जानिए कुछ लड़कियां क्यों पहनती है बॉयफ्रेंड की टी-शर्ट – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 09 Jun 2021 10:26:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जानिए कुछ लड़कियां क्यों पहनती है बॉयफ्रेंड की टी-शर्ट – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 जानिए कुछ लड़कियां क्यों पहनती है बॉयफ्रेंड की टी-शर्ट, रिसर्च में सामने आई ये बड़ी बात https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%9b-%e0%a4%b2%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82/443573 Wed, 09 Jun 2021 10:26:16 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=443573 कटरीना कैफ की तस्वीरें कई बार वायरल हो चुकी हैं, जिसमें दावा किया गया कि वह विकी कौशल की टी-शर्ट पहने हैं। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भी केएल राहुल की टी-शर्ट पहनने को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। हम जिन्हें प्यार करते हैं, उनके कपड़े अक्सर पहन लेते हैं। ऐसा लवर्स ही नहीं सिबलिंग्स और दोस्तों के बीच भी होता है। कुछ लड़कियां खासकर अपने बॉयफ्रेंड्स की टी-शर्ट्स और हुडी पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी उनमें से हैं तो एक अच्छी खबर है। एक रिसर्च में बॉयफ्रेंड के कपड़े पहनने के फायदे सामने आ चुके हैं।

 

ऐसे किया गया शोध

यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया की एक रिसर्च की मानें तो बॉयफ्रेंड के कपड़े पहनने से आपका तनाव घटता है। इस शोध में कुछ  महिलाओं को चुना गया था। उन्हें तीन तरह की महक सूंघने के लिए कहा गया। पहली एक अजनबी की थी, दूसरी उनके बॉयफ्रेंड की और तीसरी न्यूट्रल सेंट था। महिलाओं को उनके पार्टनर के कपड़े देने से पहले उन्हें 24 घंटे तक पहनने के लिए कहा गया था ताकि उनके शरीर की स्मेल अच्छी-खासी कपड़ों में रहे। 

पार्टनर की स्मेल से स्ट्रेस हुआ कम

शोध में हिस्सा लेने वाली महिलाओं को मॉक इंटरव्यू और मैथ जैसे दिमागी काम करवाए गए। ऐसा उनका स्ट्रेस बढ़ाने के लिए किया गया था। टास्क होने के बाद उनका तनाव बढ़ाने वाला हॉर्मोन कॉर्टिसॉल और स्ट्रेस का लेवल रिकॉर्ड कर लिया गया। जिन महिलाओं को उनके पार्टनर के पहने कपड़े दिए गए उनका स्ट्रेस लेवल कम निकला। जिन महिलाओं ने अजनबियों के कपड़ों की स्मेल ली थी उनका स्ट्रेस ज्यादा था।

पार्टनर दूर हों तो काम आएगी ये ट्रिक

अगर आपको अकेलापन या एंग्जाइटी की समस्या है तो आप अपने पार्टनर के पहने कपड़े साथ रख सकती हैं। जर्नल पर्सनैलिटी ऐंड सोशल साइकॉलजी में छपी इस स्टडी की लीड ऑथर मर्लिजी के मुताबिक, आपका पार्टरन दूर हो तो उनके कपड़े आपका स्ट्रेस कम कर सकते हैं। उनके फिजिकली प्रजेंट न होने के बाद भी आपको मेंटल रिलीफ मिलता है। 

]]>