जानिए क्या हैं वजह… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 11 Feb 2018 09:35:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जानिए क्या हैं वजह… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सावधान: ऐसी चाय पीने से आपकी जा सकती है जान, जानिए क्या हैं वजह https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%90%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%95/116209 Sun, 11 Feb 2018 09:35:53 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=116209 चाय सेहत के लिए फायदेमंद है। गर्मागर्म चाय पीते ही थकान मिट जाती है और मूड फ्रेश हो जाता है। लेकिन अगर यही चाय गलत कप में डालकर पिएं तो जानलेवा साबित हो सकती है। आमतौर पर ठेले या ढाबे पर मिलने वाली चाय प्लास्टिक के कप में ही दी जाती है। हालांकि, इस तरह …]]>

चाय सेहत के लिए फायदेमंद है। गर्मागर्म चाय पीते ही थकान मिट जाती है और मूड फ्रेश हो जाता है। लेकिन अगर यही चाय गलत कप में डालकर पिएं तो जानलेवा साबित हो सकती है। आमतौर पर ठेले या ढाबे पर मिलने वाली चाय प्लास्टिक के कप में ही दी जाती है। हालांकि, इस तरह चाय पीना गर्म जहर पीने के बराबर हैसावधान: ऐसी चाय पीने से आपकी जा सकती है जान, जानिए क्या हैं वजह

दरअसल, कप बनाने के लिए जिस प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है उसमें बिस्फिनॉल-ए और डाईडथाइल हेक्सिल फैलेट नामक केमिकल मौजूद होता है। जैसे ही यह गर्म चीज के संपर्क में आता है, यह टूटकर उसमें घुलने लगता है। जब ऐसी कप में गर्म चाय डालते हैं तो ये केमिकल्स चाय में घुलकर हमारे शरीर के अंदर जाते हैं और हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

सिर्फ चाय नहीं, बल्कि प्लास्टिक के बने प्लेट्स में खाना खाना भी हानिकारक है। वहीं, अगर हम किसी रेस्त्रां से खाना पैक कराते हैं तो वह भी प्लास्टिक के बर्तन या पैकेट में मिलता है। इस तरह वह खाना भी नुकसानदायक बन जाता है। प्लास्टिक की जगह पेपर या थर्माकोल से बने डिस्पोसेबल कप में ही चाय-कॉफी पिएं। अगर कुल्हड़ वाली चाय मिल जाए, तो फिर कहना ही क्या!

]]>
अभी-अभी: इस मशहूर महिला क्रिकेटर पर लगा 27 लाख का जुर्माना, जानिए क्या हैं वजह.. https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0/109055 Sat, 20 Jan 2018 06:38:46 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=109055 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान और स्टार क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर पर रेलवे ने 27 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना रलवे ने पांच साल से पहले नौकरी नहीं छोड़ने का करार तोड़ने पर लगाया है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार की ओर से डीएसपी की जॉब ऑफर होने के बाद हरमनप्रीत ने रेलवे …]]>

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान और स्टार क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर पर रेलवे ने 27 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना रलवे ने पांच साल से पहले नौकरी नहीं छोड़ने का करार तोड़ने पर लगाया है।अभी-अभी: इस मशहूर महिला क्रिकेटर पर लगा 27 लाख का जुर्माना, जानिए क्या हैं वजह..

]]>
नए सत्र से IIT में होगा 550 सीटों का इजाफा, जानिए क्या हैं वजह https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-iit-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be-550-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%82/108670 Thu, 18 Jan 2018 11:58:15 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=108670 इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (IIT) को देश के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक माना जाता हैं. एवं इसमें जल्द ही दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली हैं. प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इस बार नए सत्र से यह संस्थान करीब 550 सीटें बढ़ाएं जाने पर विचार कर रहा हैं. यह फैसला संस्थान ने देश …]]>

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (IIT) को देश के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक माना जाता हैं. एवं इसमें जल्द ही दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली हैं. प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इस बार नए सत्र से यह संस्थान करीब 550 सीटें बढ़ाएं जाने पर विचार कर रहा हैं. यह फैसला संस्थान ने देश में बढ़ते लैंगिक समानता को देख कर लिया हैं. आपको जानकारी के लिए बता दे कि, संस्थान में नए सत्र से दाखिले की प्रक्रिया जुलाई में शुरू होने वाली हैं. नए सत्र से IIT में होगा 550 सीटों का इजाफा, जानिए क्या हैं वजह

यह जो 550 नई सीट बढ़ाई जानी हैं, वह नये सत्र की बैच की होगी. आपको बता दे कि, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नये साल की शुरुआत में ही देश के सभी IIT कॉलेज को एक सर्कुलर भेजकर इस बात की जानकारी प्रदान कर दी थी. मंत्रालय  ने कहा था कि, नये सत्र में कम से कम 14 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए सुरक्षित की जाएं. 

सरकार के इस सराहनीय फैसले के नक्शेकदम पर चलते अब सभी IIT संस्थान ने सीटों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर दोबारा विचार करना शुरू कर दिया हैं. सॉफ्टवेयर कंपनी IBM इंडिया की हेड मोना भारद्वाज ने कहा, IIT में लड़कियों का पर्सेंटेज बढ़ाने की सरकार की कोशिश एक अच्छा कदम है. लड़कियों और लड़कों के अनुपात की तुलना करने पर बड़ा अंतर दिखता है. 

]]>
यहां महिलाओं माना जाता हैं अशुद्ध, जानिए क्या हैं वजह… https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88/106095 Wed, 10 Jan 2018 10:37:51 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=106095 नेपाल में गैर-कानूनी घोषित कर दिए जाने के बाद भी प्रचलित ‘छाउपडी’ प्रथा ने आज एक और महिला की जान ले ली. हिंदू धर्म की इस प्रथा में माहवारी से गुजर रही महिला को उसके घर से दूर एक एकांत झोपड़ी में रहने के लिए छोड़ दिया जाता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने …]]>

नेपाल में गैर-कानूनी घोषित कर दिए जाने के बाद भी प्रचलित ‘छाउपडी’ प्रथा ने आज एक और महिला की जान ले ली. हिंदू धर्म की इस प्रथा में माहवारी से गुजर रही महिला को उसके घर से दूर एक एकांत झोपड़ी में रहने के लिए छोड़ दिया जाता है.यहां महिलाओं माना जाता हैं अशुद्ध, जानिए क्या हैं वजह...

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि अछाम जिले के तुरमाखाद ग्रामीण नगरपालिका-तीन में कल ‘छाउपडी’ झोपड़ी में गौरी बयाक (बुधा) मृत पाई गई. उसे उसके पड़ोसियों ने मृत पाया.

पुलिस उपाधीक्षक दाढ़ीराम नेउपाने ने बताया, ‘उसकी मौत की वजह पोस्टमॉर्टम के बाद पता चल सकेगी .’ ग्रामीणों को संदेह है कि झोपड़ी के अंदर खुद को गर्म रखने के लिए जलाए गए अलाव के धुएं से दम घुटने के कारण गौरी की मौत हुई होगी. 

उजिर बयाक नाम के एक ग्रामीण ने बताया, ‘गौरी ने झोपड़ी के भीतर आग जलाई थी. नींद में धुएं से दम घुटने के कारण उसकी मौत हुई होगी.’ नेपाल के कई समुदाय के लोग माहवारी से गुजर रही महिलाओं को अशुद्ध मानते हैं. कुछ सुदूर इलाकों में ऐसी महिलाओं को माहवारी के दौरान घर से दूर बनी झोपड़ी में सोने को मजबूर किया जाता है. इसी प्रथा को ‘छाउपडी’ कहते हैं. पिछले साल अगस्त में नेपाल सरकार ने ‘छाउपडी’ को अपराध करार दिया था और इसके दोषियों को तीन महीने जेल की सजा एवं/या 3,000 रुपए जुर्माने का प्रावधान किया था.

कानून बनाने और जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी यह परंपरा देश के दूर-दराज के इलाकों में अब भी प्रचलित है. पिछले साल 21 साल की एक महिला और 15 साल की एक किशोरी की मौत ऐसे ही हालात में हुई थी.

]]>