जल्द भारत में होगी लॉन्चिंग – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 28 Feb 2021 08:59:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जल्द भारत में होगी लॉन्चिंग – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 10000 रुपये में आएगा नया Samsung Galaxy E02, जल्द भारत में होगी लॉन्चिंग https://livehalchal.com/10000-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%8f%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a4%be-samsung-galaxy-e02-%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%8d/424096 Sun, 28 Feb 2021 08:59:25 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=424096 Samsung कंपनी नई Galaxy E सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज के तहत लो-एंड और अपर मिड-रेंज स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के Galaxy E02 स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जाएगा। Samsung के सपोर्ट पेज पर अपकमिंग स्मार्टफोन लाइव कर दिया गया है। फोन को सपोर्ट …]]>

Samsung कंपनी नई Galaxy E सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज के तहत लो-एंड और अपर मिड-रेंज स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के Galaxy E02 स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जाएगा। Samsung के सपोर्ट पेज पर अपकमिंग स्मार्टफोन लाइव कर दिया गया है। फोन को सपोर्ट पेज पर मॉडल नंबर SM-E025F/DS के साथ लिस्ट किया गया है। साथ ही इस डिवाइस को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन साइट पर पिछले माह लिस्ट किया गया था। फोन ड्यूल सिम कनेक्टिविटी के साथ आएगा।

स्पेसिफिकेशन्स GizChina की रिपोर्ट के मुताबिक फोन सिंगल बैंड (2.4GHz) सपोर्ट के साथ आएगा। फोन को एंड्राइड 10 बेस्ड होगा, जिसे जल्द एंड्राइड 11 का अपडेट दिया जाएगा। Samsung की तरफ से आमतौर पर लो-एंड स्मार्टफोन में एंड्राइड 10 Go का सपोर्ट दिया जाता रहा है। Samsung Galaxy E2 स्मार्टफोन Galaxy M सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत में आएगा। Samsung Galaxy E02 स्मार्टफोन को 10,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। हालांकि फोन की डिजाइन, और अन्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन उम्मीद है कि फोन को 6 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया जा सकता है। साथ ही फोन 2GB रैम और 32GB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। फोन के रियर पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

इन स्मार्टफोन की होगी लॉन्चिंग 

Samsung Galaxy E02 के साथ ही मार्च माह में कंपनी कई अन्य स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इसमें Galaxy A32 4G मॉडल, Galaxy A52 और Galaxy A72 नाम सामने आता है। Galaxy A32 स्मार्टफोन को माइक्रोसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, जिसके मुताबिक फोन को 5 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है।

 

]]>
Jio Phone को टक्कर देगा Nokia का नया फीचर फोन, जल्द भारत में होगी लॉन्चिंग, जानिए पूरी डिटेल https://livehalchal.com/jio-phone-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-nokia-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a5%80%e0%a4%9a/365428 Sun, 23 Aug 2020 10:28:26 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=365428 HMD Global कंपनी ने भारत में दो नए फोन की लॉन्चिंग का ऐलान किया है। Nokia Mobile India के ऑफिशियल अकाउंट से दो टीजर वीडियो जारी किए गए हैं, जिसमें भारत में जल्द लॉन्च होने वाले दो फोन के बारे में खुलासा हुआ है। Gizmochina वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक Nokia की तरफ से जिन …]]>

HMD Global कंपनी ने भारत में दो नए फोन की लॉन्चिंग का ऐलान किया है। Nokia Mobile India के ऑफिशियल अकाउंट से दो टीजर वीडियो जारी किए गए हैं, जिसमें भारत में जल्द लॉन्च होने वाले दो फोन के बारे में खुलासा हुआ है। Gizmochina वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक Nokia की तरफ से जिन दो स्मार्टफोन की टीजर इमेज पोस्ट की गई है, उसमें से एक स्मार्टफोन है, जबकि दूसरा फीचर फोन है। इस फीचर फोन के बारे में ज्यादा डिटेल नही मिली है। लेकिन Nokia के नए स्मार्टफोन की टक्कर भारत के टॉप फीचर फोन Jio phone से मानी जा रही है।

Twitter पर पोस्ट की गई टीजर इमेज 

HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर Juho Sarvikas ने भी ट्विटर पर दो अलग टीजर वीडियो पोस्ट किए हैं। इन्हीं ट्वविटर पोस्ट और टीजर इमेज के हवाले से ऐसी संभावना जताई जा रही है कि Nokia का नया फोन Nokia C3 होगा। वही दूसरा Nokia का 4G फीचर फोन होगा। Nokia C3 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है, जिसे चीन में इसी माह की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। फोन में 5.99 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। फोन 3GB रैम और 32GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है।

]]>