जानकर सब रह गए हैरान – Live Halchal

BF से मजाक में बोली गई बात से खुला 11 साल पुराना राज, जानकर सब रह गए हैरान
अक्सर हमारी जिंदगी में कुछ ऐसा होता है कि मजाक में बोली गई कोई बात इत्तेफाक से सच हो जाती है और हमें सोचने पर मजबूर कर देती है। ऐसे ही एक बेहद रोचक किस्से के बारे में हम आपको बताने जा रहे है जिसकी वजह से 11 साल पुराने राज का पता चला। जी हाँ, इस घटना में बॉयफ्रेंड की मजाक में बोली गई बात से एक रोचक खुलासा हुआ, जिसको जानकर बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के साथ सभी लोगों को हैरानी हुई। तो आइये जानते है इस घटना के बारे में। ताइवान में एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने बातों-बातों में अपने ब्वॉयफ्रेंड को ऐसी बात बता दी, जिससे 11 साल पुराना एक राज खुलकर सामने आ गया। हैरानी की बात तो ये है कि इस राज की बात को जानकर लड़की और उसका ब्वॉयफ्रेंड दोनों हैरान रह गए।

अब तक आपने ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की कई कहानियां सुनी होंगी, लेकिन ये कहानी सबसे अलग है। दरअसल, दो साल पहले लिन जियोफेन नाम की लड़की लियान नाम के एक लड़के से मिली थी। बाद में दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और जल्द ही दोनों में प्यार हो गया और दोनों की मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। एक दिन की बात है जब लिन और लियान बैठकर बातें कर रहे थे। इसी बीच लिन ने लियान को बताया कि 11 साल पहले उसका एक खतरनाक कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उसकी जान जाते-जाते बची थी। लिन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को बताया कि एक्सीडेंट के बाद इमरजेंसी ट्रीटमेंट के दौरान उसे 10 यूनिट ब्लड चढ़ाया गया था, साथ ही उसे दो बार प्लेटलेट्स की जरूरत भी पड़ी थी।

लिन की बात सुनने के बाद उसके ब्वॉयफ्रेंड लियान ने बताया कि वो भी एक रेगुलर ब्लड डोनर है और हमेशा ब्लड डोनेट करता रहता है। लियान ने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा कि हो सकता है कि तुम्हें भी मेरा ब्लड चढ़ाया गया हो। हालांकि लियान ने यह बात मजाक में कही थी, लेकिन लिन ने उसकी बातों को सच मानकर उसकी तह तक जाने का फैसला किया। सच का पता लगाने के लिए लिन उस अस्पताल में पहुंची, जहां साल 2008 में एक्सीडेंट के बाद उसका इलाज हुआ था। इसके बाद लिन के कुछ मेडिकल टेस्ट हुए और जब उन्हें ब्लड डोनेट करने वाले लोगों की आईडी से मिलाया गया, तो पता चला कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने मजाक में जो बात उससे कही थी, वो बात बिल्कुल सच थी। यह जानकर वो हैरान हो गई।

जांच में यह भी पता चला कि लियान ने सिर्फ एक बार ही लिन को ब्लड डोनेट नहीं किया था बल्कि हादसे के दो साल बाद जब लिन को फिर से ब्लड की जरूरत पड़ी थी, तब भी उसके ब्वॉयफ्रेंड लियान ने ही उसे अपना ब्लड दिया था। हालांकि तब तक वो दोनों एक दूसरे को जानते नहीं थे। ताइवान के हसिन्चु शहर की रहने वाली लिन ने हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान अपनी अनोखी प्रेम कहानी की कुछ बातें साझा की थी। उसमें उसने बताया कि जब उसे पता चला कि ब्लड देकर उसकी जान बचाने वालों में उसका ब्वॉयफ्रेंड लियान भी शामिल है तो वो बिल्कुल हैरान रह गई। वहीं, लियान ने लोगों से ब्लड डोनेट करने की अपील की है। लियान ने मजाक करते हुए कहा कि ‘हो सकता है कि इसी बहाने आपको भी अपनी होने वाली पत्नी की जान बचाने का मौका मिल जाए’।