जमानत – Live Halchal

विधायक मामन खान को हाईकोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने की याचिका पर आया बड़ा फैसला
हरियाणा के फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मामन खान को 2023 जुलाई में भड़की नूंह हिंसा का मुख्य सरगना बताते हुए हरियाणा सरकार ने उनकी जमानत रद्द करने की हाईकोर्ट से जो गुहार लगाई थी, उसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।

हाईकोर्ट के जस्टिस त्रिभुवन दहिया ने यह आदेश जारी किया। इस मामले में जेल में बंद मामन खान को 18 अक्तूबर, 2023 को निचली अदालत ने जमानत दे दी थी।

मामन खान की जमानत रद्द करने की मांग वाली अपनी याचिका में हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट के समक्ष दलील दी थी कि कथित घटना में 100 से अधिक लोग घायल हुए और कुछ की जान चली गई, जिसके परिणामस्वरूप 61 प्राथमिकी दर्ज की गई।

हरियाणा सरकार ने कोर्ट के समक्ष दलील दी कि मामन खान कथित गैर-कानूनी सभा का मुख्य सरगना था, जिसने अपराध करने के लिए अन्य सह-आरोपियों के साथ मिल कर उकसाया और साजिश रची लेकिन 18 अक्तूबर, 2023 को उसे जमानत देते समय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, नूंह द्वारा इन सभी तथ्यों पर विचार नहीं किया गया। 14 सितम्बर, 2023 को हरियाणा पुलिस ने नगीना थाने में दर्ज एफ. आई. आर. के सिलसिले में खान को गिरफ्तार किया था।

नवदीप को नहीं मिली जमानत, दूसरे केस में पुलिस ने रिमांड पर लिया
अंबाला सिटी। किसान नेता नवदीप जलबेड़ा की मुश्किलें कम ही नहीं हो रही हैं। वीरवार को उन्हें सदर थाना के पुलिस अधिकारियों ने मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट में पुलिस ने नवदीप की रिमांड मांगी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस को नवदीप का एक दिन का रिमांड मंजूर कर दिया। यह रिमांड मुकदमा नंबर 43 में मांगा गया था। जिसमें नवदीप के माध्यम से किसान नेता तेजबीर व अन्य किसान नेता की गिरफ्तारी को निशानदेही कराना कारण दिया गया। जिसके लिए पंजाब में किसान नेताओं की गिरफ्तारी के लिए नवदीप को ले जाया जाएगा।

दरअसल 11 जून को नवदीप के वकील रोहित जैन की तरफ से अदालत में नवदीप की जमानत के लिए याचिका लगाई गई थी। इसके अगले ही दिन 12 जून को पुलिस की तरफ से लोकल मजिस्ट्रेट काे एक एप्लीकेशन दी गई जिसमें नवदीप का दो दिन का रिमांड मांगा गया। यह रिमांड एफआईआर नंबर 43 को आधार बनाकर मांगा गया। इसकी सुनवाई वीरवार को एडीजे कोर्ट में हुई। अधिवक्ता रोहित जैन ने बताया कि कोर्ट में पुलिस ने तर्क दिया कि वह 43 नंबर मुकदमे में अन्य किसान नेताओं की गिरफ्तारी करना चाहते हैं। इनकी गिरफ्तारी तभी हो सकती है जब नवदीप निशानदेही करेगा। इसके लिए उसका रिमांड चाहिए क्योंकि उसे पंजाब निशानदेही के लिए ले जाना है। इस पर कोर्ट ने एक दिन का रिमांड दे दिया। अधिवक्ता रोहित जैन ने बताया कि पुलिस ने 16 मुकदमे इस मामले में दर्ज किए हैं। जिसमें से सभी में नवदीप का नाम है। जमानत याचिका से पहले रिमांड लेने के पीछे तो पुलिस को एक ही उद्देश्य नजर आता है कि वह नवदीप को बाहर नहीं आने देना चाहते हैं।

18 से अधिक किसान नेताओं पर दर्ज है केस

थाना अंबाला सदर में दर्ज मुकदमा संख्या 43 में नवदीप को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इसमें सिपाही रजत की तरफ से दी गई शिकायत में बताया गया है कि 15 फरवरी को वह व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी शंभू बॉर्डर पर तैनात थे। यहां पर 13 व 14 फरवरी को भारी मात्रा में किसान ट्रैक्टरों के साथ आए। पहले तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया कि धारा 144 लागू है पांच से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकते हैं। समझाने के बाद भी आंदोलनकारी नहीं माने तो बेरिकेड को तोड़ने का प्रयास किया। नंगी तलवारों, गुलेल, पत्थर, मिर्ची पाउडर, गुलेलों में नुकीले कांच से उन्हें जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। जिसमें पुलिस कर्मी व अधिकारी घायल हुए। इस आंदोलन में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, अमरजीत मोहड़ी, जय सिंह जलबेड़ा, नवदीप जलबेड़ा, सुखचैन बड़ौग, गुरकीरत शाहपुर, बलजिंद्र सिंह चुडियाला, विक्रम रााणा, मंजीत सिंह, तेजबीर सिंह, गुरमीत सिंह माजरी, बलकार सिंह, मनजीत सिंह, गुरजीत सिंह धमौली, अरविंद्र मोहड़ा, कुलदीप मोहड़ी, कर्म सिंह, जसप्रीत सिंह व अन्य किसान नेताओं ने जानलेवा हमला किया व सरकारी कार्य में बाधा डाली।

फतेहाबाद : जमानत पर आए पोक्सो एक्ट के आरोपी ने महिला एडवोकेट के साथ की गाली-गलौज
एडवोकेट श्वेता ने बताया कि वह जिला न्यायालय में प्रेक्टिस करती है और उसका चेंबर नंबर 72 है। आरोपी पंकज उर्फ पंकू कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। मंगलवार को पंकज उर्फ पंकू जबरन चेंबर में आ गया और गाली-गलौज शुरू कर दिया।

फतेहाबाद के जिला न्यायालय में चेंबर में आकर जमानत पर आए पोक्सो एक्ट के एक आरोपी ने महिला एडवोकेट के साथ गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। मामले में शहर पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने महिला एडवोकेट श्वेता की शिकायत पर आरोपी शक्ति नगर निवासी पंकज उर्फ पंकू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में एडवोकेट श्वेता ने बताया कि वह जिला न्यायालय में प्रेक्टिस करती है और उसका चेंबर नंबर 72 है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फतेहाबाद के समक्ष स्टेट बनाम पंकज उर्फ पंकू शीर्षक से पोक्सो एक्ट के तहत मामला विचारधीन है। ये मामला सिटी थाना फतेहाबाद में दर्ज है। इस मामले में शिकायतकर्ता की तरफ से वह वकील है। आरोपी पंकज उर्फ पंकू कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। मंगलवार शाम करीब 3 बजकर 40 मिनट पर पंकज उर्फ पंकू जबरन चेंबर में आ गया।

जिसके साथ एक अन्य युवक भी था। पंकज उर्फ पंकू ने चेंबर में आकर गाली-गलौज शुरू कर दिया और कहने लगा कि इस मामले में दो दिन में जमानत मिल जाती लेकिन तुमने मेरा अपराधिक रिकॉर्ड कोर्ट में पेश कर दिया जिससे उसे 50 दिन अंदर रहना पड़ा। इस दौरान उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह धमकाने लगा। शोर सुनकर अन्य एडवोकेट भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी ने धमकी दी कि इस केस में पैरवी करने पहुंची तो जान से मार दूंगा। पहले भी मेरे खिलाफ कई मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।