जनता से की ये अपील – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 27 Jul 2020 04:31:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जनता से की ये अपील – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे ने आज है जन्मदिन, जनता से की ये अपील https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-cm-%e0%a4%89%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7%e0%a4%b5-%e0%a4%a0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%b0-4/355688 Mon, 27 Jul 2020 04:31:00 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=355688 महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का आज जन्मदिन है. उद्धव ठाकरे ने पहले ही घोषणा की है कि वह इस साल जन्मदिन नहीं मनाएंगे, क्योंकि कोरोना वायरस संकट ने उनके राज्य को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है. महाराष्ट्र में वर्तमान में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा तीन लाख 75 हजार 799 मामले …]]>

महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का आज जन्मदिन है. उद्धव ठाकरे ने पहले ही घोषणा की है कि वह इस साल जन्मदिन नहीं मनाएंगे, क्योंकि कोरोना वायरस संकट ने उनके राज्य को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है. महाराष्ट्र में वर्तमान में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा तीन लाख 75 हजार 799 मामले है.

ठाकरे ने की ब्लड और प्लाज्मा डोनेट कैंप्स का आयोजन करने की अपील 

अपने जन्मदिन के मौके पर सीएम उद्धव ठाकरे ने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं न दें. उन्होंने इसके बजाय मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने, ब्लड और प्लाज्मा डोनेट कैंप्स का आयोजन करने की अपील की है.

नवंबर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे उद्धव ठाकरे

बता दें कि उद्धव ठाकरे पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे. 27 जुलाई 1960 को मुंबई (तब बंबई) में जन्मे उद्धव ठाकरे ने जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स से स्नातक की डिग्री हासिल की है. वह एक लेखक और पेशेवर फोटोग्राफर भी हैं, जिनका काम विभिन्न पत्रिकाओं में दिखाई देता है और उनकी तस्वीरों को कई प्रदर्शनियों में दिखाया भी गया है

उद्धव प्रमुख मराठी अखबार ‘सामना’ के प्रधान संपादक भी हैं, जिसे बालासाहेब ठाकरे द्वारा स्थापित किया गया था. वह शिवसेना संस्थापक बालासाहेब और मीनाताई ठाकरे के बेटे हैं. उद्धव ठाकरे की शादी रश्मि ठाकरे से हुई है. उनके दो बेटे- आदित्य और तेजस हैं. आदित्य ठाकरे युवा सेना के अध्यक्ष हैं और विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्य भी हैं. उद्धव ठाकरे ने कई दशकों तक किसानों और आम लोगों के कल्याण के लिए किया है.

]]>