जानिए क्या हुआ – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 13 Sep 2019 09:19:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जानिए क्या हुआ – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कोहली का एक ट्वीट धौनी के लिए बना परेशानी की वजह, जानिए क्या हुआ https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%a7%e0%a5%8c%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2/272101 Fri, 13 Sep 2019 09:19:25 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=272101 भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के एक ट्वीट ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की परेशानी बढ़ा दी। विराट ने सुबह पूर्व कप्तान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और कुछ ऐसा लिखा जिसने उनके संन्यास की अटकलों को तेज कर दिया। विराट कोहली ने गुरुवार (12 सितंबर) को सुबह 10 बजे …]]>

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के एक ट्वीट ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की परेशानी बढ़ा दी। विराट ने सुबह पूर्व कप्तान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और कुछ ऐसा लिखा जिसने उनके संन्यास की अटकलों को तेज कर दिया।

विराट कोहली ने गुरुवार (12 सितंबर) को सुबह 10 बजे के पास महेंद्र सिंह धौनी के साथ एक पुरानी तस्वीर पोस्ट कर यादें ताजा की। इस तस्वीर में उन्होंने साल 2016 टी20 विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले को याद किया।

मैच के दौरान धौनी और विराट ने एक यादगार साझेदारी निभा भारत को जीत दिलाई थी। इस साझेदारी के दौरान धौनी ने विराट से सिंगल और डबल्स के लिए दौड़़ लगवाई थी जिसे उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा।

यह तस्वीर बिना किसी वजह ऐसे ही पोस्ट की गई थी, लिहाजा जैसे-जैसे यह लोगों तक पहुंचने लगी धौनी के संन्यास की खबरें जोर पकड़ने लगी। धौनी को ऐसे बिना वजह याद करना और उनके सम्मान में ऐसे कुछ लिखना, जैसे उनको धन्यवाद कहा जा रहा हो, लोगों को ऐसा सोचने पर मजबूर कर दिया कि शायद वो क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं।

https://twitter.com/imVkohli/status/1172023600649359361

शाम होते होते मीडिया में धौनी के संन्यास की खबरें जोर पकड़ चुकी थी। खबर यह भी आई कि वह शाम को मीडिया से मिलकर इस बात की घोषणा करने वाले हैं। तो कहीं ऐसी खबर आई कि धौनी को बीसीसीआई के मुख्य कार्यालय के बाहर देखा गया।

https://twitter.com/SaakshiSRawat/status/1172125156166135809

यह सारी बातें सोशल मीडिया की उपज थी और शाम को आखिरकार भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता को इस बात पर बयान देना पड़ा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान करने के बाद एमएसके प्रसाद ने धौनी के संन्यास की खबरों का खंडन किया। शाम को धौनी की पत्नी साक्षी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस खबर को अफवाह बताते हुए ट्वीट किया।  

]]>