जन्मदिन – Live Halchal

62वें जन्मदिन पर पिता को बेटे से मिला ऐसा खास तोहफा, देखकर नम हो जाएंगी आखें
पिता और पुत्र का रिश्ता कम शब्दों में भी गहराई से जुड़ा होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले गौरव रायते का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें गौरव अपने पिता के 62वें जन्मदिन पर उन्हें ऐसा खास तोहफा देते हैं जिसे शब्दों में बया कर पाना भी मुश्किल है।

Son Gave Father A Surprise Gift 0n His 62nd Birthday: पिता-पुत्र सिर्फ रिश्ता नहीं, एक एहसास है। जिसमें बेटा पिता की उंगली पकड़कर चलना सीखता है, तो वहीं पिता बेटे की मुस्कान में अपनी पूरी दुनिया देख लेता है। पिता और पुत्र का रिश्ता कम शब्दों में भी गहराई से जुड़ा होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले गौरव रायते का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें गौरव अपने पिता के 62वें जन्मदिन पर उन्हें ऐसा खास तोहफा देत हैं, जिसे शब्दों में बया कर पाना भी मुश्किल है।

गौरव ने अपने पिता के 62वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक सीक्रेट मिशन शुरू किया, जिसमें उसने अपने पापा के उन स्कूली दोस्तों को ढूंढ निकाला, जिनसे वे लगभग 50 साल से नहीं मिले थे।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही गौरव के पिता रेस्टोरेंट की छत पर पहुंचते हैं, तो सामने अपने बचपन के जिगरी दोस्तों को देखकर एक पल के लिए भावुक हो जाते हैं, जो खुली बाहों से उनके इंतजार में खड़े थे। फिर देखते ही देखते गौरव के रिटायर्ट पिता फिर से वही स्कूल वाले शरारती लड़के बन गए। इसके बाद दोस्तों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और फिर सबने मिलकर केक काटा।

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @gaurav_rayate पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक 35 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- माता-पिता के लिए उनकी पुरानी यादों से बड़ा कोई तोहफा नहीं हो सकता। तो वहीं कई यूजर्स गौरव की इस सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विराट कोहली का जन्मदिन: शतकों के शिखर से विश्व विजेता बनने तक का सफ़र
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और आधुनिक दौर के महान बल्लेबाज विराट कोहली आज (पांच नवंबर) अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। दो दशक के करीब लंबे करियर में कोहली ने ऐसे कई कीर्तिमान रचे हैं जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप में भारत को खिताबी जीत दिलाने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, लेकिन वनडे में अब भी भारत की ताकत बने हुए हैं। इसी साल टेस्ट को भी उन्होंने अलविदा कह दिया। उनके नाम पर रन, शतक और जोश, तीनों का संगम देखने को मिलता है।

वनडे में सबसे तेज 13,000 रन

विराट कोहली ने 10 सितंबर 2023 को पाकिस्तान के खिलाफ अपने करियर का एक और बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने सिर्फ 278वें वनडे मैच में 13,000 रन पूरे किए, और ऐसा करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। इस रिकॉर्ड में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 321 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

वनडे में सबसे ज्यादा शतक – 50

विराट कोहली के नाम वनडे में सबसे ज्यादा शतक (50) जड़ने का रिकॉर्ड है।

उन्होंने 2023 विश्व कप के दौरान सचिन तेंदुलकर (49 शतक) को पीछे छोड़ा और इस फॉर्मेट में शतकों का अर्धशतक पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज बने। अब तक कोहली ने 305 वनडे मैचों में 14,255 रन बनाए हैं, औसत 57.71 का रहा है, जो उनकी निरंतरता की मिसाल है।

टी20 में दूसरा सर्वाधिक अर्धशतक

भले ही कोहली ने अब टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनके नाम इस फॉर्मेट में दूसरा सबसे ज्यादा अर्धशतक (39) का रिकॉर्ड दर्ज है। वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के बाद दूसरे स्थान पर हैं। टी20 में उनकी स्थिरता और क्लास ने उन्हें दुनिया का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनाया।

विश्व कप में शानदार शुरुआत और ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

कोहली ने 2011 विश्व कप में अपने वनडे विश्व कप करियर की शुरुआत की थी। बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू मैच में उन्होंने शतक लगाया था और ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। इसके अलावा, कोहली के नाम किसी एक टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 शतक ठोके हैं।

कप्तानी में दम, पर आईसीसी ट्रॉफी रही दूर

विराट कोहली ने भले ही कप्तान के रूप में कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती, लेकिन उनकी कप्तानी में भारत ने कई ऐतिहासिक जीतें दर्ज कीं। उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20, तीनों फॉर्मेट मिलाकर 213 मैचों में कप्तानी की है और इस मामले में वह दुनिया के टॉप कप्तानों में शामिल हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने विदेशों में टेस्ट सीरीज जीती और टीम को नई आक्रामकता दी।

विराट – सिर्फ खिलाड़ी नहीं, एक युग

विराट कोहली सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि आधुनिक भारतीय क्रिकेट की पहचान हैं। उनकी फिटनेस, जुनून और निरंतरता ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई दी है। चाहे रन बनाना हो या दबाव में खड़ा रहना, कोहली ने हर बार यह साबित किया कि वह विराट क्यों हैं।

सोहा अली खान ने दिखाई बेटी इनाया के जन्मदिन के जश्न की झलक
अभिनेत्री सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने अपनी बेटी इनाया का 8वां जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से अपने करीबियों के साथ मिलकर मनाया। इस दौरान करीना कपूर और शर्मिला टैगोर से लेकर पटौदी परिवार और खेमू परिवार के लोग जश्न में शामिल हुए। सोहा ने जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसमें करीना कपूर, शर्मिला टैगोर और नेहा धूपिया समेत कई मेहमान नजर आ रहे हैं।

इनाया के साथ सोहा-शर्मिला ने खेले गेम्स
वीडियो की शुरुआत बर्थडे पार्टी की सजावट और इनाया की मस्ती के साथ होती है। जहां इनाया डांस करती और फिर मस्ती करती नजर आती हैं। इसके बाद इनाया अपने दोस्तों के साथ कई तरह के गेम खेलती हैं और मजे करती हैं। वीडियो में शर्मिला टैगोर और सोहा अली खान की बहन सबा भी नजर आती हैं। इसके अलावा करीना कपूर और नेहा धूपिया भी इस दौरान मस्ती करते और फोटो खिंचाते दिखते हैं। केक कटिंग के दौरान शर्मिला, सबा और सोहा इनाया और उनके दोस्तों के साथ खड़ी हैं।

सोहा ने सभी को बोला शुक्रिया
इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए सोहा ने कैप्शन में लिखा, ‘आठवां जन्मदिन मुबारक हो। आज बहुत से लोग छूट गए, लेकिन हमने अपना बेस्ट दिया। आपकी शुभकामनाओं, तोहफों और प्यार के लिए शुक्रिया। हमारे दिन को खास बनाने के लिए शुक्रिया।’ जन्मदिन के जश्न में रंग-बिरंगी सजावट, एक शानदार केक और परिवार की खुशियां भी देखने को मिलीं। सोहा की इस पोस्ट पर कई लोगों ने इनाया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

2015 में सोहा और कुणाल ने की शादी
सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने कई साल तक डेट करने के बाद 2015 में शादी कर ली थी। इसके बाद साल 2017 में दोनों ने इनाया का स्वागत किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोहा अली खान आखिरी बार इसी साल आई फिल्म ‘छोरी 2’ में नजर आई थीं।

जन्मदिन हो या एनिवर्सरी, हर फंक्शन का सुपरस्टार है केक
केक मेकिंग की दुनिया में क्राफ्टमैनशिप का दौर वापस आ रहा है। यहां परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत मेल देखने को मिल रहा है। इनमें लेमिनेटेड डो से लेकर फ्रेंच डेजर्ट आंत्रेमे और लेयर्ड केक की डिमांड बढ़ रही है। हर डेजर्ट का अपना मूड होता है। कई बार तो लोग केक पर अपनी यादों तक को प्रस्तुत करने की फरमाइश करते हैं।

केक सजाने में भी कई नए ट्रेंड्स उभरे हैं। इनमें प्रकृति से प्रेरित जैसे फूलों और पत्तियों वाली आर्गेनिक और खूबसूरत डिजाइन, जो दिखने में कलात्मक लगती हैं, विशेष हैं। ऐसे ही प्लेफुल पाइपिंग के जरिए केक डेकोरेशन को खास बनाया जाता है, जिसमें लैंबेथ-स्टाइल और नास्टैल्जिक विंटेज केक मजेदार एहसास देते हैं। इस सबसे विपरीत मिनिमलिस्ट डिजाइन की भी मांग होती है, जिसमें कम से कम सजावट का इस्तेमाल होता है, मगर केक की बनावट और रंग खुद अपनी कहानी कहते हैं।

रंग बदलती पेस्ट्री

आजकल बेकरी की दुनिया में एक रोमांचक बदलाव देखने को मिल रहा है, केक के अतिरिक्त पेस्ट्री और क्वासां, सिनेमन रोल, डैनिस पेस्ट्री आदि वीनवाहजरी (जिन्हें ब्रेकफास्ट पेस्ट्री भी कहते हैं) की श्रेणी में यह बदलाव विशेष रूप से नजर आता है। लोग केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि टेक्सचर पर भी ध्यान दे रहे हैं। पेस्ट्री में मुंह में पिघलती परतों का एहसास उन्हें बहुत पसंद आता है। इनमें वनीला और हेजलनट से तैयार पंडन कोकोनट, जातार क्रीमचीज या युजु कर्ड जैसे अनोखे मिश्रण वाली पेस्ट्रीज बहुत लोकप्रिय हो रही हैं।

नए स्वाद, नए अनुभव

आजकल स्वाद भी पहले से ज्यादा बोल्ड और लेयर्ड हो गए हैं। आइए जानें, कुछ नए और रोमांचक स्वाद जो ट्रेंड में हैं। इनमें सबसे पहले आता है फूलों और फलों के मेल से बनने वाला स्वाद। जैसे हिबिस्कस-स्ट्राबेरी, केसर-गुलाब या चमेली-आम के स्वाद का मिश्रण। इससे तैयार होने वाले केक या बेकरी उत्पाद मिले-जुले स्वाद के साथ आते हैं। अब तो डेजर्ट में नमकीन-चटपटे स्वाद को भी मिलाकर बेकरी उत्पाद बनाए जा रहे हैं। इनमें फर्मेंट किए गए सोयाबीन से तैयार मिसो और कैरेमल, आलिव आयल चाकलेट और यहां तक कि तुलसी का उपयोग भी किया जा रहा है। ये फ्लेवर मुख्यत: पेस्ट्रीज व कुकीज में खास तौर पर पसंद किया जा रहा है। इसी क्रम में माचा पैरिस ब्रेस्ट केक, सैफ्रन-रोज मिल फ्वी(पफ पेस्ट्री या केक) जैसे स्वाद दो संस्कृतियों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। इनमें क्षेत्रीय स्वाद भी किसी से कम नहीं। गुड़, गंधराज नींबू, फिल्टर काफी और गुलकंद जैसे भारतीय स्वाद अब आधुनिक केक में जगह बना रहे हैं।

सेहत के लिए स्वाद से समझौता नहीं

केक को गिल्ट फूड के तौर पर भी देखा जाता है। कई बार लोग स्ट्रेस होने पर भी बेकरी फूड को ही चुनते हैं। ऐसे में कई विकल्प मौजूद हैं, जहां आप बिना सेहत के साथ समझौता किए स्वाद की इस दिलचस्प दुनिया में प्रवेश कर सकते हैं। आज सेहत को लेकर सतर्क लोग वीगन, ग्लूटेन-फ्री और कम चीनी वाले बेकरी विकल्पों की मांग कर रहे हैं। हम इन विकल्पों को ‘बस एक विकल्प’ नहीं मानते, बल्कि इन पर उतना ही ध्यान देते हैं।। इसके लिए मैदे की जगह बादाम का आटा, कोकोनट शुगर और एक्वाफाबा(फली या छोले का झागदार पानी) जैसी सामग्री का इस्तेमाल करते हैं ताकि स्वाद और टेक्सचर में कोई कमी न आए!

सब्र सिखाती है बेकिंग

बेकिंग का काम देखने में बहुत आसान लगता है, मगर स्वाद की विविधताओं से भरे इस सफर में तमाम अड़चनें आती हैं। कभी सामग्री की सही नाप समझ नहीं आती तो कभी ओवन के तापमान में थोड़ी सी भी उठा-पटक सारी मेहनत पर पानी फेर जाती है। जब कुछ गलत हो जाए, तो रुकें, गहरी सांस लें और इसे सीखने का मौका मानें। बेकिंग में सब्र और सटीकता दोनों बहुत जरूरी होते हैं। अगर आप घर पर बेकिंग करते हैं तो आम तौर पर होने वाली गलतियों में शामिल हैं:

बैटर को ज्यादा मिलाना: इससे ग्लूटेन ज्यादा बन जाता है और केक सख्त हो सकता है।
सामग्री को सही से न मापना: बेकिंग एक विज्ञान है, इसलिए माप सही होना बहुत जरूरी है।
ओवन को जल्दी खोल देना: इससे केक सही से सेट नहीं हो पाता है और ढह सकता है।

प्रियंका ने ससुर केविन जोनस को दी जन्मदिन की बधाई
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस अब अपनी फैमिली के साथ अमेरिका में ही रहती हैं। वह अपने ससुराल वालों के साथ भी काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर ससुर केविन जोनस को जन्मदिन की बधाई दी है।

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजों की अपडेट देती रहती हैं। इन्हीं अपडेट के साथ वह अपने फैंस के साथ कनेक्टेड रहती हैं।

प्रियंका जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं, उतनी अच्छी ही एक बहू भी हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके अपने ससुर केविन जोनस को जन्मदिन की बधाई दी है। इस पोस्ट में उनके ससुर के साथ मालती मैरी चोपड़ा भी नजर आ रही हैं।

प्रियंका ने ऐसे किया ससुर को विश

एक्ट्रेस अपने ससुराल वालों के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ छुट्टियों और खास पलों का आनंद लेते हुए तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में प्रियंका के ससुर केविन जोनस ने अपना जन्मदिन मनाया। ऐसे में बहू होने के नाते एक्ट्रेस ने उन्हें खास अंदाज में विश किया।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर केविन जोनस की एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में वह पोती मालती मैरी चोपड़ा को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो पापा के जोनस, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं’। इसके अलावा प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर मालती के साथ भी प्यार भरी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में उन्हें लव अगेन और वेब सीरीज सिटाडेल में देखा गया था। इसमें वह रिचर्ड मैडेन और स्टेनली टुकी के साथ अभिनय करते नजर आई थीं।

इसके साथ ही कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, वह फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में भी नजर आ सकती हैं। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी शामिल हो सकती हैं। हालांकि, वैरायटी के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, निर्देशक ने खुलासा किया कि शेड्यूलिंग मुद्दों के कारण प्रोजेक्ट में देरी हुई थी।