जलभराव – Live Halchal

हरियाणा में 1.40 लाख एकड़ जमीन को जलभराव से मिलेगी मुक्ति
प्रदेश सरकार ने इस साल 1.40 लाख एकड़ जमीन को सेम (जलभराव) की समस्या से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पहली बार वैज्ञानिक योजना और सैटेलाइट के जरिए नियमित निगरानी की व्यवस्था की तैयारी की जा रही है।

इसके साथ ही जिन जिलों में यूरिया की खपत अधिक है वहां मिट्टी परीक्षण की रिपोर्ट का गहराई से अध्ययन किया जाएगा। इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि फसलों को वास्तव में नाइट्रोजन की जरूरत है या किसान आवश्यकता से अधिक यूरिया का उपयोग कर रहे हैं। इसके आधार पर किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए जागरूक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में कृषि विभाग के आगामी पांच वर्षों के रोडमैप और कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विजन-2047 के अनुरूप हरियाणा को कृषि क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाया जाए। खेती में आधुनिक तकनीक, कम लागत व बेहतर बाजार व्यवस्था के जरिए किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रदेश में 15 लाख सॉयल हेल्थ कार्ड जारी करने का लक्ष्य तय किया गया है। पहले चरण में 3.75 लाख मिट्टी के नमूने लिए जाने हैं जिनमें से अब तक 50,620 नमूने एकत्र किए जा चुके हैं।

बैठक में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। 10 जिलों में जैविक और प्राकृतिक उत्पादों की बिक्री के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। हिसार और गुरुग्राम में अलग मंडियां स्थापित होंगी, जबकि आठ अन्य मंडियों में इनके लिए अलग स्थान निर्धारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पराली जलाने की घटनाओं को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य भी तय किया।

जलभराव व बारिश से खराब हुई सड़कों का नए सिरे से निर्माण
बारिश व जलभराव से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़कें खराब हो गई है। इनमें जिन सड़कों की हालत ज्यादा खराब है उन्हें नए सिरे से बनाया जाए और जहां पैच वर्क की जरुरत है, वहां इस कार्य को जल्द पूरा किया जाए। ये आदेश मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिए। वे शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी, शहरी निकाय, जिला परिषद, मार्केटिंग बोर्ड, एचएसवीपी की सभी सड़कों की स्थिति पर समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि पानी निकालने के लिए जहां से सड़क में कट लगाए गए हैं, वहां पर पुलिया का निर्माण किया जाए। पिहोवा-पटियाला मार्ग का निर्माण कार्य प्राथमिकता से शुरू करवाया जाना है। किसी भी सड़क के सबसे पहले गड्ढे भरे जाएं। उन्होंने उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को निर्देश दिए कि वह थानेसर शहर के सेक्टर- 30 की सभी सड़कों की स्वयं जांच करें और उनकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय में भेजें। उन सड़कों को ठीक करने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू करें। इसी तरह इस्माईलाबाद, पिहोवा, लाडवा और शाहाबाद शहर की सड़कों का भी डाटा तैयार कर, उन्हें भी ठीक करवाना सुनिश्चित करें।

खस्ताहाल सुंदरपुर चौक का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिए कि वह सुंदरपुर चौक के पास सड़क में गड्ढों की समस्या का स्थायी समाधान करें। बार-बार पैचवर्क करने के बावजूद भी इस टुकड़े की समस्या ज्यों की त्यों बने हुए हैं।

सभी चौकों का सौंदर्यीकरण महाभारत से जोड़कर किया जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के सभी चौकों का सौंदर्यीकरण महाभारत से जोड़कर किया जाएगा। इस कार्य को केडीबी की ओर से करवाया जाएगा। उन्होंने उपायुक्त को केडीबी के अधिकारियों से बातचीत कर योजना बनाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि इन चौकों के डिजाइन को लेकर केडीबी अधिकारियों और डिजाइन एजेंसी से बातचीत की गई है, जल्द ही डिजाइन बनकर तैयार हो जाएंगे। इनमें से पिपली चौक को मॉडल चौक के तौर पर गीता जयंती समारोह से पहले तैयार किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि एक अक्टूबर से इस चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाए।

पीडब्ल्यूडी विभाग की 196 किलोमीटर सड़कें खस्ताहाल

उपायुक्त ने बताया कि जिला में पीडब्ल्यूडी विभाग की 249 सड़कें है, 1190 किलोमीटर का क्षेत्र कवर करती हैं। इनमें से खस्ताहाल 196 किलोमीटर सड़क की रिपेयर की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पूजा स्कूल, जिंदल चौक, पिपली चौक के क्षेत्र में 10 सड़कों का 12 करोड़ 70 लाख की लागत से निर्माण का कार्य आज से शुरू किया गया है, 15 अक्टूबर तक इन सभी सड़कों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा इस निर्माण के पूरा होने से इश्क क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

जलभराव से मुक्त होगी दिल्ली: 60 दिन में तैमूर नगर नाले की बदलेगी सूरत
दिल्ली सरकार ने यमुना की सफाई और बाढ़ नियंत्रण के लिए तैमूर नगर नाले को चौड़ा करने की 66.29 लाख की परियोजना शुरू कर दी है। इसका काम 60 दिनों में पूरी करने का लक्ष्य रखा है।

राजधानी में यमुना को साफ करने की दिशा में दिल्ली सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरकार ने तैमूर नगर नाले को चौड़ा और गहरा करने की परियोजना शुरू कर दी है।

ये नाला मुंबई-बड़ौदा हाईवे से यमुना नदी तक जाता है। इसके रखरखाव से पानी का प्रवाह बेहतर होगा। न केवल आसपास के इलाके जलभराव से मुक्त होंगे, बल्कि यमुना की स्वच्छता में मदद मिलेगी।

दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने तैमूर नगर नाले के कायाकल्प के लिए ई-टेंडर जारी किया है। विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि यह काम मुंबई-बड़ौदा हाईवे से यमुना तक नाले को चौड़ा और गहरा करने का है। इसकी अनुमानित लागत 66.29 लाख है और 60 दिन में पूरा करना लक्ष्य है।

कई इलाकों से होकर गुजरता है नाला
तैमूर नगर नाला पूर्वी महारानी बाग एवेन्यू रोड से शुरू होकर खिजराबाद मेन रोड तक जाता है। यह नाला तैमूर नगर, श्रीनिवासपुरी, गढ़ी, कालिंदी, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और फ्रेंड्स कॉलोनी जैसे इलाकों से गुजरता है। लंबाई 800 मीटर है।

विभाग ने कहा कि ये परियोजना यमुना की सफाई और बाढ़ नियंत्रण के लिहाज से महत्वपूर्ण है। टेंडर प्रक्रिया में चुने गए ठेकेदार 5% परफॉर्मेंस गारंटी जमा करने के बाद काम शुरू करेंगे, जो काम पूरा होने और रखरखाव अवधि के बाद इन्हें वापस कर दिया जाएगा।

हाथरस : तेज बारिश से शहर में जलभराव
हाथरस में रुक-रुक बारिश होती रही। बारिश से आलू और सरसो की फसल खराब होने की आशंका है। हालांकि गेहूं की फसल को इस बारिश लाभदायक है। नमी को सुखाने के लिए सरसों को मंडी में खुले में रख दिया गया है। अचानक हुई बारिश से यह सरसों भीग गई।

हाथरस में 20 फरवरी शाम बादलों की गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। कई मोहल्लों में जलभराव हो गया और इससे सब कुछ अस्त व्यस्त हो गया। लोग बारिश में भीगते हुए घर पहुंचे। बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई।

शाम लगभग सवा सात बजे बारिश शुरू हुई और रुक-रुक बारिश होती रही। शहर के मुख्य बाजार पंजाबी मार्केट, रामलीला मैदान, सासनी गेट, खाती खाना सहित गणेश गंज, बाग मूला चौराहा, चामण गेट, किला गेट आदि तमाम मोहल्ले जलमग्न हो गए। इस दौरान जलभराव में दुपहिया वाहन भी बंद हो गए, जिन्हें खींचकर ले जाते लोग दिखाई दिए। एक बार  फिर से जल निकासी व्यवस्था की पोल खुलती दिखाई दी। शाम के समय घरों से खरीदारी के लिए बाजार निकले लोग फंस गए।

आलू और सरसों की फसल खराब होने की आशंका
जोरदार बारिश से आलू और सरसो की फसल खराब होने की आशंका है। हालांकि गेहूं की फसल को इस बारिश लाभदायक है। इस बार हाथरस में करीब 51 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू  और 16 हजार हेक्टेयर में सरसों है। सरसों की फसल खेतों में कटी पड़ी है तो कुछ पकी खड़ी है। आलू की फसल तैयार है और खोदाई की तैयारी है। जलभराव से उसकी गुणवत्ता प्रभावित होगी और जलभराव लंबे समय तक रहता है तो आलू गल सकता है।

मंडी में पड़ी सरसों भीगी
सरसों की अगेती फसल की निकासी हो चुकी है। किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए मंडी भेज दी है। नमी को सुखाने के लिए सरसों को मंडी में खुले में रख दिया गया है। अचानक हुई बारिश से यह सरसों भीग गई। इससे गुणवत्ता प्रभावित होने की सूरत में किसानों को उपज का वाजिब भाव नहीं मिलेगा।

आलू की खोदाई की तैयारी कर रहा था। बारिश से खोदाई लेट हो जाएगी। इस बारिश से आलू की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। सरसों की फसल को भी नुकसान होगा।-वीरेंद्र सिंह, गढ़ी जैनी, किसान।
इस समय बारिश से आलू की फसल को नुकसान होगा। बारिश से आलू की गुणवत्ता प्रभावित हो जाएगी। खेत में पानी भरने की स्थिति में आलू के सड़ने तक की संभावना बन जाएगी।- हरेंद्र सिंह, झींगुरा, किसान।
बारिश से आलू और सरसों की फसल को नुकसान होगा। आलू की गुणवत्ता प्रभावित हो जाएगी। खेत में पानी भरने में आलू के सड़ने की आशंका है। सरसों के दाने काले पडने की संभावना है। गेंहू की फसल को बारिश से फायदा होगा। गेंहू को प्राकृतिक नाइट्रोजन मिल जाएगा। इससे पौधों की वृद्धि अच्छी होगी।-डॉ. एके सिंह, कृषि वैज्ञानिक, हाथरस।