जानिए आज का दाम – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 02 Sep 2020 06:43:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जानिए आज का दाम – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 वायदा कारोबार में काफी सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी गिरावट, जानिए आज का दाम https://livehalchal.com/%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%ab%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b8/368951 Wed, 02 Sep 2020 06:43:51 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=368951 सोने के वायदा भाव में बुधवार को अच्छी-खासी गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अक्टूबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव सुबह 11:06 बजे 263 रुपये यानी 0.51 फीसद की गिरावट के साथ 51,239 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अक्टूबर अनुबंध वाले …]]>

सोने के वायदा भाव में बुधवार को अच्छी-खासी गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अक्टूबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव सुबह 11:06 बजे 263 रुपये यानी 0.51 फीसद की गिरावट के साथ 51,239 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अक्टूबर अनुबंध वाले सोने का वायदा भाव 51,502 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दूसरी ओर, दिसंबर में कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का वायदा दाम 237 रुपये यानी 0.46 फीसद की गिरावट के साथ 51,515 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। पिछले सत्र में दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का बंद भाव 51,752 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा कारोबार में चांदी की कीमत (Silver Price in Futures Market)

सोने के साथ-साथ चांदी की वायदा कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर चार सितंबर, 2020 को डिलिवरी वाली चांदी की वायदा कीमत 1120 रुपये यानी 1.58 फीसद टूटकर 67,310 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में बाजार बंद होने के समय सितंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 68,349 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।

इसी तरह चार दिसंबर, 2020 को डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 1,120 रुपये या 1.58 फीसद की गिरावट के साथ 69,770 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 70,890 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

]]>