जाखल – Live Halchal

जाखल में संदिग्ध परिस्थितियों में मुनीम की मौत, परिजन बता रहे हत्या
पंजाब बॉर्डर के साथ लगते जाखल क्षेत्र के गांव साधनवास में संदिग्ध परिस्थतियों में 23 वर्षीय मुनीम की मौत हो गई। मुनीम का शव जाखल-रतिया रोड पर गांव साधनवास के पास सड़क किनारे से बरामद किया गया है। मृतक गांव सिधानी का रहने वाला था। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मगर पुलिस इस मामले को सड़क हादसे के रूप में देख रही है। हत्या के आरोप में केस दर्ज करवाने के लिए काफी संख्या में गांव सिधानी के ग्रामीण जाखल पुलिस थाने में पहुंच गए। पुलिस और ग्रामीणों के बीच बातचीत जारी है।

जानकारी के मुताबिक गांव सिधानी निवासी गोरा सिंह जाखल की अनाज मंडी में आढ़ती सतीश कुमार की दुकान पर मुनीम के तौर पर कार्यरत था। रोजाना की तरह शुक्रवार रात को वह अपना काम निपटा कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहा था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह उसका शव गांव साधनवास के पास सड़क किनारे खेत में मिला। उसका सिर फटा हुआ था और शव लहुलुहान अवस्था में था।

विशेष बात यह है कि उसके मोटरसाइकिल से भी करीब डेढ़ एकड़ दूर उसका शव पड़ा हुआ मिला है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक दृष्टि में किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई प्रतीत हो रही है। मगर परिजन व ग्रामीण शव और मोटरसाइकिल के बीच दूरी के कारण इस मामले में हत्या की आशंका जता रहे हैं।

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जाखल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। इस मामले में हत्या का केस दर्ज करवाने के लिए गांव सिधानी के काफी ग्रामीण जाखल थाना पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से हत्या के आरोप में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। जाखल पुलिस थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

फतेहाबाद : जाखल में गैस एजेंसी के डिलिवरीमैन से चाकू की नोक पर लूट
फतेहाबाद के जाखल क्षेत्र के गांव चांदपुरा के पास दो नकाबपोश बाइक सवार लुटेरे इंडेन गैस एजेंसी के डिलिवरीमैन से चाकू की नोक पर 35 हजार रुपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। लुटेरे बाइक पर सवार होने के बाद नया गांव की ओर फरार हो गए। मगर कुछ ही दूरी पर जाने के बाद बाइक का तेल खत्म हो गया, तो लुटेरे बाइक को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लुटेरों की बाइक को कब्जे में ले लिया है। बाइक पर कोई भी नंबर नहीं था। पुलिस ने डिलिवरीमैन की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जाखल की इंडेन गैस एजेंसी पर कार्यरत डिलिवरीमैन गांव बलरां निवासी गुरलाभ सिंह ने बताया कि वह बुधवार शाम को करीब 4 बजे अपने रूट गांव साधनवास, सिधानी, चांदपुरा, बबनपुर की सप्लाई देकर वापस आ रहा था कि चांदपुरा के पास मुंह पर कपड़ा बांधे हुए बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने आते ही गाड़ी को रुकवा लिया और उसकी गर्दन पर चाकू लगाकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए बैग व मोबाइल छीन लिया।

इसके बाद आरोपी नया गांव की ओर फरार हो गए। गुरलाभ सिंह ने बताया कि उसने तुरंत इसकी सूचना एजेंसी मालिक आशीष बंसल व पुलिस को दी। बैग में करीब 35 हजार रुपये की नकदी थी। सूचना पाकर जाखल थाने के प्रभारी रंजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर लुटेरों की तलाश शुरू करवाई। पुलिस ने छानबीन की तो घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर लुटेरों का बाइक गिरा हुआ मिला। उसमें पेट्रोल खत्म हो गया था। पुलिस के अनुसार लुटेरों के बाइक का तेल खत्म होने के कारण ही वह इसे छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले लिया है।

जांच अधिकारी के अनुसार
गैस एजेंसी कर्मचारी गुरलाभ सिंह की शिकायत के आधार पर दो लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लुटेरों द्वारा छोड़े गए बाइक पर कोई नंबर नहीं है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी पकड़ में होंगे। -रंजीत सिंह, प्रभारी, जाखल पुलिस थाना।