जवानों के शवों को गत्तों में लपेटकर ले जाने पर विवाद – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 09 Oct 2017 07:31:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जवानों के शवों को गत्तों में लपेटकर ले जाने पर विवाद – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 जवानों के शवों को गत्तों में लपेटकर ले जाने पर विवाद, आर्मी ने दी यह सफाई https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%b5%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%97%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae/84218 Mon, 09 Oct 2017 07:31:51 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=84218 अरुणाचल प्रदेश में तवांग के नजदीक हुए हेलिकॉप्टर हादसे में जो सात जवान शहीद हो गए थे उनसे जुड़े कुछ फोटोज की वजह से विवाद शुरू हो गया है। पिछले दिनों ट्विटर पर शेयर हुए फोटोज पर विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि सेना को इस मामले में सफाई देनी पड़ी। दरअसल, वायरल फोटो के साथ दावा …]]>
अरुणाचल प्रदेश में तवांग के नजदीक हुए हेलिकॉप्टर हादसे में जो सात जवान शहीद हो गए थे उनसे जुड़े कुछ फोटोज की वजह से विवाद शुरू हो गया है। पिछले दिनों ट्विटर पर शेयर हुए फोटोज पर विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि सेना को इस मामले में सफाई देनी पड़ी।
जवानों के शवों को गत्तों में लपेटकर ले जाने पर विवाद, आर्मी ने दी यह सफाईदरअसल, वायरल फोटो के साथ दावा किया गया था कि शहीद जवानों के शवों को कार्डबोर्ड के बक्से में लपेटकर घर लाया गया था। इस पर लोग भड़क गए कि उन जवानों के शवों को सम्मान क्यों नहीं मिला? 

नार्दर्न आर्मी के रिटायर्ड कमांडर लेफ्टिनेंट एचएस पनाग ने फोटो पोस्ट करके लिखा देश की सेवा में लगे सात जवानों ने अपनी जान गंवा दी और उन्हें इस तरीके से घर लाया गया। पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की थी।

आर्मी को देनी पड़ी सफाई

मामला बढ़ने पर आर्मी ने ट्विटर पर बयान जारी कर बताया कि जिन जवानों की हादसे में मौत होती है उनको भी मिलिट्री सम्मान दिया जाता है। बयान में कहा गया कि जो फोटोज वायरल हो रही हैं वह गुवाहाटी की हैं, जब जवानों को हादसे वाली जगह से निकाला गया था। आर्मी ने उसको गलती मानकर शवों को सम्मान के साथ लेकर जाते हुए एक फोटो भी पोस्ट की थी।
बता दें कि इसी हफ्ते शुक्रवार को इंडियन एयरफोर्स का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था जिसमें सात लोगों की जान गई थी। इसमें एयरफोर्स के दो पायलट सहित पांच कर्मचारी और थलसेना के दो जवान शहीद हो गए थे।
 
]]>