चौकीदार किसानों के नहीं बल्कि अमीरों के होते हैं: प्रियंका गांधी – Live Halchal

चौकीदार किसानों के नहीं बल्कि अमीरों के होते हैं: प्रियंका गांधी
अपने पुरखों की धरती प्रयागराज से स्टीमर के काफिला के साथ वाराणसी की गंगा यात्रा पर निकलीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने सफर के दूसरे पड़ाव सिरसा घाट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को समर्थन देने की अपील की। कांग्रेस महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने सिरसा घाट पर अपनी क्रूज बोट को छोड़ा और गेस्ट हाउस में लोगों को संबोधित किया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि 45 सालों में इतने कम रोजगार नहीं हुए जितने बीते 5 सालों में हुए। उन्होंने कहा कि देश इस समय संकट में है, इसलिए मुझे घर से बाहर निकलना पड़ा। लोगों से मतदान की अपील करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा- वोट देकर देश को और अपने आप को मजबूत बनाएं। पीएम मोदी के चौकीदार कैंपेन पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी (पीएम मोदी) की मर्जी अपने नाम के आगे क्या लगाएं। मुझे तो एक किसान ने कहा कि चौकीदार अमीरों के होते हैं, हम किसान तो अपने खुद चौकीदार होते हैं।

सिरसा घाट क्षेत्र में प्रियंका गांधी बोट से उतरकर बाजार में शिवगंगा वाटिका गेस्टहाउस पहुंची। यहां नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश संकट में है। देश चार पांच लोगों के हाथ मे गिरवी है। इस चुनाव में आप अपने और बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव कीजिये। कांग्रेस की सरकार को याद कीजिये। कांग्रेस को वोट कीजिये। राहुल गांधी के हाथ को मजबूत कीजिये।

सिरसा में गंगा घाट पर पहुंचने के बाद 250 मीटर दूर गेस्ट हाउस तक उनके जाने के लिए प्रशासन की तरफ से एंबेसडर कार की व्यवस्था की गई थी। प्रियंका गांधी घाट से गेस्ट हाउस के लिए पैदल ही निकल पड़ी। तेज धूप, धूल और भीड़ के बीच लोगों का अभिवादन करते हुए वह अपने गेस्ट हाउस पहुंची।

सिरसा बाजार में जनसंपर्क करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की परवाह न करते हुए प्रियंका गांधी पैदल निकल पड़ीं। एसपीजी की तरफ से फार्च्यूनर गाड़ी की व्यवस्था की गई थी।

सिरसा बाजार में पैदल भ्रमण के बाद लौटते समय गंगा घाट पर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा चौकीदार अमीरों का होता है, गरीबों का नहीं।

प्रियंका गांधी के साथ सैकड़ों की भीड़ उनके पीछे चल पड़ी है। घरों के सामने खड़ी महिलाओ व लड़कियों को गले लगाते हुए उनसे बात किया। कई बुजुर्ग लोगो से भी हाथ मिलाया।

दुमदुमा घाट पर प्रियंका ने लोगों से पूछा-आप अभी तक बेरोजगार क्यों

प्रयागराज के दुमदुमा घाट पर पार्टी नेताओ व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्टीमर से उतरकर गांव वालों से मिलीं। प्रियंका गांधी ने नुक्कड़ सभा भी की। उन्होंने सभा को सम्बोधित किया। कहा कि सरकार बदलने के लिए चुनाव हो रहा है। आपका भविष्य बदलने  के लिये चुनाव हो रहा है। राहुल गांधी के हाथ को मजबूत कीजिये।

इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप भी जड़े और लोगों से पीएम मोदी की तर्ज पर पूछा कि आपके पास रोजगार है क्या। प्रियंका गांधी मनैया घाट से दुमदुमा घाट पहुंची। वह स्थानीय नेताओं से मिली हैं। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा पर काफी देर तक हमला बोला। प्रियंका गांधी ने यहां पर लोगों से पूछा कि आपके पास रोजगार है क्या? नौजवान और किसान परेशान हैं।

बेमतलब के मुद्दों में उलझाया जा रहा है। जनता के लिए राजनीति होनी चाहिए। जनता की आवाज सुनी जानी चाहिए। आवाज उठाने वालों को डराया जाता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि 45 वर्ष में सबसे कम रोजगार मिला। छह महीने से मनरेगा का पैसा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल का बाजिब दाम मिलना चाहिए। युवाओं को रोजगार चाहिए। महिलाओं को सुरक्षा चाहिए। यह सभी बड़े चुनावी मुद्दे हैं, लेकिन इन मुद्दों से भटकाया जा रहा है।

प्रियंका ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई तो 10 दिनों में किसानों के कर्ज माफ कर दिए गए। राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार आते ही किसानों को राहत दी गई। उनका कर्ज माफ किया गया। उन्होंने अपील की है कि सोच समझकर उम्मीदवार चुने।

राजनीति में हाल ही में सक्रिय हुईं कांग्रेस महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज अपने पुरखों की धरती प्रयागराज से पार्टी के प्रचार का विधिवत आगाज किया। वह छह स्टीमार के काफिला के साथ प्रयागराज से वाराणसी तक की गंगा यात्रा पर हैं। इस दौरान वह गंगा नदी के तट पर गांव के लोगों के साथ संवाद भी कर रही हैं।

पुरखों की धरती प्रयागराज से आज कांग्रेस महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश में कांग्रेस के चुनावी अभियान का बिगुल फूंका। स्वराज भवन में रात्रि विश्राम के बाद प्रियंका गांधी ने संगम क्षेत्र का रुख किया और अक्षय वट के बाद लेटे हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद संगम पर गंगा की नारियल से आरती भी की। दर्शन- पूजा के बाद उनका काफिला शहर से करीब 20 किमी दूर मनैया घाट पहुंचा जहां उन्होंने स्थानीय लोगों का अभिवादन किया और अपनी इस यात्रा के लिए क्रूज बोट पर सवार हो गईं। बोट पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुछ छात्र छात्राएं और कांग्रेस के कुछ नेता मौजूद थे।

इस दौरान वह प्रयागराज जिले में गंगा किनारे के गांवों छतवा, उपरौड़ा, परानीपुर, पकरी सेवार, भुईपारा, मदरा मुकुंदपुर, डेगुंरपुर, लच्छन चौकठा, नरवा चौकठा, कोठरी, बादपुर, महेवा कला, महेवा खुर्द, बभनी हेठार, उमापुर कला, दिघिया व बामपुर में स्टीमर से ही लोगों का अभिवादन करेंगी।

प्रियंका की प्रयागराज से वाराणसी की यह तीन दिनी यात्रा 20 मार्च को संपन्न होगी। देश के राजनीतिक नक्शे में खास जगह रखने वाले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज व वाराणसी पर प्रियंका गांधी का फोकस है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका की यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

17वीं लोकसभा के लिए होने वाले आम चुनाव में नेता और उम्मीदवार आमजन तक पैठ बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अलग अंदाज में चुनाव प्रचार में उतर रही हैं। चुनावों में बड़े-बड़े शहरों में रोड शो के बढ़ते चलन को दरकिनार कर पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने जलमार्ग को चुना।

सिर्फ मत ही नहीं मांगेंगी, मतदान को प्रेरित भी करेंगी

प्रियंका गांधी वाड्रा गंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों की स्थिति भी देखेंगी। उनके रहन-सहन के साथ ही नदी किनारे की संस्कृति का भी अवलोकन करेंगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री क्रांति शुक्ला ने बताया कि जल मार्ग से गंगा किनारे के गांवों में जा रहीं प्रियंका गांधी लोगों से सिर्फ पार्टी के लिए मत ही नहीं मांगेंगी, बल्कि ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित भी करेंगी। इसके लिए उन्होंने गांवों में पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट भी मंगाई है। गंगा किनारे के गांवों में विकास की तस्वीर के साथ-साथ गंगा की अविरलता और निर्मलता भी देखेंगी।