जानिए पूरी खबर – Live Halchal

मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाना सही है या 15 जनवरी को, जानिए पूरी खबर
2020 Confirm Date: लोगों में मकर संक्राति को लेकर असमंजस की स्थिति है। लोगों के मन में सवाल है कि मकर संक्रांति आज मनाएं या कल? हालांकि देश में कई जगहों पर लोग मकर संक्रांति आज ही मना रही हैं। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाना सही है या 15 जनवरी को। दरअसल जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति मनाई जाती है। यदि आप आज या 14 जनवरी को मकर संक्रांति मना रहे हैं तो यह उचित नहीं है क्योंकि सूर्य देव आज देर रात में मकर राशि में प्रवेश करेंगे, ऐसे में स्नान, दान आदि सूर्योदय के बाद ही करना होगा। इस कारण से आपको मकर संक्रांति कल यानी 15 जनवरी को मानाना चाहिए।

मकर संक्रांति का मुहूर्त

सूर्य देव आज देर रात 02 बजकर 08 मिनट पर प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही वे 6 माह के लिए दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाएंगे। आपको सूर्योदय के बाद 07:15 बजे से स्नान करने के पश्चात दान और सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। मकर संक्रांति का पुण्य काल सूर्योदय से सूर्यास्त तक रहेगा। आप इस बीच स्नान, दान और पूजा कर सकते हैं।

सूर्य देव के उत्तरायण और दक्षिणायन होने का अर्थ

सूर्य देव जब मकर राशि में प्रवेश करके कर्क राशि की ओर जाते हैं, तो व​ह उत्तरायण कहलाता है। जब वे कर्क रा​शि में प्रवेश करके मकर की ओर गमन करते हैं तो वह दक्षिणायन कहलाता है। सूर्य देव मकर से मिथुन तक की 6 राशियों में 6 महीने तक उत्तरायण रहते हैं तथा कर्क से धनु तक की 6 राशियों में 6 महीने तक वे दक्षिणायन रहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव के दक्षिणायन और उत्तरायण होने से ही देवताओं का दिन और रात तय होता है। उत्तरायण देवताओं का दिन और दक्षिणायन देवताओं की रात्रि माना गया है। इस प्रकार देवताओं के लिए 6 माह का एक दिन और 6 माह का एक रात हुआ।

उत्तरायण और दक्षिणायन में अंतर

एक वर्ष में दो सं​क्रांति होते हैं। इसे उत्तरायण संक्रांति और दक्षिणायन संक्रांति कहा जाता है। उत्तरायण संक्रांति ग्रीष्म काल और दक्षिणायन संक्रांति शीत काल से जुड़ा है। उत्तरायण संक्रांति को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। उत्तरायण में दिन लंबे होते हैं तथा रातें छोटी होती हैं। वहीं, दक्षिणायन में दिन छोटे और रा​तें लंबी होती हैं।

‘लव यू दोस्तों’ कहकर प्रेमी जोड़े ने कर ली आत्महत्या, जानिए पूरी खबर
एक अविवाहित प्रेमी जोड़े ने 12 बोर की राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है और इस मामले को पंजाब संगरूर जिले के गुजरान गांव का बताया जा रहा है जहाँ यह सब बीते बुधवार को हुआ.

इस मामले में सुसाइड करने से पहले प्रेमी जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और कहा कि हमारी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है. 25 वर्षीय जाट सिख और 20 वर्षीय दलित लड़की एक-दूसरे को प्यार करते थे और उनके परिजन किसी भी रिश्ते की खबर से इनकार कर रहे हैं इसी वजह से अब तक सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.

वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक लड़की बीए की छात्रा थी और किसी बीमारी से जूझ रही थी. इस मामले में पुलिस ने कहा कि ”उन्हें गुरुवार सुबह घटना की सूचना दी गई.” वहीं उसके बाद दिरबा के एसपी विलियम जेजी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और हाल ही में उन्होंने बताया कि ”घटना युवक के खेत में घटी. दोनों ने सुसाइड करने से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया.”

इसी के साथ डीएसपी ने कहा कि ”एक गोली लड़की के पेट में और युवक के गर्दन में दो गोलियां धंसी थी. सुसाइड से पहले शेयर किए गए वीडियो में युवक ने कहा, ‘हम इस दुनिया से जा रहे हैं. मैं पुलिस से अपील करता हूं कि मेरे परिवार और दोस्तों को टॉर्चर ना किया जाए. मैंने अपने परिवार को दुख पहुंचाया और इसके लिए मैं माफी मांगता हूं. लव यू दोस्तों.”

ऑफिस में 9 घंटे से ज्यादा बैठते हैं तो आपकी जान को है बड़ा खतरा, जानिए पूरी खबर
अगर आप दिन में 9 घंटे या उससे भी ज़्यादा वक्त तक बैठे रहते है, तो ये आप के लिये खतरनाक हो सकता है. खतरनाक भी इतना कि इससे आप की जल्दी मौत का खतरा बढ़ जाता है. ये बात हाल ही में हुये एक रिसर्च में सामने आई है. ये रिसर्च ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित हुई है. इस रिसर्च में ये भी सामने आया है कि साढ़े नौ घंटे से ज़्यादा होने पर हर एक घंटे के साथ जल्दी मौत का ये खतरा भी उसी अनुपात में बढ़ता जाता है.

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, नींद के समय को छोड़कर दिनभर में साढ़े नौ घंटे या उससे ज़्यादा वक्त तक बैठे रहने से जल्दी मौत का खतरा बढ़ जाता है. ये रिसर्च नॉर्वे के ओस्लो में नॉर्वेजियन स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स साइंसेज़ में की गई है. इस रिसर्च के लिये 36,383 प्रतिभागियों पर करीब 6 वर्षों तक नज़र रखी गई. इन लोगों की औसत उम्र 62.6 साल थी. इस रिसर्च के लिये एक्सेलेरोमीटर का उपयोग किया गया. ये दरअसल एक पहनने योग्य उपकरण है, जो जागने के घंटो के दौरान गतिविधि की मात्रा और उसकी तीव्रता को ट्रैक करता है.

रिसर्च के दौरान 2149 यानि 5.9 फीसदी प्रतिभागियों की मौत हो गयी. डॉक्टर्स भी बताते हैं कि अगर हम दिन में कई घंटे बैठे-बैठे बिता देते हैं, तो इसका असर हमारे पूरे शरीर पर पड़ता है. लंबे अर्से तक इस तरह की लाइफस्टाइल से शरीर में कई तरह की दिक्कतें आने लगती है. पीठ दर्द, कमर दर्द जैसी दिक्कतें तो होती ही हैं. ज़्यादा वक्त बैठे-बैठे गुज़ार देने से शरीर का मेटाबॉलिज़्म रेट भी कम हो जाता है, जिसे मेटाबॉलिक सिंड्रोम भी कहते हैं. इसकी वजह से शरीर में डायबिटीज़, ब्लड प्रेशर, अनियंत्रित कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिज़ीज का खतरा बढ़ जाता है. हार्ट अटैक के चांसेज़ भी बढ़ जाते हैं.

अगर आप कंप्यूटर या टीवी के सामने बैठते हैं, तो आंखों भी कमज़ोर हो जाती है और लंबे समय तक धूप में नहीं निकलने की वजह से विटामिन डी की कमी भी हो सकती है, जिससे ह़ड्डियां कमज़ोर हो सकती हैं. हालांकि, इस रिसर्च में ये भी देखा गया है कि जब दिन में 300 मिनट यानि पांच घंटे हल्की फुल्की फिज़िकल एक्टिविटी यानि धीरे-धीरे चलना या खाना पकाने, बर्तन धोने, जैसे काम किये गये या फिर लगभग 24 मिनट मध्यम गति की एक्टिविटी जैसे तेज़ चलना यानि ब्रिस्क वॉकिंग जैसे काम किये गये तो शारीरक गतिविधि बढ़ने की वजह से मौतें बहुत कम हो गईं.

फिटनेस एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हम चाहें तो ऐसी कई एक्सरसाइज हैं जिससे कुर्सी पर बैठे-बैठे भी आप खुद को फिट रखने में मदद कर सकते हैं. दिन में कुछ मिनट ही ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ कर के आप कमर दर्द या पीठ दर्द जैसी समस्याओं में फर्क नोटिस कर सकते हैं. अगर आपके ऑफिस में थोड़ी जगह है तो आप काम से कुछ मिनट निकाल कर कुछ और एक्सरसाइज़ भी कर सकते हैं जिसके लिये आपको किसी मशीन या इक्विपमेंट की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.

विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइंस के मुताबिक भी 18 से 64 साल की उम्र के लोगों के लिये भी हफ्ते में कम से कम 150 मिनट तक मध्यम या 75 मिनट तक बहुत कड़ा शारीरिक परिश्रम करने की सलाह दी गयी है.

उत्तराखंड: गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव स्थगित, जानिए पूरी खबर
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के मुख्य परिसर बिड़ला परिसर श्रीनगर के साथ ही विवि के पौड़ी परिसर और टिहरी परिसर में छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी है। उच्च न्यायालय नैनीताल ने बीते बुधवार को दिए निर्णय का संदर्भ लेते हुए कुलसचिव डॉ. एके झा ने विवि के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसएन बहुगुणा, टिहरी परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई, पौड़ी परिसर निदेशक प्रो. आरएस नेगी को तत्काल प्रभाव से चुनाव प्रक्रिया स्थगित करने का निर्देश लिखित में जारी किया।

कुलसचिव का आदेश मिलने पर मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसएन बहुगुणा ने छात्रसंघ चुनाव से संबंधित समस्त प्रक्रियाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए। विश्वविद्यालय प्रशासन को अभी इस संबंध में उच्च न्यायालय के आदेश की लिखित प्रति मिलने का इंतजार भी है।

कुलसचिव डॉ. एके झा ने अपने आदेश में कहा है कि उच्च न्यायालय से आदेश की लिखित प्रति मिलने पर केंद्रीय विवि एक्ट 2009 के संदर्भ में समस्त चुनाव प्रक्रिया का पुनरीक्षण करते हुए तत्काल आदेश भी जारी किया जाएगा। तब तक छात्रसंघ चुनाव से संबंधित समस्त प्रक्रियाएं विवि के श्रीनगर, पौड़ी, टिहरी तीनों परिसरों में स्थगित रहेंगी।

हल्द्वानी निवासी अमित पांडे ने हेनब गढ़वाल केंद्रीय विवि में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा था कि छात्रसंघ चुनाव कराना केंद्रीय विवि की नियमावली की धारा 36 के खिलाफ है। छात्रसंघ चुनाव के बजाय छात्र परिषद का गठन किया जाना चाहिए।

इस पर बीते बुधवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए गढ़वाल केंद्रीय विवि में तीन महीने के अंदर छात्र परिषद के चुनाव कराने के निर्देश दे दिए थे। इसी संदर्भ को लेकर उच्च न्यायालय के निर्णय की लिखित प्रति मिलने तक गढ़वाल विवि प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी।

छात्रसंघ चुनाव की जगह छात्र परिषद गठित करने को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश को ध्यान में रख बिड़ला परिसर श्रीनगर और चौरास परिसर में गुरुवार को चुनाव संबंधी गतिविधियां भी काफी प्रभावित दिखीं। चुनावी गतिविधियां लगभग शांत भी होती देखी गयीं।

इससे पूर्व विद्यार्थी परिषद के सुधीर जोशी, शैलेश मलासी, ऋतांशु कंडारी, जय हो छात्र संगठन के पुष्पेंद्र पंवार, आइसा के अतुल सती, शिवानी पांडे आदि कुलपति से भी इसी संदर्भ में मिले। वार्ता में कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश का तत्काल पालन होगा।

न्यायालय के आदेश की लिखित प्रति मिलने का भी विवि प्रशासन इंतजार कर रहा है और तदनुसार न्यायालय के आदेश को प्रभावी रूप से क्रियान्वित भी किया जाएगा।

गढ़वाल विवि में अब बनेगी 40 सदस्यीय छात्र परिषद

उच्च न्यायालय नैनीताल का भी आदेश मिलने के बाद केंद्रीय विवि अधिनियम 2009 के अनुसार गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर में अब छात्रसंघ की जगह स्टूडेंट काउंसिल का गठन होगा। इसमें 40 छात्र-छात्रा सदस्य होंगे।

विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण स्टूडेंट काउंसिल के पदेन मुखिया हैं। विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव भी अब बीते जमाने की बात बनने जा रही है। विश्वविद्यालय की प्रवेश कमेटी और एकेडमिक काउंसिल ने पहले भी छात्रसंघ चुनाव न करवाकर छात्र परिषद के गठन का प्रस्ताव किया था। विश्वविद्यालय के छात्र विशेषकर विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े छात्र नेताओं ने इस निर्णय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इसके बाद विवि प्रशासन ने इस साल छात्रसंघ चुनाव कराने पर सहमति दे दी थी।

छात्रसंघ चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी ने तीन सितम्बर को विश्वविद्यालय के श्रीनगर, टिहरी, पौड़ी तीनों परिसरों में चुनाव करवाने को लेकर अधिसूचना भी जारी करने के साथ ही प्रत्याशियों के नामांकन भी हो गए। इसी बीच उच्च न्यायालय नैनीताल में दाखिल की गयी याचिका पर निर्णय देते हुए उच्च न्यायालय ने छात्रसंघ चुनाव करवाने को केंद्रीय विवि एक्ट के खिलाफ बताते हुए तीन महीने में छात्र परिषद गठित करने को कहा।

इससे गुरुवार को विश्वविद्यालय के श्रीनगर, टिहरी, पौड़ी तीनों परिसरों में छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया विवि प्रशासन ने स्थगित भी कर दी और अब न्यायालय के निर्णय की लिखित प्रति मिलने पर चुनाव प्रक्रिया निरस्त भी हो जाएगी। छात्र परिषद के गठन को लेकर गढ़वाल विवि प्रशासन द्वारा बीते फरवरी महीने के बाद कवायद भी की गयी थी।

इसके लिए कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर टिहरी पौड़ी परिसर के निदेशक, विवि के चीफ प्राक्टर को लेकर कमेटी भी गठित की थी। केंद्रीय विवि एक्ट 2009 के प्रावधानों के साथ ही ¨लगदोह कमेटी के नियमों को भी दृष्टिगत रख प्रो. राणा की अध्यक्षता में बनी इस कमेटी का प्रस्ताव था कि 40 सदस्यीय स्टूडेंट काउंसिल में जिन 20 छात्र सदस्यों का चुनाव होना है।

उनमें दस सदस्य श्रीनगर परिसर से चुने जाएं और श्रीनगर की तुलना में छात्र संख्या कम होने से टिहरी और पौड़ी परिसर से पांच-पांच सदस्य चुने जाएं। शेष 20 सदस्यों में खेल, सांस्कृतिक, एनसीसी और एनएसएस के सर्वश्रेष्ठ दो-दो छात्र-छात्राएं चुने जाने के साथ ही विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों से रोटेशनवाइज विषय आधारित मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन किया जाए।

इससे कुल 40 सदस्यीय छात्र काउंसिल का गठन हो जाएगा। कमेटी के इन प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाया जाता इससे पहले ही विभिन्न छात्र संगठनों ने छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर आंदोलन छेड़ दिया और विवि प्रशासन ने भी उनकी मांग मानकर इस साल के लिए छात्रसंघ चुनाव कराने पर सहमति दे दी।

छात्रसंघ चुनाव करवाने को लेकर विचारधारा से एक-दूसरे के धुर विरोधी विद्यार्थी परिषद, आइसा, जय हो जैसे छात्र संगठन भी एक हो गए। आर्डिनेंस बनाना होगा छात्रसंघ चुनाव की जगह स्टूडेंट काउंसिल के गठन को लेकर गढ़वाल केंद्रीय विवि का आर्डिनेंस भी बनाना होगा। प्रो. पीएस राणा की अध्यक्षता वाली कमेटी का प्रस्ताव आर्डिनेंस का मॉडल भी हो सकते हैं। जिसे विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल और ईसी से पास कराने के उपरांत विजीटर से भी स्वीकृति लेनी होगी।

अब देखना यह होगा कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार गढ़वाल विवि प्रशासन स्टूडेंट काउंसिल के गठन की यह संपूर्ण कवायद पूरी कर लेगा। छात्र परिषद में भी होंगे चुनाव 40 सदस्यीय गढ़वाल केंद्रीय विवि के प्रस्तावित छात्र परिषद में 20 सदस्य छात्र-छात्राओं के बीच से चुनकर आएंगे। जिससे छात्र परिषद के गठन में भी चुनावी गरमाहट रहेगी। जिन केंद्रीय विश्वविद्यालयों का एक ही परिसर है वहां छात्र परिषद के गठन को लेकर कोई व्यवहारिक दिक्कत नहीं है, लेकिन गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के श्रीनगर, पौड़ी, टिहरी तीन परिसरों में संचालित होने से विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्र परिषद के स्वरूप को लेकर एक चुनौतीभरा निर्णय भी लेना होगा।

इस संबंध में गढ़वाल विवि प्रशासन और उसके द्वारा गठित कमेटी के प्रस्ताव भी तीनों परिसरों के लिए एक ही छात्र परिषद गठन का सुझाव है। जिसके चुने जाने वाले 20 सदस्यों को तीनों परिसरों में क्रमश: पौड़ी, टिहरी के लिए पांच-पांच और श्रीनगर के लिए दस सदस्यों के चुनाव का सुझाव है।

आज लॉन्च होगा XIAOMI MI A3 ANDROID ONE भारत में, जानिए पूरी खबर
आज भारत में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर शाओमी का ऐंड्रॉयड वन ओएस बेस्ड डिवाइस Mi A3 लॉन्च होने जा रहा है. यह ऐंड्रॉयड वन वेरियंट 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाले ट्रिपल कैमरा सेटअप, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया जाएगा.

भारत में यह लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जहां डिवाइस की कीमत और मार्केट में उपलब्धता से जुड़ी जानकारी सामने आएगी. फोन को ई-कॉमर्स साइट ऐमजॉन पर टीज किया जा रहा है, ऐसे में इसकी सेल ऐमजॉन पर हो सकती है.

अपने बयान में शाओमी ने कन्फर्म किया है कि Mi A3 का लॉन्च इवेंट नई दिल्ली में दोपहर 12 बजे शुरू होगा. कंपनी इस इवेंट को ऑफिशल साइट पर लाइव स्ट्रीम भी करेगी. इसके अलावा शाओमी डिवाइस के डेडीकेटेड पेज पर रजिस्ट्रेशन भी करवा रहा है और इवेंट स्टार्ट टाइम का काउंटडाउन भी लाइव स्ट्रीम विंडो पर चल रहा है. Mi A3 ऐमजॉन के अलावा शाओमी के ऑफिशल ऑनलाइन स्टोर Mi.com पर भी उपलब्ध होगा.

अगर बात करें संभावित कीमत की तो कंपनी यह डिवाइस पिछले महीने स्पेन में लॉन्च कर चुकी है. जहां फोन के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 249 यूरो (करीब 19,200 रुपये) रखी गई है. 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 279 यूरो (करीब 21,500 रुपये) है. भारत में भी डिवाइस इसी प्राइस रेंज में लॉन्च हो सकता है.

स्पेन में यह फोन ‘नॉट जस्ट ब्लू’,’मोर दैन वाइट’ और ‘काइंड ऑफ ग्रे’ कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया गया था. भारत में भी ये कलर ऑप्शंस बायर्स को मिल सकते हैं. इस स्मार्टफोन में 6.08 इंच एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 720×1520 पिक्सल है. डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और फोन के टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है.

इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन में बैकअप के लिए 4,030mAh की बैटरी है. Mi A3 में 4GB रैम के साथ दो स्टोरेज ऑप्शन 64GB और 128GB दिए गए हैं.ऐंड्रॉयड वन ओएस वाले Xiaomi Mi A3 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है.

कंपनी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 एमपी का प्राइमरी सेंसर, वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 एमपी का सेकंडरी सेंसर और डेप्थ सेंसिंग के लिए 2 एमपी का कैमरा सेंसर दिया गया है.

सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन भी दिए गए हैं.