जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आंतकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 02 Jul 2021 04:48:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आंतकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आंतकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़, एक आतंकी ढेर….. https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-3/447634 Fri, 02 Jul 2021 04:48:20 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=447634 नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आंतकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है, जिसमें एक जवान शहीद हो गया। सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को मार गिराया है। पुलवामा के हाजिन राजोपोरा में मुठभेड़ देर रात से जारी है, जहां 4-5 आंतकी छिपे होने संभावना जताई जा रही है। 

इससे पहले कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि पुलवामा स्थित हाजिन राजपोरा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच एनकाउंटर शुरू हुआ। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि इलाके में कुछ आतंकी हैं, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी अभियान के दौरान जैसे ही सुरक्षा बल संदिग्ध ठिकाने पर पहुंचे, आतंकियों ने उन पर गोलियां चला दीं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और भारी गोलाबारी की।

]]>