जल्द ही दिल्ली में आग बुझाते हुए फायरमैन की जगह रोबॉट को देख सकेंगे – Live Halchal

जल्द ही दिल्ली में आग बुझाते हुए फायरमैन की जगह रोबॉट को देख सकेंगे
जल्द ही दिल्ली में आग बुझाते हुए फायरमैन की जगह रोबॉट को देख सकेंगे। इससे घने धुएं से डरे बिना आग पर जल्द काबू पाया जा सकेगा। फायरमैन के घायल होने का डर भी खत्म हो जाएगा। इसके अलावा हाई राइज बिल्डिंगों में लगी आग पर काबू पाने के लिए भी स्नैक लैडर खरीदी जा रही हैं, जो सांप की तरह बिल्डिंग के किसी भी हिस्से तक पहुंच सकेगी। फिलहाल इस तरह की सुविधा देश में किसी भी राज्य के पास नहीं है।

दिल्ली फायर सर्विस देश की पहली ऐसी एजेंसी होगी, जहां फायर विभाग को इस तरह की इंटरनैशनल सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। फायर विभाग के एक सीनियर अफसर ने बताया कि साउथ कोरिया से 2 स्नैक लैडर खरीदे जा रहे हैं। इनमें से एक की कीमत 4 करोड़ रुपये है, जबकि रोबॉट की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई गई है। अधिकारी ने बताया कि इसे ऑपरेट करते हुए फायरमैन की जरूरत नहीं पड़ती है। यह रिमोट से भी ऑपरेट हो सकती है। भयंकर आग और खासतौर से सिलिंडर फटने वाले हादसों के वक्त इससे आग के काफी करीब पहुंचकर आग पर काबू पाया जा सकता है।

आग लगने के वक्त सबसे अधिक हादसे धुएं से होते हैं। कार्बन मोनोऑक्साइड भर जाने से लोगों की दम घुटने से मौत हो जाती है। इसमें फायरमैन भी कई बार चपेट में आ जाते हैं। जो फायरमैन आग बुझाने का काम करते हैं, वह फायरसूट पहनकर जाते हैं। धुएं से पहले ही कम दिखाई देता है, ऊपर से फायरसूट पहनने से विजिबिलिटी और कम हो जाती है। ऐसी स्थिति में रोबॉट को आग पर काबू पाने के लिए भेजा जाएगा।

इनके अलावा आर्मी के टैंक जैसे वीइकल भी खरीदे जाएंगे। यह झुग्गी-झोपड़ी जैसे इलाकों में खासे कारगर साबित होंगे, जिससे यह प्लेन एरिया में लगी आग पर फायरमैन की तुलना में आग के अधिक से अधिक नजदीक जाकर उस पर काबू पा सकेंगे। यह टैंक जैसी गाड़ी होगी। ऐसे में फायरमैन के घायल होने का डर कम रहेगा। अधिकारी का कहना है कि मकसद केवल इतना है कि कम से कम कैजुअल्टी होते हुए आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके, इसलिए वर्ल्ड क्लास इंतजाम किए जा रहे हैं।