जानिए क्या है प्रक्रिया – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 10 Sep 2020 09:42:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जानिए क्या है प्रक्रिया – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 December की क़िस्त मिस ना हो, इसके लिए तुरंत करे रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या है प्रक्रिया https://livehalchal.com/december-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a5%98%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%87%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf/371586 Thu, 10 Sep 2020 09:42:59 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=371586 केंद्र सरकार ने PM Kisan Scheme की छठी किस्त किसानों के खाते में भेज दी है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी किस्त अगस्त में किसानों के खातों में हस्तांतरित की। सरकार अब दिसंबर में 2,000 रुपये की अगली किस्त किसानों के खातों में भेजेगी। अगर आप इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने …]]>

केंद्र सरकार ने PM Kisan Scheme की छठी किस्त किसानों के खाते में भेज दी है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी किस्त अगस्त में किसानों के खातों में हस्तांतरित की। सरकार अब दिसंबर में 2,000 रुपये की अगली किस्त किसानों के खातों में भेजेगी। अगर आप इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए एलिजिबल हैं लेकिन अब तक आपने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो इसमें बिल्कुल देर मत कीजिए। अगर आप इस योजना के लिए जल्द रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं और पीएम किसान के लाभार्थियों की सूची में आपके नाम को शामिल कर लिया जाता है तो आपको दिसंबर से ही 2,000 रुपये की किस्त मिलने लगेगी।

पीएम किसान स्कीम में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया (PM Kisan Scheme Registration Process)
किसान गांवों के पटवारी, रेवेन्यू ऑफिसर या अन्य नामित अधिकारी या एजेंसी के माध्यम से PM Kisan Yojana में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए भी इस स्कीम के लिए पंजीयन करा सकते हैं। PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

कुछ इस प्रकार से करा सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले PM Kisan की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग-इन करें।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आपको ‘Farmers Corner’ का विकल्प दिखेगा।
  • यहां आपको ‘New Farmer Registration’ का टैब मिलेगा।
  • ‘न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन’ के विकल्प पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलता है।
  • अब नए पेज पर अपने 12 अंक की आधार संख्या के साथ कैप्चा कोड एंटर करें।
  • इसके बाद ‘Click here to continue’ के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद आपको यह चुनना होगा कि आप ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं या शहरी क्षेत्र से।
  • इस विकल्प को चुनने के बाद आपको एक नए पेज पर रिडायरेक्ट किया जाएगा।
  • इस पेज पर आपको विभिन्न तरह की जानकारी देनी होगी।
  • सभी जानकारी को भरकर आप इस फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं।

PM Kisan Registration के लिए ये जानकारी देना है जरूरी

पीएम-किसान केंद्र सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत सरकार किसानों को हर साल तीन बराबर किस्त में 6,000 रुपये की राशि देती है। अगर आप PM Kisan Scheme के लिए रजिस्ट्रेशन कराने जा रहे हैं तो आपको आधार कार्ड में दर्ज नाम, लिंग, वर्ग, किसान की श्रेणी और इस बात की जानकारी देनी होगी कि आप किस राज्य के किस जिले के किस प्रखंड और गांव से आते हैं। इसके अलावा फॉर्म में बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड, मोबाइल नंबर, जन्म की तारीख, पिता का नाम और जमीन से जुड़ा ब्योरा भी देना होगा।

फॉर्म में किसी भी तरह की चूक होने पर ऐसे कर सकते हैं सुधार

अगर आपके फॉर्म में किसी भी तरह की चूक हो गई है तो आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करके बहुत आसानी से फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी आप फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

 

]]>
आज से करें दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन, जानिए क्या है प्रक्रिया https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%be/280165 Tue, 15 Oct 2019 09:22:59 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=280165 दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 554 पदों पर नियुक्तियों के लिए आज से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आज दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो गया है। उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर अपना लॉग इन कर फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको फॉर्म भरने और भर्ती से लेकर …]]>

दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 554 पदों पर नियुक्तियों के लिए आज से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आज दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो गया है। उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर अपना लॉग इन कर फॉर्म भर सकते हैं।

इसके अलावा अगर आपको फॉर्म भरने और भर्ती से लेकर कोई सवाल है तो इस मेल आईडी dlprecruitment2019@gmail.com पर सवाल पूछ सकते हैं।  उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए 13 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 

ये भर्तियां ग्रुप-सी के तहत सीधी भर्ती के आधार पर होंगी। इन पदों के लिए पुरुष और महिला, दोनों अभ्यर्थी आवेदन के योग्य हैं।  नियुक्ति होने पर उम्मीदवार 01 जनवरी 2004 से केंद्रीय सरकारी की सेवाओं में आने वाले नए व्यक्तियों के लिए लागू नई पुनर्गठित परिभाषित अंशदायी पेंशन योजना के अनुसार पेंशन के हकदार होंगे।
यहां पढ़ें दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए दिशा निर्देश

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन भरने से पूर्व आवश्यक योग्यता एवं चयन प्रक्रिया से सम्बंधित सभी सूचनाएं ध्यान से पढ़ना और समझना आवश्यक है |

ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर जो कि आवेदन के लिए अनिवार्य है, वैध होना चाहिए। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स या परिचय को सुरक्षित रखने के लिए जिम्मेदार हैं।

ऑनलाइन आवेदन में चयन के लिए आवश्यक जानकारी के साथ कई सेक्शन हैं। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन को सावधानीपूर्वक भरना आवश्यक है।

भूतपूर्व सैनिक जो मैट्रिक पास हैं (जिन्होंने भारतीय सेना से विशेष शिक्षा प्रमाणपत्र अथवा नौसेना या वायुसेना में समकक्ष प्रमाणपत्र प्राप्त किया है), जिन्होंने संघ के शस्त्रबलों में कम से कम 15 वर्ष की सेवा की हो वह भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं ।

ऐसे करें आवेदन –

वेबसाइट (http://delhipolice.nic.in) पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर आपको रिक्रूटमेंट विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
– इससे वेबपेज खुल जाएगा। यहां Direct recruitment for the post of Head Constable(Ministerial) in Delhi Police Exam., 2019…. लिंक पर क्लिक करें। 
– इस तरह पद संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दी गई सभी जानकारियां ध्यान से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।  इसके बाद On-line application form लिंक पर क्लिक करें।  अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। इसमें मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी से दर्ज करें। 
– रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको ई-मेल और मैसेज के जरिए  लॉगइन आईड और पासवर्ड प्राप्त होगा। इनकी मदद से लॉगइन करें। फिर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।  इसके बाद अन्य सभी जानकारियां दर्ज कर फॉर्म को सब्मिट कर दें। 
– इस तरह पेमेंट विंडो खुल जाएगी। आवेदक अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान कर दें। पेमेंट करने के बाद अंत में प्रिंट ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक कर आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

]]>