जब जया ने अमिताभ से लिया रेखा के साथ काम न करने का वादा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 11 Feb 2018 06:20:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जब जया ने अमिताभ से लिया रेखा के साथ काम न करने का वादा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 जब जया ने अमिताभ से लिया रेखा के साथ काम न करने का वादा, लेकिन… https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a4%ac-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%ad-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a5%87/116125 Sun, 11 Feb 2018 06:20:44 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=116125 फिल्मी पर्दे के सबसे हिट कपल में से एक रेखा और अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन के‍मिस्ट्री जितनी सफल रही उतनी ही ये जोड़ी रियल लाइफ में अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रही. दोनों के अफेयर की गॉसिप इतने सालों बाद भी खबरों में लगातार बनी रहती है. वेलेंटाइन सीरीज में इस सदाबहार जोड़ी की …]]>

फिल्मी पर्दे के सबसे हिट कपल में से एक रेखा और अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन के‍मिस्ट्री जितनी सफल रही उतनी ही ये जोड़ी रियल लाइफ में अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रही. दोनों के अफेयर की गॉसिप इतने सालों बाद भी खबरों में लगातार बनी रहती है. वेलेंटाइन सीरीज में इस सदाबहार जोड़ी की अनटोल्ड लव स्टोरी के बारे में जानें कुछ अनकही बातें.जब जया ने अमिताभ से लिया रेखा के साथ काम न करने का वादा, लेकिन...

अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते पर इतने सालों बाद भी कई सवाल खड़े किए जाते हैं. लेकि‍न दोनों ही स्टार्स ने कभी साफतौर पर इस मुद्दे पर बात नहीं की. दोनों को इंटरव्यू से लेकर इवेंट तक इस रिश्ते से जुड़े सवालों से बचते ही देखा गया है.

खबरों की मानें तो शादी के बाद जया ने अमिताभ से वादा लिया था कि वो कभी भी रेखा के साथ काम नहीं करेंगे. अमिताभ ने वादा निभाया भी लेकिन 1980 में आई फिल्म सिलसिला के लिए तीनों ही एक्टर ने साथ काम करने की हामी भरी थी. वो आखि‍री फिल्म थी जो अमिताभ के साथ रेखा ने की थी.

सिमी ग्रेवाल के पॉपुलर टॉक शो में रेखा ने अमिताभ बच्चन के लिए अपनी फीलिंग्स को पूरी तरह तो नहीं लेकिन कुछ हद साफ जाहिर किया था.

इस टॉक शाे में रेखा ने कहा था कि वह चाहे इंडस्ट्री में अमिताभ से सीनियर थीं. लेकिन उनके साथ काम करने को लेकर वह पहली बार नर्वस हुई थीं. फिल्म दो अंजाने से रेखा और अमिताभ बड़े पर्दे पर पहली बार नजर आए थे.

रेखा ने सिमी के शो पर इस बात का जिक्र किया था कि पहली बार अमिताभ के साथ काम करना ऐसा था जैसा मैंने कभी फील ना किया हो. उनकी शख्स‍ियत ऐसी थी जैसी मैंने पहले कभी नहीं देखी और ना ही अब देखी है. रेखा ने बोला, इतनी सारे गुण एक इंसान के अंदर भला कैसे हो सकते हैं.

रेखा ने सिमी के शो में अमिताभ से प्यार करने के सवाल का जवाब बड़ी ही चतुराई से दिया था. उन्होंने कहा, उनका अमिताभ से ऐसा कोई पर्सनल कनेक्शन तो नहीं है लेकिन हां वह इस बात से इंकार नहीं करती कि वह उन्हें प्यार नहीं करतीं. उन्होंने कहा, दुनिया भर का प्यार उस जैसी शख्स‍ियत के लिए मेरे तहेदिल में मौजूद है.

रेखा और अमिताभ ने कभी भी एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को एक्सेप्ट नहीं किया लेकिन कुछ दिनों पहले ये फोटो खूब वायरल हुई थी.

कई सालों के बाद रेखा और जया के बीच की दूरियां भी मिटती देखी गई थीं जब फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया था.

वैसे रेखा के अफेयर का जिक्र होने पर सबसे पहले अमिताभ का ही नाम आता है. लेकिन उनका बिग बी के अलावा भी कई एक्टर्स के साथ नाम जुड़ा है. राज बब्बर, विनोद मेहरा, नवीन निश्चल, जीतेंद्र, यश कोहली, किरन कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, साजिद खान, संजय दत्त और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स के साथ भी उनके अफेयर्स के चर्चें रहे हैं.

]]>