जलेबी और इमरती – Live Halchal

क्या आपको मालूम है जलेबी और इमरती के बीच का असली अंतर
भारतीय मिठाइयों की दुनिया में Jalebi और Imarti दो ऐसे नाम हैं जो हर किसी की जुबान पर चढ़ जाते हैं। यह दोनों ही मिठाइयां देखने में तो कुछ-कुछ एक जैसी ही लगती हैं लेकिन इनके स्वाद और बनाने की विधि में काफी अंतर होता है। एक खास चीज इन दोनों को अलग बनाती है लेकिन दिलचस्प बात है कि कुछ चटोरे लोग इसका असली फर्क नहीं जानते हैं।

इमरती और जलेबी, दोनों ही चीजें भारतीय मिठाइयों में सबसे लोकप्रिय हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं? जी हां, इन दोनों में सिर्फ स्वाद और आकार का ही नहीं बल्कि और भी कई फर्क होते हैं, जिसे आमतौर पर हर कोई नहीं जानता है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि कौन-सी चीजें इमरती और जलेबी को एक दूसरे से अलग बनाती हैं।

जलेबी: सुनहरी और कुरकुरी
जलेबी एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है जो मैदा की मदद से बनाई जाती है। इसे एक खास नोजल की मदद से गर्म तेल या देसी घी में डालकर तला जाता है। तलने के बाद इसे चीनी के चाशनी में डुबोया जाता है, जिससे यह सुनहरी और कुरकुरी हो जाती है। जलेबी का स्वाद मीठा होता है और आमतौर पर लोग इसे गर्मागर्म ही खाना पसंद करते हैं।

बनाने की सामग्री: मैदा, दही, बेकिंग सोडा, तेल/घी, चीनी, पानी
स्वाद: मीठा
रंग: सुनहरा
तरीका: एक स्पेशल नोजल से गर्म तेल में डुबोकर तला जाता है

इमरती: सुनहरी और मुलायम
इमरती भी एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है, लेकिन इसे बनाने में जलेबी की तुलना में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। इमरती को उड़द की दाल के आटे से बनाया जाता है। इस आटे को एक पतले घोल में मिलाकर उसे एक खास नोजल की मदद से लच्छेदार गोल आकार दिया जाता है और फिर इसे गर्म तेल या घी में तला जाता है। तलने के बाद इसे भी चाशनी में डुबोया जाता है। स्वाद में इमरती भी मीठी होती है लेकिन जलेबी की तुलना में ये थोड़ी मुलायम होती है।

बनाने की सामग्री: उड़द की दाल, पानी, तेल, चीनी, पानी
स्वाद: मीठा
रंग: सुनहरा
तरीका: एक विशेष सांचे से गोल-गोल आकार देकर तला जाता है।

दोनों मिठाइयों में क्या है अलग?
जलेबी और इमरती दिखने में काफी मिलती-जुलती लगती हैं, लेकिन इनके अंदर का स्वाद और बनावट एकदम अलग होती है। जलेबी को बनाने के लिए मैदे का घोल इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह कुरकुरी और खस्ता बनती है। दूसरी ओर, इमरती को उड़द या मूंग की दाल के घोल से बनाया जाता है, जिससे यह नरम और मुलायम होती है। दाल के घोल में थोड़ा सा खमीर भी मिलाया जाता है जो इमरती को फूला हुआ और स्पंजी बनाता है।