जादू – Live Halchal

बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी चला ओम पुरी का जादू
ओम पुरी (Om Puri) हिंदी सिनेमा के एक महान और बहुमुखी अभिनेता थे, जिन्होंने लगभग चार दशकों तक 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने नायक, खलनायक या सहायक कलाकार के रूप में हर किरदार में जान डाल दी। सिर्फ भारतीय सिनेमा ही नहीं, उन्होंने विदेशों में भी नाम रोशन किया है। जानिए उनके बारे में।

Om Puri Best Movies: जब भी सिनेमा के उम्दा कलाकारों का जिक्र होगा, ओम पुरी (Om Puri) का नाम जरूर लिया जाएगा। करीब चार दशक तक उन्होंने सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्मों से नवाजा। चाहे वह हीरो बने, सपोर्टिंग रोल करें, विलेन हों या फिर साइड एक्टर… ओम पुरी का जादू ऐसा था कि वह किसी भी किरदार से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते थे। कोई भी उन्हें इग्नोर नहीं कर सकता था।

18 अक्टूबर 1950 को पंजाब में जन्मे ओम पुरी को हमेशा से ही अभिनय का शौक था। मगर उनका बचपन गरीबी में बीता था। कहते हैं कि जब ओम पुरी FTII में एडमिशन लेने गए थे, तब उनके पास 280 रुपये फीस देने के भी नहीं थे। हालांकि, कैसे भी करके उन्होंने एडमिशन लिया और आज वह बेहतरीन कलाकारों की लिस्ट में शुमार हैं।

300 से ज्यादा फिल्मों में किया अभिनय

ओम पुरी ने अपने करियर में 300 से भी ज्यादा अलग-अलग भाषाओं में काम किया। उनकी पहली फिल्म घासीराम कोतवाल (1976) थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और थिएटर के साथ-साथ कई फिल्मों में अपना अभिनय का जादू चलाया। उन्होंने कमर्शियल सिनेमा के साथ-साथ आर्ट मूवीज में भी काम किया है।

ओम पुरी की बेस्ट मूवीज की लिस्ट यहां देखिए…

आक्रोश

आरोहण

अर्ध सत्य

जाने भी दो यारों

मिर्च मसाला

हेरा फेरी

मकबूल

मालामाल वीकली

बजरंगी भाईजान

ओम पुरी की हॉलीवुड मूवीज

ओम पुरी ने सिर्फ हिंदी सिनेमा में काम नहीं किया है, बल्कि वह इंटरनेशनल फिल्मों में भी धमाल मचा चुके हैं। उन्होंने पहली इंटरनेशनल मूवी साल 1982 में गांधी (Gandhi) की थी जो एक ब्रिटिश मूवी थी। फिल्म में उन्होंने नहारी का किरदार निभाया था।

गांधी (ब्रिटिश मूवी)

सिटी ऑफ जॉय (फ्रेंच ब्रिटिश)

वुल्फ (अमेरिकन)

द घोस्ट एंड द डार्कनेस (अमेरिकन)

ईस्ट इज ईस्ट (ब्रिटिश)

माय सन द फैनेटिक (ब्रिटिश)

चार्ली विल्सन्स वार (अमेरिकन)

वेस्ट इज वेस्ट (ब्रिटिश)

द रीलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट (अमेरिकन)

द हंड्रेड फुट जर्नी (अमेरिकन)

फिल्मों के अलावा ओम पुरी ने टीवी शोज में भी अपना दम दिखाया। उन्होंने भारत एक खोज, खानदान, कथा सागर, किरदार, काकाजी कहिन, मिस्टर योगी और व्हाइट टीथ जैसे शोज में काम किया है।

ओम पुरी के अवॉर्ड्स

ब्रिटिश सिनेमा में अपने उम्दा काम के लिए ओम पुरी को ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (OBE) से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वह दो बार नेशनल अवॉर्ड (बेस्ट एक्टर) और पद्म श्री से सम्मानित हो चुके हैं।

ऑरेंज का जादू – गर्मी में छाया …..
फैशन के इस दौर मे मौसम के बदलते मिजाज का असर फैशन की दुनिया में भी नजर आने लगा है। गर्मी की दस्तक के साथ ही आनंद और स्फूर्ति का अहसास देने वाले रंगों के प्रति बढऩे लगा है आकर्षण। इस लिहाज से परफेक्ट है ऑरेंज कलर। इन दिनों फैशन में भी टॉप पर है ऑरेंज कलर। चूंकि रेड और यलो से मिलकर बनता है ऑरेंज कलर, इसलिए इसमें समाए हैं उन दोनों के गुण।

ऑरेंज कलर कि खुशी, गर्मजोशी और ऊर्जा को प्रतिबिंबित करता है जहा रेड कलर, और यलो कलर प्रतीक है आनंद और उल्लास का। इस तरह दोनों के गुणों को समाहित करने वाला ऑरेंज कलर प्रतिबिंबित करता है । जब आप ऑरेंज रंग की ड्रेस पहनेंगी तो आपके व्यक्तित्व में भी दिखेगा नयी चुनौतियों से जूझने का उत्साह और आत्मविश्वास।

यही वजह है कि किसी न किसी रूप में इस रंग को जीवन में शामिल करना है बेहतरीन विचार। ड्रेस ही नहीं ऑरेंज कलर की एक्सेसरीज का फैशन भी है जबर्दस्त। ऑरेंज कलर की फुटवेयर, सनग्लासेस के फ्रेम, हेयर एक्सेसरीज, नेल पॉलिश इत्यादि का चुनाव भी आपको देगा स्मार्ट व जिंदगी के प्रति पॉजिटिव आउटलुक।