चैपियंस ट्रॉफी : एमएस धोनी के चयन और ऋषभ पंत के बारे में सवाल पर चयन समिति – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 09 May 2017 09:22:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg चैपियंस ट्रॉफी : एमएस धोनी के चयन और ऋषभ पंत के बारे में सवाल पर चयन समिति – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 चैपियंस ट्रॉफी : एमएस धोनी के चयन और ऋषभ पंत के बारे में सवाल पर चयन समिति https://livehalchal.com/%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%a7%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%af%e0%a4%a8/51739 Tue, 09 May 2017 09:22:45 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=51739 नई दिल्‍ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्‍य को लेकर जारी अटकलों को खारिज कर दिया. चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित टीम में धोनी को स्‍थान दिया गया है. टीम के चयन के पहले खबरें थीं कि धोनी …]]>

नई दिल्‍ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्‍य को लेकर जारी अटकलों को खारिज कर दिया. चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित टीम में धोनी को स्‍थान दिया गया है. टीम के चयन के पहले खबरें थीं कि धोनी के स्‍थान पर युवा विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया जा सकता है. बहरहाल प्रसाद ने साफ कहा कि धोनी अभी भी दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ विकेटकीपर बल्‍लेबाज हैं और पंत को अपनी बारी के लिए अभी इंतजार करना होगा. उन्‍होंने कहा कि पंत भविष्‍य की उम्‍मीद हैं और समय आने पर (धोनी के संन्‍यास लेने के बाद ) वे भी टीम का हिस्‍सा होंगे.

चैपियंस ट्रॉफी : एमएस धोनी के चयन और ऋषभ पंत के बारे में सवाल पर चयन समिति

धोनी के चढ़ते-उतरते फॉर्म के बारे में पूछने पर चयन समिति अध्‍यक्ष प्रसाद ने कहा कि चयनकर्ताओं को ‘माही’ पर भरोसा है. उन्होंने कहा,‘हम सभी मानते हैं कि वह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर है. हम सिर्फ उनकी बल्लेबाजी पर बात कर रहे हैं और फोकस कर रहे हैं.’उन्होंने कहा,‘वह टीम के लिए अनमोल हैं और निर्णायक हालात में उसकी राय बहुत काम आएगी. एमएसके प्रसाद ने कहा कि क्रिकेट की धोनी की समझ जबर्दस्त है और विराट का मार्गदर्शन करने के लिए उससे बेहतर कौन हो सकता है.’प्रसाद ने कहा कि धोनी की विकेटकीपिंग की बजाय लोग सिर्फ उसकी बल्लेबाजी पर बात करते हैं. उन्होंने कहा,‘बहुत लोगों को पता ही नहीं है कि पिछले 10 -12 साल में धोनी का विकेट के पीछे प्रदर्शन कभी खराब नहीं रहा . हम हमेशा उसे बल्लेबाज के तौर पर देखते हैं लेकिन विकेटकीपिंग पर फोकस नहीं करते. वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर है.’

हालांकि इस दौरान चयन समिति के प्रमुख ने पंत की भी भरपूर हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि वह भविष्य है. उन्होंने कहा ,‘ हम उसके (पंत के) प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं . टीम संयोजन के कारण वह जगह नहीं बना सका. हम उसे भविष्य की उम्मीद के रूप में देख रहे हैं.’ उन्होंने कहा,‘उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उसका कैरियर बहुत लंबा है. हम उसे तैयार करेंगे ताकि उसका भविष्य उज्जवल हो.’ यह पूछने पर कि युवाओं को क्यो नहीं चुना गया, उन्होंने कहा,‘क्या बुमराह या हार्दिक पांड्या युवा नहीं है. उनका चयन 2016 में ही हुआ था.’ यह पूछने पर कि क्या हरभजन सिंह के नाम पर विचार किया गया, समन्वयक अमिताभ चौधरी ने कहा,‘एक तरफ आप युवाओं के बारे में पूछ रहे हैं और दूसरी तरफ हरभजन सिंह पर सवाल कर रहे हैं.’

]]>