जानिए क्या है Xiaomi की नई Loop Liquid Cool तकनीक – Live Halchal

जानिए क्या है Xiaomi की नई Loop Liquid Cool तकनीक, फोन के हीट होने की समस्या होगी खत्म
नई दिल्ली, स्मार्टफोन एक ऐसा डिवाइस है, जिसके जरिए हम फोन पर बात करने से लेकर पैसा तक ट्रांसफर कर सकते हैं। यही कारण है कि ज्यादा इस्तेमाल होने की वजह से कई बार डिवाइस ओवरहीट हो जाता है। अब चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी Xiaomi ने फोन ओवरहीटिंग की समस्या को ध्यान में रखकर एक नई तकनीक ईजाद की है, जिसका नाम Loop Liquid Cool है। कंपनी का Loop Liquid Cool को लेकर कहना है कि यह तकनीक तेजी से डिवाइस को ठंडा करेगी। इस तकनीक का सपोर्ट आने वाले स्मार्टफोन में दिया जाएगा।

Loop Liquid Cool तकनीक

शाओमी ने एयरोस्पेस इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाली कूलिंग तकनीक से प्रेरणा लेकर Loop Liquid Cool को बनाया है। यह तकनीक तब एक्टिवेट होती है, जब यूजर अपने स्मार्टफोन में हेवी गेम या वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रहा होगा। इसके अलावा जब प्रोसेसर अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करता है, तब भी यह तकनीक डिवाइस को ठंडा करने का काम करती है।

Loop Liquid Cool ‘Capillary Effect’ का इस्तेमाल करके ठंडे कूलिंग एजेंट को हीट सोर्स के पास ले जाती है। इसके बाद तकनीक वेपराइज करके हीट को सिस्टम के उन जगहों पर फैला देती है। इससे सिस्टम तेजी से ठंडा हो जाता है।

शाओमी के ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि Loop Liquid Cool तकनीक की टेस्टिंग Xiaomi MIX 4 पर की गई है। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक ने 30 मिनट की जेनशिन इम्पैक्ट गेमप्ले टेस्ट के दौरान डिवाइस को 8.6 डिग्री तक ठंडा किया है।

वेपर चैंबर कूलिंग से कितनी अलग है Loop Liquid Cool तकनीक

रेगुलर वेपर चैंबर कूलिंग डिवाइस को कूल करने के लिए समान मेथड का इस्तेमाल करती है, लेकिन इसमें गैस के लिए अलग से चैनल नहीं दिया गया है। जबकि Loop Liquid Cool तकनीक को चैनल का सपोर्ट मिला है, जिससे तकनीक फोन में उत्तपन होने वाली हीट और कूल लिक्विड के आपस में मिलने से रोकती है। यदि चैनल का उपयोग न किया जाए तो इससे फोन की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है।

बता दें कि Loop Liquid Cool में टेस्ला वाल्व का इस्तेमाल किया गया है। इन वाल्व की मदद से गैस को दूर रखकर कूल लिक्विड को गुजारा जाता है, जिससे फोन तेजी से ठंडा हो जाता है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इस तकनीक को अगले साल की दूसरी छमाही में रोलआउट किया जा सकता है।