जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 28 Aug 2020 07:23:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर https://livehalchal.com/1-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf/367174 Fri, 28 Aug 2020 07:23:04 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=367174 कोरोना के प्रकोप के बीच कई सारे नए नियम लागू किए गए थे, जिनमें अब धीरे-धीरे बदलाव हो रहे हैं। 1 सितंबर से देश में कुछ चीजें बदलने वाली हैं, इन बदलाव का आपकी जिंदगी से बावस्ता है। ये बदलाव आपको आर्थिक रूप से प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए इनके बारे में आपको पहले से …]]>

कोरोना के प्रकोप के बीच कई सारे नए नियम लागू किए गए थे, जिनमें अब धीरे-धीरे बदलाव हो रहे हैं। 1 सितंबर से देश में कुछ चीजें बदलने वाली हैं, इन बदलाव का आपकी जिंदगी से बावस्ता है। ये बदलाव आपको आर्थिक रूप से प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए इनके बारे में आपको पहले से जानकारी होना जरूरी है। ये बदलाव कुछ समयसीमाओं और कुछ नियमों से जुड़े हैं। इस तब्दीली में फ्लाइट यात्रा, EMI, दिल्ली मेट्रो, LPG सिलेंडर, एयरलाइन्‍स से जुड़ी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा भी कई छोटे-मोटे बदलाव किए जाएंगे। आइए सिलसिलेवार जानते हैं ऐसी ही बदलाव के बारे में…

1 सितंबर से दिल्ली मेट्रो के शुरु होने की संभावना

देश में 1 सितंबर से लॉकडाउन में छूट का चौथा चरण अनलॉक 4 शुरू होने जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान एक सितंबर से ही दिल्ली मेट्रो के परिचालन की अनुमति दी जा सकती है। दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए 22 मार्च से मेट्रो सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था।

LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव संभव

1 सितंबर को एलपीजी के दाम में बदलाव हो सकता है। हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। माना जा रहा है कि LPG, CNG और PNG के दामों में भारी गिरावट हो सकती है

विमान यात्रा के लिए खर्च करना होगा ज्यादा 

1 सितंबर से विमान सेवाएं महंगी हो सकती है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 1 सितंबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से उच्च विमानन सुरक्षा शुल्क (ASF) वसूलने का फैसला किया है। एएसएफ शुल्क के तौर पर घरेलू यात्रियों से अब 150 के बजाए 160 रुपए वसूला जाएगा, वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 4।85 डॉलर के बदले 5।2 डॉलर वसूला जाएगा।

मोरेटोरियम होगा खत्म, EMI का बोझ बढ़ेगा

लोन ग्राहकों की EMI पर इस वर्ष मार्च में जो रोक लगी थी, वह 31 अगस्त को समाप्त हो रही है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) व पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की तरफ से अगले हफ्ते फैसला होने की संभावना है।

]]>
सितंबर महीने से बैंकिग मे बदल जाएंगे ये 10 नियम, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87/269604 Mon, 02 Sep 2019 08:50:54 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=269604 आज से देश में बहुत कुछ बदल रहा है जिसका राबता आपके व हमारी जेब से है। इन बदलावों से रोजमर्रा की जिंदगी पर काफी असर पड़ेगा। सितंबर महीने से बैंकिग, ट्रैफिक नियम और आधार पैन से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। बैंक अकाउंट से नकद विड्रॉल पर टीडीएस किसी बैंक, …]]>

आज से देश में बहुत कुछ बदल रहा है जिसका राबता आपके व हमारी जेब से है। इन बदलावों से रोजमर्रा की जिंदगी पर काफी असर पड़ेगा। सितंबर महीने से बैंकिग, ट्रैफिक नियम और आधार पैन से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं।

बैंक अकाउंट से नकद विड्रॉल पर टीडीएस

किसी बैंक, सहकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस अकाउंट से एक साल में कुल एक करोड़ से ज्यादा की नकदी निकासी पर एक सितंबर से 2 फीसद टीडीएस लेवी लगेगा। सरकार ने यह कदम बड़ी मात्रा में नकदी की निकासी को हतोत्साहित करने और लेस कैश इकोनॉमी को प्रमोट करने के उद्देश्य से उठाया है।

होम और ऑटो लोन में बदलाव

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक सितंबर से अपने ग्राहकों के लिए होम और ऑटो लोन को रेपो रेट से लिंक करेगा। इसका फायदा यह होगा कि आरबीआई के रेपो रेट में कटौती करने पर ग्राहकों को तुरंत इसका लाभ मिलेगा।

केवाईसी अपडेट

पेटीएम फोनपे या गूगलपे जैसे मोबाइल वॉलेट इस्तेमाल करने वाले लोगों को 31 अगस्त से पहले-पहले इसकी केवाईसी पूरी करनी होगी। एक सितंबर के बाद ऐसा ना कराने पर मोबाइल वॉलेट काम करना बंद कर देगा। RBI के दिशा निर्देश पर केवाईसी पूरी करने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया गया था।

फिक्ड डिपॉ़जिट रेट में कटौती

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिटेल डिपॉजिट पर ब्याज दर कम कर दी है। एक लाख रुपये तक के डिपॉजिट वाले ग्राहकों को सेविंग अकाउंट में 3.5 फीसद ब्याज मिलता रहेगा। हालांकि, एक लाख से ज्यादा डिपॉजिट वाले ग्राहकों के लिए यह दर 3 फीसद ही रहेगी।

घर खरीदने पर ज्यादा टीडीएस

अब आप कोई प्रॉपर्टी खरीदेंगे, तो अन्य सुविधाओं जैसे- कार पार्किंग, विद्युत-पानी की सुविधा और क्लब मेंबरशिप जैसी अन्य सुविधाओं पर खर्च भी टीडीएस के दायरे में आएगा।

अगर PAN आधार से लिंक नहीं हो

जिन लोगों ने अभी तक आधार नंबर को पैन से लिंक नहीं करवाया है उन्हें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट नया पैन जारी करेगा। जुलाई में पेश हुए पूर्ण बजट की घोषणा के अनुसार, यदि तय समय तक पेन कार्ड आधार से लिंक नहीं हो, तो वह अवैध माना जाएगा। इसका मतलब है कि यदि किसी का पेन वैध नहीं है, तो उस पर ठीक उसी व्यक्ति की तरह व्यवहार होगा जिसके पास पेन कार्ड नहीं होता।

जल्द बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड

एक सितंबर से किसान क्रेडिट कार्ड बैंक अब अधिकतम 15 दिनों में जारी करेगा। केंद्र सरकार ने बैंकों को ऐसा करने का निर्देश दिया है।

ट्रैफिक नियमों में बदलाव

एक सितंबर से ट्रैफिक से जुड़े नियम बदल जाएंगे। मोटर वाहन (संशोधन) एक्ट के कुछ प्रावधान में बदलाव किया जा रहा है। जिसके तहत वाहन नियम उल्लंघन पर आपको भारी जुर्माना भरना होगा।

कॉन्ट्रैक्टर्स और प्रोफेशनल्स को पेमेंट पर

एक सितंबर से अगर कोई व्यक्ति या हिंदू अविभाजित परिवार कॉन्ट्रैक्टर्स या प्रोफेशनल्स को एक साल में कुल 50 लाख से अधिक का पेमेंट करता है, तो इस पर 5 फीसद की दर से टीडीएस कटेगा।

जीवन बीमा के गैर छूट वाले हिस्से पर टीडीएस

यदि आपको मिलने वाली लाइफ इंश्योरेंस मैच्योरिटी की राशि कर योग्य है, तो शुद्ध आय हिस्से पर 5 फीसद की दर से टीडीएस कटेगा। शुद्ध आय वह राशि है, जो कुल प्राप्त राशि में से कुल इंश्योरेंस प्रीमियम भुगतान को घटाने पर प्राप्त होती है।  

]]>
PAN आधार से लिंक न हो, 1 सितंबर से होने जा रहे हैं ये 10 बड़े बदलाव, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर https://livehalchal.com/pan-%e0%a4%86%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%95-%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-1-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%b8/269185 Sat, 31 Aug 2019 08:29:44 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=269185 1 सितंबर यानी रविवार से देश में बहुत कुछ बदल रहा है जिसका राबता आपके व हमारी जेब से है। इन बदलावों से रोजमर्रा की जिंदगी पर काफी असर पड़ेगा। सितंबर महीने से बैंकिग, ट्रैफिक नियम और आधार पैन से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। आइये जानते हैं क्या हैं वो …]]>

1 सितंबर यानी रविवार से देश में बहुत कुछ बदल रहा है जिसका राबता आपके व हमारी जेब से है। इन बदलावों से रोजमर्रा की जिंदगी पर काफी असर पड़ेगा। सितंबर महीने से बैंकिग, ट्रैफिक नियम और आधार पैन से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। आइये जानते हैं क्या हैं वो बदलाव…

बैंक अकाउंट से नकद विड्रॉल पर टीडीएस

किसी बैंक, सहकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस अकाउंट से एक साल में कुल एक करोड़ से ज्यादा की नकदी निकासी पर एक सितंबर से 2 फीसद टीडीएस लेवी लगेगा। सरकार ने यह कदम बड़ी मात्रा में नकदी की निकासी को हतोत्साहित करने और लेस कैश इकोनॉमी को प्रमोट करने के उद्देश्य से उठाया है।

होम और ऑटो लोन में बदलाव

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक सितंबर से अपने ग्राहकों के लिए होम और ऑटो लोन को रेपो रेट से लिंक करेगा। इसका फायदा यह होगा कि आरबीआई के रेपो रेट में कटौती करने पर ग्राहकों को तुरंत इसका लाभ मिलेगा।

केवाईसी अपडेट

पेटीएम फोनपे या गूगलपे जैसे मोबाइल वॉलेट इस्तेमाल करने वाले लोगों को 31 अगस्त से पहले-पहले इसकी केवाईसी पूरी करनी होगी। एक सितंबर के बाद ऐसा ना कराने पर मोबाइल वॉलेट काम करना बंद कर देगा। RBI के दिशा निर्देश पर केवाईसी पूरी करने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया गया था।

फिक्ड डिपॉ़जिट रेट में कटौती

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिटेल डिपॉजिट पर ब्याज दर कम कर दी है। एक लाख रुपये तक के डिपॉजिट वाले ग्राहकों को सेविंग अकाउंट में 3.5 फीसद ब्याज मिलता रहेगा। एक लाख से ज्यादा डिपॉजिट वाले ग्राहकों के लिए यह दर 3 फीसद ही रहेगी।