्र को फिर से जीवित पाकर माता पार्वती अत्यंत प्रसन्न हुई। कहा जाता है कि जिस तरह शिव ने श्रीगणेश को नया जीवन दिया था, उसी तरह भगवान गणेश भी नया जीवन अर्थात आरम्भ के देवता माने जाते हैं।

13 सितंबर को है इंदिरा एकादशी, जानिए व्रत कथा
एकादशी का पर्व बहुत ख़ास माना जाता है. वैसे आप यह भी जानते ही होंगे एकादशी का व्रत सभी व्रतों में श्रेष्ठ कहा जाता है. जी दरअसल पंचांग के मुताबिक़ इस समय आश्विन मास चल रहा है और आश्विन मास में कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी कहा जाता है. ऐसे में इस बार यह एकादशी 13 सितंबर 2020 को है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं इस व्रत की कथा. जी दरअसल इस व्रत को रखने से भगवान विष्णु की आर्शीवाद प्राप्त होता है. वहीँ इस व्रत के दिन कथा सुनने या पढ़ने से बड़े बड़े पापों का नाश होता है. इंदिरा एकादशी व्रत कथा इंदिरा एकादशी व्रत में इस कथा को अवश्य सुनना चाहिए.

पौराणिक कथा – सतयुग में इंद्रसेन नाम का एक प्रतापी राजा राज्य करता था. उसके राज्य का नाम महिष्मति था. महिष्मति राज्य में जनता को किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं था. प्रजा सुखपूर्वक रहती थी. राजा इंद्रसेन भगवान विष्णु का परम भक्त था. एक दिन नारद जी इंद्रसेन के दरबार में उपस्थित हुए और राजा को पिता का सदेंश सुनाया. नारद ने राजा को बताया कि उनके पिता यमलोक में हैं. पूर्व जन्म में उनसे कोई गलती हो गई थी जिस कारण वे यमलोक में रहने को विवश हैं. नारद ने राजा को उपाय बताते हुए कहा कि यदि इंद्रसेन आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की इंदिरा एकादशी का व्रत रखें तो उन्हें स्वर्ग की प्राप्ति होगी.

राजा ने नारद जी से इंदिरा एकादशी के व्रत के बारे में विस्तार से जानकारी देने का आग्रह किया. इस पर नारद जी ने कहा कि एकादशी तिथि से पूर्व दशमी को विधि विधान से पितरों का श्राद्ध करें. और एकादशी की तिथि को व्रत रखें और द्वादशी के दिन भगवान की पूजा के बाद दान आदि का कार्य करने के बाद व्रत का पारण करें. नारद जी ने इंद्रसेन से कहा कि इस तरह से व्रत करने से पिता को स्वर्ग प्राप्त होगा. राजा इंद्रसेन ने नारद के बताए हुए नियमों के अनुसार ही व्रत किया. एकादशी का व्रत रखने के कारण उनके पिता को स्वर्ग प्राप्त हुआ.