छिंदवाड़ा – Live Halchal

28 साल बाद छिंदवाड़ा में अपना जन्मदिन मनाएंगे कमलनाथ
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन को खास बनाने उनके समर्थकों और कांग्रेस ने तैयारियां कर रखी है। 28 साल बाद कमलनाथ अपना जन्मदिन छिंदवाड़ा में मना रहे हैं। ऐसे में छिंदवाड़ा में प्रदेश भर के दिग्गज नेता जुट रहे हैं। जिले के अधिकांश होटल और लॉज के कमरे बुक हैं।

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री बाला बच्चन सहित प्रदेश के दर्जनों बड़े नेता जन्म दिन समारोह में शामिल होंगे। 18 नवंबर को जन्मदिन पर कमलनाथ व नकुलनाथ सुबह सिमरिया हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे।

राजीव भवन में धर्मसभा का आयोजन
जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में धर्मसभा का आयोजन होगा। इस दौरान कार्यकर्ता केक काटकर जन्मदिन मनाएंगे। कार्यकर्ता शहर के प्रमुख मंदिरों में पूजा अर्चना व मजार पर चादर चढ़ाएंगे। जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण और वृद्धाश्रम में वृद्धों को भोज कराएंगे।

शाम 6.30 बजे से कवि सम्मेलन
जबकि शाम 6.30 बजे से दशहरा मैदान (पोलोग्राउंड) में कवि सम्मेलन होगा। जाने माने कवि डॉ. कुमार विश्वास, हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी, रमेश मुस्कान, वीर रस की कवयित्री कविता तिवारी, लाफ्टर चैलेंज के दिनेश बावरा व शृंगार रस की कवयित्री प्रीति पांडे काव्य पाठ प्रस्तुत करेंगे। निनाद ललित कला समिति के सचिव आनंद बक्षी ने बताया कि 18 नवंबर शाम 6.30 बजे स्थानीय दशहरा मैदान पोलाग्राउंड में कमलनाथ के जन्मोत्सव पर कमलनाथ-नकुलनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में विशाल कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है।

पास या आमंत्रण की आवश्यकता नहीं
उल्लेखनीय है कि, कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन कर अब यह कार्यक्रम दशहरा मैदान पोला ग्राउंड में होगा। आनंद बक्षी ने बताया कि आयोजन में प्रवेश हेतु पास अथवा आमंत्रण की आवश्यकता नहीं है। यह पूर्णतः निशुल्क कार्यक्रम है। महिलाओं के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है।

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में सल्फास से हुई थी आरक्षक और प्रधान आरक्षक की मौत
छिंदवाड़ा में पिछले दिनों एसएएफ आठवीं बटालियन, विशेष सहस्त्र बल में पदस्थ प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक की रहस्यमय मौत की बाद हड़कंप मच गया था। दरअसल दोनों पुलिस कर्मियों ने साथ में बैठकर शराब का सेवन किया गया था, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई।

छिंदवाड़ा में आरक्षक और प्रधान आरक्षक की मौत का खुलासा हो गया है। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो तथ्य सामने आए हैं, उसके मुताबिक दोनों की मौत सल्फास नामक जहर से सेवन से हुई थी। इसकी पुष्टि कोतवाली टीआई उमेश गोलानी ने की है।

जानकारी के अनुसार धनीराम उइके उम्र 55 साल एवं प्रेम लाल ककोडिया उम्र 50 साल ने आठवीं बटालियन के क्वॉटर में बैठकर बीयर का सेवन किया था। जिसके बाद अचानक ही दोनों खून की उल्टियां करने लगे थे। तत्काल उन्हें निजी अस्पताल लाया गया। जहां प्रधान आरक्षक धनीराम की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं प्रेम लाल काकोडिया ने आज सुबह दम तोड़ दिया।

आगे और होगा खुलासा
टीआई ने बताया कि जो शराब धनीराम ने खरीद के लाई थी, उसमें जहर मिलाया गया था। आखिर जहर किसने मिलाया और उसका क्या कारण था, अभी जांच की जा रही है। वहीं कोतवाली टीआई उमेश गोल्हानी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरक्षकों ने जिस ग्लास में बीयर पी थी, उसमें से सल्फास की दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बात का खुलासा हो गया है कि जहर के सेवन से ही दोनों की मौत हो गई थी।

मध्यप्रदेश: छिंदवाड़ा के अमर शहीद बेटे का पहुंचा पार्थिव शरीर
छिंदवाड़ा जिले के एक और वीर सपूत ने शनिवार को देश की सुरक्षा करते – करते अपने प्राणों की आहूति दे दी। नगर के लोनिया करबल निवासी विक्की पहाड़े जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए। शहीद विक्की पहाड़े वायु सेवा के कॉर्पोरल पद पर पदस्थ थे। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी कड़ी में शहीद का पार्थिव शरीर आज सुबह नागपुर से सेना के हेलिकॉप्टर के जरिए पार्थिव देह इमलीखेड़ा हवाई पट्टी छिंदवाड़ा पर लाया गया। पार्थिव देह पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देने स्थानीय इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पहुंचे। उन्होंने शहीद विक्की पहाड़े की मां से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान के कायराना हमले की निंदा की, उन्होंने शहीद के परिजनों को एक करोड़ रुपये राज्य शासन की ओर से देने की बात कही।

बता दें कि 4 मई शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ में वायु सेवा के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। तकरीबन आधा घंटा सैनिकों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी होती रही। इस हमले में घायल वायु सेवा के पांच जवानों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से उधमपुर आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इन घायल पांच जवानों में छिंदवाड़ा के लोनिया करबल निवासी कॉर्पोरल विक्की पहाड़े भी थे। पांचों जवानों का इलाज उधमपुर के आर्मी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन देर रात गंभीर हालत में कॉर्पोरल विक्की पहाड़े का निधन हो गया। इस कुर्बानी पर जहां पूरे देश में आंखें नाम हैं।

नकुल और कमलनाथ ने वीर शहीद को दी विनम्र श्रद्धांजलि
देश भक्ति की दिल में अलख जगाकर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले देश के अमर जवान कॉर्पोरल विक्की पहाड़े को मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। छिंदवाड़ा की माटी के लाल की शहादत पर नमन करते हुए नेताद्वय ने कहा कि पूरे देश को अपने अमर बलिदानी बेटे विक्की पहाड़े के शौर्य व पराक्रम पर गर्व है।

मजदूरी कर पिता ने किया पालन-पोषण
शहीद के पिता आज इस दुनिया में नहीं है। किंतु बताया जाता है कि शहीद के पिता ने मजदूरी कर अपने परिवार और बच्चों का पालन पोषण किया। वहीं पुत्रियों को भी पढ़ने और नौकरी के लिए प्रेरित किया। पिता के जाने के बाद शहीद विक्की ही परिवार का मुखिया था। जिसके द्वारा परिवार को संभाला गया। शहीद की एक बहन भी एसआई है। तो वही एक बहन कृषि विभाग में पदस्थ है।

नवोदय में प्राप्त की हायर सेकेंडरी तक शिक्षा
शहीद विक्की की प्राथमिक शिक्षा नगर में ही हुई। जिसके बाद माध्यमिक से लेकर हायर सेकेंडरी तक की पढ़ाई विक्की ने सिंगोड़ी नवोदय विद्यालय में पूरी की। तो वहीं कक्षा 12वीं की पढ़ाई के बाद ही विक्की देश सेवा के लिए एयरफोर्स में भर्ती हो गए। एक सितंबर 1990 को शहीद विक्की का जन्म हुआ। वर्तमान समय में शहीद विक्की सिर्फ 33 वर्ष के थे। शहीद विक्की वर्ष 2011 बैच के एयरफोर्स अफसर थे।

इमलीखेड़ा से लोनिया करबल तक होगा स्वागत
प्रशासनिक अफसरों की मानें तो शहीद का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह करीब 9 बजे इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पहुंच जाएगा। जिसके बाद इमलीखेड़ा चौक, चंदनगांव, शिवाजी चौक शहीद स्मारक, कलेक्ट्रेट, अम्बेडकर तिराहा होते हुए राजाभोज परासिया रोड़ से लोनिया करबल पहुंचेगा। वहीं समाजिक संस्थाओं के द्वारा भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने की तैयारियां की गई हैं।

भावुक हुए मुख्यमंत्री
बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अमर शहीद विक्की पहाड़े को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि विक्की पहाड़े की शहादत पर उन्हें गर्व है, लेकिन दुख भी है। उन्हें पूरा विश्वास है कि शहीद विक्की पहाड़े दोबारा लौटकर देश की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान के समय में आचार संहिता होने के कारण वह कुछ घोषणा नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन वह पीड़ित परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा देंगे। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा नगर निगम से चर्चा कर कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि वे यहां पर मुख्य सड़क का नाम शहीद के नाम से करवाएं।

छिंदवाड़ा के सात कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल
छिंदवाड़ा के सात कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। अभी कई और नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है।

छिंदवाड़ा नगर निगम के कांग्रेस 7 पार्षद समेत कई युवा नेता भाजपा में शामिल हो गए। मंगलवार को नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री और विधायक भगवानदास सबनानी भी उपस्थित रहे।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में छिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड क्र. 1 की पार्षद  रोशनी सल्लाम, वार्ड क्र. 9 से  लीना तिरकाम, वार्ड क्र. 16 से  संतोषी वाडीवार, वार्ड क्र. 20 से  दीपा मोहरे, वार्ड क्र. 23 से  जगदीश गोदरे, वार्ड क्र. 33 से  चन्द्रभान ठाकरे, वार्ड क्र. 45 से  धनराज भावरकर सहित युवा नेता  अमित मोहरे,  बबलू विश्वकर्मा,  मिलन ठाकरे शामिल हैं।

चुनाव से पहले फिर दिया झटका
लोक सभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। पहले नगर पालिका पांढुरना और अब नगर निगम छिंदवाड़ा के पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। इससे कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कहा जा रहा है कि अभी और भी कई नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

मध्य प्रदेश : आज छिंदवाड़ा आएंगे मुख्यमंत्री यादव, दोपहर में रोड शो
मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 2:30 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। जिसके बाद रोड शो कर पोला ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे। उनके दौरे को लेकर विशेष ट्रैफिक रूट बनाया गया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम बनने के बाद आज दूसरी बार छिंदवाड़ा आएंगे।  वे दोपहर 2:30 बजे इमली खेड़ा हवाई पट्टी पर विशेष हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे और यहां से रोड शो करते हुए पोला ग्राउंड के लिए रवाना होंगे। जहां उनकी आमसभा को संबोधित करेंगे। ईएलसीट चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को माल्यार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट है, उनके दौरे को लेकर विशेष ट्रैफिक रूट बनाया गया है।

जानिए कैसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था
सीएम के छिंदवाड़ा आगमन पर रोड शो और पोला ग्राउंड जनसभा में अधिकाधिक जन समुदाय के आगमन से मार्गों पर भीड़ रहेगी। ऐसी स्थिति में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 12 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शासकीय कार्यों/अत्यावश्यक सेवाओं में लगे वाहन थाना प्रभारी यातायात छिदवाड़ा से पूर्व अनुमति प्राप्त कर निर्धारित मार्ग से आवागमन करेंगे।

यहां होगी वाहनों की पार्किंग
वीआईपी पार्किंग
पोला ग्राउंड वीआईपी गेट से निर्मल पब्लिक स्कूल तक
सिवनी रोड से आने वाले वाहन, नरसिंहपुर रोड से आने वाले वाहन पुलिस लाइन ग्राउंड
नागपुर रोड से आने वाले वाहन डीडीसी कॉलेज इनर ग्राउंड, लाल ग्राउंड, ईएलसी चर्च कंपाउंड
परासिया रोड से आने वाले वाहन बर्मन की जमीन

डायवर्सन रूट
ईएलसी तिराहा से आवश्यकतानुसार वाहनों को सत्कार तिराहा और एमएलबी स्कूल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
इस स्थान से वाहनों को बरारीपुरा / राजपाल चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
वाहनों को बरारीपुरा/चित्रकूट कॉम्पलेक्स की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
आवश्यकतानुसार वाहनों को सत्कार तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
वाहनों को नगर निगम कार्यालय से बड़वन-विवेकानंद कॉलोनी -नागपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

प्रवेश निषेध व्यवस्था
अनगड़ हनुमान मंदिर से पोला ग्राउंड की ओर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
सहस्त्रबाहु चौराहा से पोला ग्राउंड और जिला अस्पताल व पत्रिका वाली गली की ओर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
पत्रिका वाली गली में वीआईपी /प्रशासनिक वाहनों के अतिरिक्त अन्य वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

एंबुलेंस / फायरब्रिगेड वाहन के लिए विशेष रूट
एंबुलेंस और फायरब्रिगेड वाहनों को आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर मुख्य मार्ग से बिना किसी अवरोध के गंतव्य तक तत्काल पहुंचाया जाएगा। अतिआवश्यक परिस्थितियों में मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए पूर्व सूचना पर ग्रीन कॉरीडोर निर्मित कर एंबुलेंस को अस्पताल पहुचाया जाएगा, इस के लिए मोबाइल नंबर 7000549056 और लैंड लाइन नंबर 07162 – 244011 पर व थाना यातायात छिंदवाड़ा में संपर्क किया जा सकता है।