जताया विरोध – Live Halchal

शुरुआती दौर में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ आगे, भारत ने जताया विरोध
सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) गिलगित बलतिस्तान में विधानसभा की 23 सीटों के लिए हुए मतदान के शुरुआती चरण में आगे चल रही है। मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी मिली है। भारत ने गिलगित बलतिस्तान में चुनाव आयोजन करने के लिए पाकिस्तान की निंदा करते हुए कहा कि सैन्य कब्जे वाले इस क्षेत्र की स्थिति को बदलने के लिए उठाए गए कदम का कोई कानूनी आधार नहीं है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अनाधिकृत परिणामों के हवाले से बताया कि पीटीआई यहां सात सीटों के साथ आगे चल रही है। निर्दलीय उम्मीदवारों ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) को चार सीटों पर जीत हासिल हुई है

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि चार महिलाएं समेत कुल 330 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यहां किसी की भी जीत हो ऐसी संभावना है कि नई सरकार के गठन के बाद इस क्षेत्र के दर्जे में बदलाव की घोषणा की जाएगी।

इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने इस्लामाबाद को 2018 के प्रशासनिक आदेश में संशोधन करने और क्षेत्र में आम चुनाव आयोजित करने की अनुमति दी थी। 2018 के आदेश के अनुसार गिलगित-बलतिस्तान में प्रशासनिक बदलाव मुहैया कराया गया था और इसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को यहां के विषयों में नियम बनाने को अधिकृत किया गया।

पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय के फैसले पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताते हुए नई दिल्ली में पाकिस्तान के एक वरिष्ठ राजनयिक को आपत्तिपत्र जारी किया था। भारत ने स्पष्ट रूप से पाकिस्तान को बताया था कि केंद्र-शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख तथा गिलगित-बलतिस्तान का पूरा क्षेत्र भारत का अभिन्न अंग है।

पानी का करंट : केजरीवाल ने बढ़ाई जल दरें तो भड़की कांग्रेस और भाजपा, जताया विरोध
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली सरकार की पानी की दरों में 20 प्रतिशत की वृद्धि के निर्णय की कड़ी निंदा की। कांग्रेस ने सरकार की पानी की दरों में वृद्धि के इस कदम को जनविरोधी करार दिया। इसके अलावा सरकार के निर्णय को जनता के साथ विश्वासघात बताया।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने वर्ष 2015 में सत्ता में आने के तुरंत बाद ही प्रतिमाह 20 हजार लीटर से अधिक पानी उपयोग करने पर दरों में 10 प्रतिशत की वृद्धि कर दी थी।

अब दिल्ली सरकार ने पानी की दरों में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी। इस तरह दिल्ली सरकार ने पानी की दरों को अत्यधिक ऊंचाई पर पहुंचाकर तीन वर्ष के शासनकाल में 30 प्रतिशत की वृद्धि पानी की दरों में कर दी है, जबकि उसने सत्ता में आने से पहले मुफ्त पानी देने का वायदा किया था, वह खोखला साबित हो गया है।

भाजपा ने पानी की दरों में बढ़ोतरी का जताया विरोध

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार के पानी की दरों में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के निर्णय का कड़ा विरोध किया है। इस संबंध में प्रदेश भाजपा के नेताओं ने उपराज्यपाल का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने उपराज्यपाल से आग्रह किया कि वे पानी की दरों में वृद्धि के आदेश को वापस लेने के लिए दिल्ली सरकार को निर्देश दें।

दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के पानी की दरों में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के चलते मुख्यमंत्री केजरीवाल का असली चेहरा सामने आ गया है, वह कल तक मेट्रो किराये में बढ़ोतरी का विरोध कर रहे थे और मंगलवार को उन्होंने स्वयं पानी की दरों में बढ़ोतरी का फरमान जारी कर दिया।

पानी की दरों में बढ़ोतरी से जनता पर पांच सौ से छह सौ करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। उधर, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उपराज्यपाल से कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता में उचित दरों पर दिल्ली की जनता को पानी की आपूर्ति करने के वादे पर आई थी। दूसरी ओर उसने अपने कार्यकाल में दिल्ली वासियों पर 2015 में 10 प्रतिशत और 2017 में 20 प्रतिशत का बोझ डाल दिया।