जहरीली – Live Halchal

जहरीली हवा से घुट रहा मुंबई का दम, लागू हुआ GRAP-4
दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी सांसों का संकट बढ़ने लगा है। वायु प्रदूषण के कारण लोगों का दम घुटने लगा है। मुंबई में हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि शहर के ज्यादातर हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब से गंभीर स्थित में पहुंच गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने शहर में ग्रैप-4 (GRAP-4) लागू कर दिया है।

BMC ने इन जगहों पर निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया है। निर्माण कार्य से उठने वाली धूल के कारण शहर में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में BMC ने 50 से ज्यादा कंस्ट्रक्शन साइट्स पर काम रोकने और उन्हें बंद रखने का नोटिस जारी किया है। BMC के अधिकारी इन सभी साइटों पर नजर रखे हुए हैं।

फ्लाइंग स्क्वाड तैनात
BMC ने बेकरी और मार्बल काटने वाले छोटे उद्योगों से भी सफाई की प्रक्रिया कहीं और शिफ्ट करने की अपील की गई है। BMC के आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई के कई वार्ड में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए गए हैं, जो सभी की निगरानी करते हुए उत्सर्जन पर भी नजर रखेंगे। इस स्क्वाड टीम में इंजीनियर्स, पुलिसकर्मी समेत कई जीपीएस ट्रैक्ड वाहन भी शामिल हैं।

आम लोगों की बढ़ी परेशानी
पिछले कुछ दिनों से मुंबई की हवा काफी खराब हो गई है। शहर का AQI ‘काफी खराब’ से ‘गंभीर’ स्थिति में चल रहा है। इससे लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में समस्या और गले में खराश की समस्या देखने को मिल रही है।

कांग्रेस ने पेश किया एक्शन प्लान
मुंबई की कांग्रेस यूनिट ने वायु प्रदूषण कम करने के लिए एक्शन प्लान जारी किया है। ‘मुंबई क्लीन एयर एक्शन प्लान’ के अनुसार, साफ हवा में सांस लेना सभी का मौलिक अधिकार है। ऐसे में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए शहर में 10 लाख पेड़ लगाने के साथ-साथ निर्माण कार्यों, उद्योगों और वाहनों के लिए सख्त प्रदूषण नियम लागू करने की योजना बनाई गई है।

दिल्ली में ‘जहरीली’ हवा, AQI 400 के पार
राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, गाजीपुर इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 441 दर्ज किया गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। इस गंभीर स्तर के वायु प्रदूषण के कारण गाजीपुर सहित दिल्ली के कई हिस्सों में स्मॉग की मोटी चादर छाई हुई है।

फरीदाबाद में जहरीली हवा से थोड़ी राहत
फरीदाबाद का प्रदूषण स्तर चिंताजनक बना हुआ है। बल्लभगढ़ में अपर्याप्त डेटा उपलब्ध है, जबकि एनआईटी क्षेत्र में 266 (गंभीर), सेक्टर 11 में 245 (खराब) और सेक्टर 30 में 205 एक्यूआई (मध्यम से खराब) दर्ज किया गया है। PM2.5 और PM10 मुख्य प्रदूषक हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बाहर कम समय बिताएं, मास्क पहनें और स्वास्थ्य प्रभावों से सावधान रहें।

वायु प्रदूषण का गंभीर स्तर
वायु गुणवत्ता सूचकांक का 401 से 500 के बीच होना ‘गंभीर’ श्रेणी में गिना जाता है। इस स्तर का प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक होता है। गंभीर वायु प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, गले में खराश और अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और पहले से ही श्वसन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए यह स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है। स्मॉग के कारण दृश्यता भी काफी कम हो जाती है, जिससे सड़क और हवाई यातायात पर भी असर पड़ने की आशंका रहती है।

दिल्ली-एनसीआर में इतना पहुंचा एक्यूआई
राजधानी में रविवार को हवा गंभीर श्रेणी की दहलीज पर पहुंच गई। सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 391 दर्ज किया गया जो हवा की बेहद खराब श्रेणी है। इसमें शनिवार की तुलना में 21 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 437 दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी है। फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 237 दर्ज किया गया जो हवा की खराब श्रेणी है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाला प्रदूषण 18.45 फीसदी रहा। इसके अलावा पराली जलाने से होने वाला प्रदूषण 2.47, निर्माण गतिविधियां से होने वाला 2.72 और आवासीय इलाकों की भागीदारी 4.63 फीसदी रही। सीपीसीबी के अनुसार, दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 373.3 और पीएम2.5 की मात्रा 215.8 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। मंगलवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार रह सकती है। कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा गंभीर और कई में बेहद खराब में रिकॉर्ड की गई।

कहां कितना रहा एक्यूआई
वजीरपुर-459
विवेक विहार-457
रोहिणी-453
जहांगीरपुरी-448
बवाना-443
आनंद विहार-438
अशोक विहार-433
नरेला-424
मुंडका-422
सोनिया विहार-422
पंजाबी बाग-421

दिल्ली-NCR में जहरीली हवा का कहर
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक होता जा रहा है। राजधानी की हवा इतनी खराब हो गई है कि अब इसका असर सिर्फ फेफड़ों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि आंखों में भी जलन, खुजली और लालपन जैसी समस्याएं बढ़ने लगी हैं। बीते कुछ दिनों से अधिकांश इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार दर्ज किया जा रहा है, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है।

दिल्ली की हवा में क्या है हाल?
शुक्रवार सुबह दिल्ली के अक्षरधाम क्षेत्र में AQI 322 दर्ज किया गया, जबकि आनंद विहार में यह 329 के पार पहुंच गया। कर्तव्य पथ और आईटीओ जैसे इलाकों में भी स्थिति चिंताजनक बनी रही. वहीं, लोधी रोड पर AQI 229 दर्ज किया गया, जो अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद सांस लेने और देखने में परेशानी पैदा कर रहा था. प्रदूषण के कारण पूरे NCR क्षेत्र में धुंध छाई हुई है, जिससे दृश्यता भी काफी कम हो गई है।

क्यों बिगड़ रही हैं आंखों की हालत?
दिल्ली के आई7 आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राहिल चौधरी के अनुसार, जब हवा में मौजूद PM2.5, धूल, धुआं, और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसे तत्व आंखों में पहुंचते हैं, तो वे एलर्जिक रिएक्शन पैदा करते हैं। इससे आंखों में खुजली, जलन और ड्राइनेस बढ़ जाती है। प्रदूषण के महीन कण आंखों में बनने वाले आंसुओं के नेचुरल प्रोटेक्शन लेयर को भी प्रभावित करते हैं, जिससे आंखें जल्दी सूखने लगती हैं।

क्या प्रदूषण से आंखों की रोशनी पर असर पड़ सकता है?
विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों से सीधे तौर पर आंखों की रोशनी पर असर नहीं पड़ता, लेकिन अगर एलर्जी का इलाज समय पर न कराया जाए, तो आंखों में संक्रमण बढ़ सकता है, जिससे आगे चलकर विजन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
प्रदूषण से आंखों में होने वाले लक्षण
आंखों में लगातार खुजली और जलन
लालपन और सूजन
आंखों में रेत या धूल जैसा महसूस होना
धुंधलापन और थकान
आंखों से पानी आना
सुबह उठने पर आंखों में सूखापन

प्रदूषण के असर से आंखों को कैसे बचाएं?
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इन दिनों आंखों की देखभाल पर विशेष ध्यान दें —
बाहर निकलते समय सनग्लास या चश्मा जरूर पहनें, ताकि धूल और प्रदूषण से आंखें सुरक्षित रहें।
घर लौटने के बाद आंखों को ठंडे पानी से धोएं, इससे जलन और खुजली में राहत मिलेगी।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ताकि शरीर और आंखों में नमी बनी रहे।
गंदे हाथों से आंखों को छूने से बचें, इससे संक्रमण फैल सकता है।
प्रदूषण के मौसम में मेकअप या आई काजल का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे आंखों में और जलन हो सकती है।
अगर आंखों में लगातार जलन या सूजन बनी रहती है, तो आई स्पेशलिस्ट से तुरंत परामर्श लें।

हरियाणा की हवा हुई जहरीली: 300 से ऊपर रहा AQI
दीपावली के बाद हरियाणा की हवा फिर जहरीली हो गई है। देशभर के सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के कई शहर शामिल हैं।

एक दिन पहले जहां जींद (421) और धारूहेड़ा (412) देश के सबसे प्रदूषित दो शहर रहे थे, वहीं अब भी इन दोनों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। दीपावली के दूसरे दिन भी हवा में सुधार नहीं आया और कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया।

हालांकि, बुधवार सुबह 8 बजे तक किसी शहर का अधिकतम प्रदूषण सूचकांक 400 के पार नहीं रहा है

देशभर में ऐसे 15 शहर रहे जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से 400 के बीच पहुंचा, जिनमें हरियाणा के 9 शहर शामिल हैं। इनमें धारूहेड़ा (386), चरखी दादरी (364), जींद (374), रोहतक (353), यमुनानगर (344), फतेहाबाद (314), बल्लभगढ़ (315), भिवानी (291) और बहादुरगढ़ (276) प्रमुख हैं।

पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार इस बार दीपावली दो दिनों में मनाई गई, जिससे लगातार प्रदूषण बढ़ा। ग्रीन पटाखों की आड़ में बड़े पैमाने पर हानिकारक पटाखे फोड़े गए, जिससे धूल और धुएं का स्तर तेजी से बढ़ा और हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई।

दिवाली पर जहरीली हुई पंजाब की हवा: कई शहरों का AQI पहुंचा 500
दिवाली की रात पंजाब के अधिकतर शहरों में वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच गई। आतिशबाजी और प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण शाम 8 बजे से हवा खराब होनी शुरू हुई, जो रात 12 बजे तक गंभीर श्रेणी में पहुंच गई लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और रोपड़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) अधिकतम 500 दर्ज किया गया, जबकि पटियाला का एक्यूआई 486 तक पहुंच गया। मंडी गोबिंदगढ़ में यह स्तर 401 और खन्ना में 272 रहा।

400 से ऊपर का AQI खतरनाक
पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार 400 से ऊपर का एक्यूआई खतरनाक माना जाता है और यह सामान्य लोगों की सेहत को भी प्रभावित करता है, जबकि सांस, हृदय या फेफड़ों की बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए यह स्थिति और अधिक घातक साबित हो सकती है।

बरसात से ही मिलेगी राहत
राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार प्रदूषण का यह स्तर मुख्य रूप से आतिशबाजी और पराली जलाने के कारण गंभीर श्रेणी तक पहुंचा है। साथ ही सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ भी एक्यूआई का स्तर बढ़ना शुरू हो जाता है। जब तक आगे बारिश नहीं होती है, तब तक एक्यूआई में बदलाव से ज्यादा कुछ राहत देखने को नहीं मिलेगी।

विशेषज्ञों ने दी चेतावनीि
हालांकि मंगलवार सुबह एक्यूआई में कुछ सुधार देखने को मिला है। लुधियाना का एक्यूआई सुबह 7 बजे 268 दर्ज किया है, लेकिन इस भी पुअर श्रेणी में माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि आगे धान की कटाई के साथ पराली जलाने के मामले भी जोर पकड़ेंगे। अगर स्थिति पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो आने वाले दिनों में पंजाब में दिल्ली-एनसीआर जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।