जवाहरलाल नेहरू – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 12 Dec 2023 10:04:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जवाहरलाल नेहरू – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने फैकल्टी के पदों पर निकाली भर्ती https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%bf/530076 Tue, 12 Dec 2023 10:04:17 +0000 https://livehalchal.com/?p=530076 जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (Jawaharlal Nehru University, JNU Recruitment 2023) ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकाली है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह 29 दिसंबर, 2023 तक …]]>

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (Jawaharlal Nehru University, JNU Recruitment 2023) ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकाली है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह 29 दिसंबर, 2023 तक चलेगी।

JNU Recruitment 2023: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी फैकल्टी भर्ती के लिए पोर्टल पर पढ़ें सूचना 

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि अगर वे इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य हैं तो समय रहते अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://www.jnu.ac.in/career पर जाकर पहले भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन की जांच करनी चाहिए। इसके बाद ही अप्लाई करना होगा।

JNU Recruitment 2023: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी फैकल्टी भर्ती के लिए देनी होगी ये फीस 

जेएनयू की ओर से जारी सूचना के अनुसार, फैकल्टी के पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को ​​2000 रुपये (गैर-वापसीयोग्य) देना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

How To Apply For JNU Recruitment 2023: जेएनयू फैकल्टी भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट -http://jnu.ac.in/career पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर जेएनयू जॉब्स 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब अधिसूचना में उल्लिखित फोटोग्राफ, सभी प्रमाणपत्रों, मार्कशीट, रिसर्च और अन्य की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें। इसके बाद आवेदन पत्र जमा करें।अब अधिसूचना में दिशा-निर्देशों के अनुसार समय-सीमा के भीतर सभी निर्धारित दस्तावेजों/साक्ष्यों के साथ आवेदन ऑनलाइन जमा करें। इसके बाद शुल्क का भुगतान करें । अब फीस का प्रिंटआउ लेकर भविष्य के लिए रख लें। 

]]>