जन औषधि केंद्र – Live Halchal

अब सबको मिलेंगी सस्ती दवाइयां, 25 हजार नए जन औषधि केंद्र खोलेगी सरकार
देश भर में अब तक 15,000 से अधिक जन औषधि केंद्र खोले जा चुके हैं और सरकार ने 31 मार्च 2027 तक 25,000 जन औषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है। यह रविवार को घोषणा की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर इस योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने और जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल सात मार्च को जन औषधि दिवस के रूप में मनाया जाता है। पिछले वर्षों की तरह, 1 से 7 मार्च तक देश भर में विभिन्न स्थानों पर सप्ताह भर के कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।

500 जन औषधि केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अनुसार, 7वें जन औषधि सप्ताह के दूसरे दिन जन औषधि – विरासत के साथ की शुरुआत देश भर के 25 विभिन्न स्मारकों के विरासत स्थलों के प्रात: भ्रमण के साथ हुई। वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और देश की परंपराओं और संस्कृतियों को बनाए रखने के लिए देश भर में 500 विभिन्न स्थानों पर जन औषधि केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।

शिविरों में हुई जांच
इन स्वास्थ्य शिविरों में बीपी, शुगर, मुफ्त परामर्श आदि सहित विभिन्न प्रकार की चिकित्सा जांच की गई ताकि स्वास्थ्य के महत्व और प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके। रविवार को नई दिल्ली के हौज खास समेत देशभर में 25 हेरिटेज वाक का आयोजन किया गया।

औषधि केंद्रों की बिक्री उछाल
किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने वाले जन औषधि केंद्रों की बिक्री में पिछले 10 वर्षों में 200 गुना वृद्धि देखी गई है, जिससे नागरिकों को 30,000 करोड़ रुपये की बचत हुई है। पिछले एक दशक में जन औषधि केंद्रों की संख्या में 180 गुना वृद्धि हुई है।

हरियाणा के फतेहाबाद में जन औषधि केंद्र में घुसे बदमाश
हरियाणा के फतेहाबाद में बदमाशों ने जन औषधि केंद्र में घूसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि जिले के शहर टोहाना में दिनदहाड़े तीन युवकों ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में घुसकर दुकानदार से हजारों की नकदी लूट ली। इनमें से दो युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा था और दवा लेने के बहाने दुकान में घुसते ही उन्होंने दुकानदार पर पिस्तौल तान दी और वारदात को अंजाम देकर बाहर बाईक लेकर खड़े तीसरे साथी के साथ फरार हो गए।

वहीं मामले की सूचना मिलते ही थाना शहर टोहाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। लूटपाट की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। इस बारे पुलिस को दी शिकायत में पुराना मॉडल टाऊन टोहाना निवासी सौरभ मित्तल ने कहा है कि उसकी रेलवे रोड पर प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र के नाम से दुकान है।

बुधवार की शाम को वह दुकान पर बैठा थे तो उसी दौरान 3 युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दवाई लेने के बहाने आए। इनमें से दो युवक दुकान के अंदर घुस गए जबकि एक युवक दुकान के बाहर बाइक पर बैठा रहा। दुकान में घुसे दोनों युवकों के मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था।

आरोप है कि बदमाशों ने दुकान में घुसते ही एक युवक ने उसे पिस्तौल दिखाई और दुकान के गल्ले की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जितने भी रुपये है, वह उसे निकाल दे दे। इसके बाद युवक ने गल्ले व उसकी जेब से करीब 60-70 हजार रुपये की नकदी निकाल ली।

जब बदमाश उनका मोबाइल फोन भी साथ लेकर जाने लगे तो उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर युवक मोबाइल को वहीं फैंककर चले गए। जाते-जाते युवकों ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया कि तो उसे जान से मार देंगे। बाद में पीडि़त दुकानदार ने इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में थाना शहर टोहाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

दिल्ली समेत देश के 61 रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे जन औषधि केंद्र
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र में करीब 1963 दवाइयां और 293 सर्जिकल उपकरण की बिक्री की जाती है। यहां एंटी-कैंसर, एंटी-डायबिटिक्स, एंटी-इंफेक्टिव्स, एंटी-एलर्जिक, गैस्ट्रो समेत विभिन्न उत्पादों की रोग-प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने वाली दवाइयों की बिक्री करने की अनुमति है।

अब आप स्थानीय रेलवे स्टेशनों से सस्ती दवाएं ले सकेंगे। भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने के दायरे को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 61 से अधिक रेल मंडलों के स्टेशनों को चयनित किया गया है।  इसमें पुरानी दिल्ली, यूपी के प्रयागराज, अलीगढ़, गोंडा, बस्ती, बलिया, वाराणसी सिटी, फर्रूखाबाद और उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान समेत दूसरे राज्यों के रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं।

अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इन स्टेशनों पर जल्द ही सस्ती दवाओं की दुकानें खुलेंगी। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र में करीब 1963 दवाइयां और 293 सर्जिकल उपकरण की बिक्री की जाती है। यहां एंटी-कैंसर, एंटी-डायबिटिक्स, एंटी-इंफेक्टिव्स, एंटी-एलर्जिक, गैस्ट्रो समेत विभिन्न उत्पादों की रोग-प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने वाली दवाइयों की बिक्री करने की अनुमति है। एलोपैथ के साथ आयुर्वेदिक उत्पादों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।

रेलवे बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि 61 स्टेशनों पर जनऔषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया तेज की जाए। इसके पहले ही 50 रेलवे स्टेशनों पर इस तरह के केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया था। रेलवे ने स्टॉल खोलने के इच्छुक लोगों को आवेदन करने के लिए कहा गया है। इस तरह के केंद्र खोलने का उद्देश्य सभी लोगों किफायती मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना है। यही दवा सभी केंद्रीय अस्पतालों में भी सप्लाई की जाति है। हालांकि दिल्ली के अस्पतालों और कई जगहों पर खोले गए इस तरह की दवा की दुकानों पर कई ऐसी दवा है जो मिलती है, इस वजह से तीमारदारों को अंग्रेजी दवा की दुकान से दवा खरीदने की मजबूरी होती है।

स्टेशनों पर खुलने वाले केंद्र

दिल्ली-पुरानी दिल्ली स्टेशन

उत्तरप्रदेश- प्रयागराज, अलीगढ़, ललितपुर, ऐशबाग, गोंडा जंक्शन, बस्ती, देवरिया जंक्शन, बलिया, फरूखाबाद जंक्शन, कासगंज, बरेली सिटी, बादशाहनगर, वाराणसी सिटी।

राजस्थान-बाड़मेड़, दुर्गापुर, फलना

उत्तराखंड-हरिद्वार स्टेशन

पंजाब-पठानकोट कैंट स्टेशन

झारखंड-जसिडीह स्टेशन

बिहार-भागलपुर, आरा, समस्तीपुर, हाजीपुर, छपरा।