चौकीदार के बाद परिवारवाद पर किया प्रहार – Live Halchal

प्रियंका का पूर्वांचल दौरा, आतंकवाद, चौकीदार के बाद परिवारवाद पर किया प्रहार
लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के लिए जमीन तैयार करने की जिम्मेदारी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ली है। इसके मद्देनजर प्रियंका गांधी तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे पर हैं। इसी क्रम में सोमवार को प्रियंका गांधी प्रयागराज में, मंगलवार को भदोही और मिर्जापुर में थीं। वहीं, अपने पूर्वांचल दौरे का आखिरी दिन प्रियंका गांधी काशी में बिताएंगी।

बुधवार को दोपहर में 2.54 बजे प्रियंका गांधी मंदिर से बाहर निकल कर गोदौलिया होते हुए सरोजा पैलेस की ओर रवाना हुईं। इसके पहले काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रियंका गांधी ने 5 बैदिक ब्राह्मणों के साथ बाबा की पूजा की। इसके पहले प्रियंका गांधी ने दशाश्वमेध घाट पहुंच कर गंगा पूजन और मां गंगा की आरती कीं।

इसके पहले प्रियंका गांधी ने अस्सी घाट पर निषाद समाज के लोगों से बातचीत की। निषाद समाज के लोगों से प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही निषाद समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। ये राहुल गांधी की प्राथमिकता में शामिल है। साथ ही निषाद समाज के लोगों के समस्या निवारण के लिए अलग से मंत्रालय बनाया जाएगा।

इसके पहले सुबह 11.20 बजे रामनगर में लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कीं। जहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और प्रियंका गांधी ने हाथ हिला कर सभी का अभिवादन किया। इसके पहले प्रियंका गांधी चुनार के गेस्ट हाउस में रूकी हुई थीं। वहां से वाराणसी सुबह 10.25 बजे के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुईं।

प्रधानमंत्री को प्रियंका गांधी ने दिया तल्ख जवाब

इसके पहले पीएम मोदी के ट्वीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा ने व्यवस्थित तरीके से पिछले 5 सालों में मीडिया सहित हर संस्थान पर हमला किया है। प्रधानमंत्री को सोचना बंद करना चाहिए कि जनता बेवकूफ है या जनता को कुछ दिखाई नहीं देता।

इसके पहले मिर्ज़ापुर में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा पर सीधा कटाक्ष किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि सत्ता जिसके सिर पर चढ़ जाती है उनको गलतफहमियां हो जाती हैं। पहले वो जो जनता को गुमराह करते हैं, दूसरे वो जो उनके खिलाफ बोलते हैं और डरते हैं। मैं डरती नहीं हूं, चाहे कुछ भी करें। हमें चाहे जितना प्रताड़ित करें हम डरते नहीं हैं। हम उनके खिलाफ लड़ते रहेंगे जितना हमें रोकेंगे हम उतना ही तेज लड़ेंगे।