जहरीली हवा – Live Halchal

जहरीली हवा से सांसों पर संकट… अभी राहत के आसार नहीं, गंभीर श्रेणी की दहलीज पर पहुंची हवा
दिल्ली में दिसंबर की ठंड के साथ इस बार जहरीली हवा ने भी लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि राजधानी में सांस लेना भी चुनौती जैसा महसूस हो रहा है।

राजधानी में स्थानीय कारकों के चलते प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में हवा की गति धीमी होने के चलते लगातार छठे दिन भी हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के अनुसार, रविवार सुबह राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 393 दर्ज किया गया है। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। इससे पहले शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 398 दर्ज किया गया। रविवार को यानी आज हवा के गंभीर श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 375, आनंद विहार में एक्यूआई 426, अशोक विहार में 425, आया नगर में 309, बवाना में 439, बुराड़ी में 378, चांदनी चौक इलाके में 448 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

वहीं, डीटीयू में 433, द्वारका सेक्टर 8 इलाके में 408, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 इलाके में 332, आईटीओ में 393, जहांगीरपुरी में 438, लोधी रोड 357, मुंडका 433, नजफगढ़ में 371, पंजाबी बाग में 420, आरकेपुरम 394, रोहिणी 433, सोनिया विहार 410, विवेक विहार 413, वजीरपुर में 443 दर्ज किया गया है।

बीते आठ साल में सबसे प्रदूषित रहा दिसंबर

दिल्ली में दिसंबर की ठंड के साथ इस बार जहरीली हवा ने भी लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि राजधानी में सांस लेना भी चुनौती जैसा महसूस हो रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि दिसंबर की शुरुआत से ही दिल्ली की हवा लगातार खराब बनी हुई है और पहले 18 दिनों में ही इसने बीते आठ साल की सबसे खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दर्ज किया। महीने की शुरुआत से ही हालात ऐसे रहे कि ज्यादातर दिनों में हवा बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में बनी रही। दिसंबर के पहले आठ दिनों तक लगातार एक्यूआई 300 से ऊपर रहा जिससे पूरे महीने का औसत एक्यूआई करीब 343 तक पहुंच गया।

हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 14 दिसंबर को एक्यूआई 461 दर्ज किया गया, जो बीते आठ वर्षों में दिसंबर महीने का सबसे ऊंचा स्तर है। हवा के बिगड़ते हालात को देखते हुए 13 दिसंबर को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) का सबसे सख्त चरण, यानी स्टेज-चार लागू करना पड़ा।

दिल्ली : राजधानी में जहरीली हवा के बीच गणतंत्र दिवस
गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 332 दर्ज किया गया। हालांकि, ये बुधवार के मुकाबले 87 सूचकांक कम है। शुक्रवार को हवा उत्तर-पश्चिम से पश्चिम दिशा से चलेगी।

गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आनंद विहार इलाके में 455, करणी सिंह शूटिंग रेंज में 440, द्वारका सेक्टर 8 में 416, जहांगीरपुर में 405 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

इससे पहले गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 332 दर्ज किया गया। हालांकि, ये बुधवार के मुकाबले 87 सूचकांक कम रहा। गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे कई इलाकों में धूप अच्छी नहीं खिली। सर्वाधिक इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इसके अलावा नौ इलाकों में एक्यूआई 200 के पार रहा।

आईआईटीएम ने कल के लिए जताया यह अनुमान
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, गुरुवार को हवा औसतन छह से चार किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से विभिन्न दिशाओं की ओर से चली। शुक्रवार को हवा उत्तर-पश्चिम से पश्चिम दिशा से चलेगी। इस दौरान हवा की गति छह किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। वहीं, मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि इस दौरान सुबह घना कोहरा छाया रहेगा और हवा की गति कम होने से वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम से पश्चिम दिशा से चल सकती है। हवा की गति चार से दस किमी रहने के आसार है। रविवार को हवा पश्चिम से दक्षिण-पूर्व से चलने की संभावना है। हवा की गति औसतन चार किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी।

विवेक विहार रहा सर्वाधिक प्रदूषित इलाका
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, 26 इलाकों में बेहद खराब हवा दर्ज की गई। इसमें सर्वाधिक विवेक विहार इलाके का एक्यूआई 400 रहा, जो बेहद खराब श्रेणी है। आनंद विहार में 393, नेहरू नगर में 388, ओखला फेज-दो में 387, पटपड़गंज में 380, आरके पुरम में 382 एक्यूआई दर्ज किया गया। साथ ही, नौ इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। इनमें अशोक विहार व बवाना में 298, दिलशाद गार्डन में 277, नजफगढ़ में 236, और डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 241 एक्यूआई दर्ज किया गया।

ग्रेटर नोएडा रहा सबसे प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में सर्वाधिक ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 391 रहा, जो बेहद खराब श्रेणी है। फरीदाबाद में 336, नोएडा में 310, गुरुग्राम में 284, गाजियाबाद में 269 एक्यूआई दर्ज किया गया।