जन लें इसके ये गजब के फायदे – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 15 Jun 2021 10:29:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जन लें इसके ये गजब के फायदे – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 गुणों की खान है करी पत्ता, जन लें इसके ये गजब के फायदे https://livehalchal.com/%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%a3%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%b2/444325 Tue, 15 Jun 2021 10:28:36 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=444325 कढ़ी में छौंक लगाना हो या फिर दाल में तड़का, करी पत्ते का इस्तेमाल खाने का स्‍वाद बढ़ाने से लेकर सेहत से जुड़े कई लाभ हासिल करने तक के लिए किया जाता है। करी पत्ता कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। करी पत्‍ते में आयरन, जिंक, कॉपर, कैल्शियम, विटामिन ‘ए’ और  ‘बी’, अमीनो एसिड, …]]>

कढ़ी में छौंक लगाना हो या फिर दाल में तड़का, करी पत्ते का इस्तेमाल खाने का स्‍वाद बढ़ाने से लेकर सेहत से जुड़े कई लाभ हासिल करने तक के लिए किया जाता है। करी पत्ता कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। करी पत्‍ते में आयरन, जिंक, कॉपर, कैल्शियम, विटामिन ‘ए’ और  ‘बी’, अमीनो एसिड, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फोलिक एसिड आदि पाए जाते है। जो आपके बालों की सेहत बनाए रखने के साथ आपके मोटापे को कम करने में भी मदद करते हैं। आइए जानते हैं करी पत्ते के ऐसे ही कुछ गजब के फायदे।

मोटापा कम करने के लिए घर पर ऐसे बनाएं करी पत्ते का जूस-
करी पत्ते का जूस बनाने के लिए सबसे पहले गैस तेज करके करी पत्ते को पानी में उबाल लें। अब इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं। आप इसे ठंडा करके जूस और गर्म करके चाय की तरह पी सकते हैं।रोजाना ये जूस पीने से व्यक्ति का पाचन तंत्र मजबूत बनता है। इस जूस का भरपूर फायदा लेने के लिए इसे खाली पेट ही पिएं।

करी पत्ता के जूस से मिलने वाले लाभ-
आंखों की रोशनी-

करी पत्ता का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ाने में लाभ मिलता है।इसमें मौजूद एंटी-ऑक्‍सीडेंट मोतियाबिंद को शुरू होने से रोकता है। रेगुलर करी पत्‍ते की कुछ पत्तियों को खाने आंखों की बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

एनीमिया दूर करें –
करी पत्ते में आयरन और फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा होने के कारण यह एनीमिया के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एनीमिया की समस्‍या होने पर एक खजूर को दो कढ़ी पत्तों के साथ सुबह खाली पेट नियमित रूप से खाने से शरीर में आयरन का लेवल बढ़ता है। 

मजबूत पाचन तंत्र – 
करी पत्ता का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके अलावा व्यक्ति को गैस और अपच की समस्या दूर करने में भी आराम मिलता है।  

चर्बी घटाने में असरदार-

वेट लॉस के लिए करी पत्ता मुख्य स्रोत के तौर पर काम करता है। इसमें मौजूद एल्कालॉइड मोटापा, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का लेवल भी कम करने में मदद करते हैं। करी पत्‍ते में मौजूद फाइबर की मदद से बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं और इसका रेचक गुण खाने को जल्दी हजम करवाने में मदद करता है। इन पत्तों के सेवन से आपकी बॉडी में जमा फैट निकल जाता है।

डायबिटीज-
वजन कम करने के साथ ही करी पत्ते का सेवन व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रखता है। इसमें एंटी-डायबिटिक एंजेट की मौजूदगी बॉडी में इंसुलिन की एक्टिविटी पर असर कर ब्लड शुगर लेवल को कम करती है। साथ ही करी पत्‍ते में मौजूद फाइबर डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 

बॉडी को डिटॉक्स- 
बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए खाली पेट करी पत्ते का जूस पीने से कई फायदे होते हैं। करी पत्ते का रस बॉडी को डिटॉक्स कर शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को बहाने में मददगार हो सकता है। यह स्वाभाविक रूप से वजन कम करने में भी काफी असरदार है।

]]>