चेहरे में पिम्पल की परेशानी बढ़ा देती है ये आदते – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 26 Oct 2020 11:58:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg चेहरे में पिम्पल की परेशानी बढ़ा देती है ये आदते – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 चेहरे में पिम्पल की परेशानी बढ़ा देती है ये आदते , इनसे छुटकारा पाने के जाने ये खास उपाय https://livehalchal.com/%e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%be/387036 Mon, 26 Oct 2020 11:58:33 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=387036 चेहरे में पिम्पल कई करने से हो सकते है लेकिन ज्यादातर पाया गया है की अनियमित खानपान और गलत आदतों के कारण पिम्पल होने लगते है। आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है इन आदतों के बारे में जिनसे दुरी बनाकर आप भी पिम्पल होने से बच सकते है , तो देर किस …]]>

चेहरे में पिम्पल कई करने से हो सकते है लेकिन ज्यादातर पाया गया है की अनियमित खानपान और गलत आदतों के कारण पिम्पल होने लगते है। आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है इन आदतों के बारे में जिनसे दुरी बनाकर आप भी पिम्पल होने से बच सकते है , तो देर किस बात की है आइये जानते इसके बारे में…………

साफ-सफाई पर ध्यान न देना:आप घंटों जिम में पसीना बहाती हैं ताकि फिट रहें. वर्कआउट करने से चेहरे पर भी निखार आता है, लेकन छोटी सी लापरवाही कहें या आलसीपन के कारण त्वचा पर पिंपल्स होने लगते हैं. कई महिलाएं वर्कआउट करने के बाद नहाती नहीं हैं, जिस से रोमछिद्रों में गंदगी, बैक्टीरिया, तेल और पसीना समा जाता है जो पिंपल्स होने की वजह बनता है. इसलिए वर्कआउट करने के कुछ समय बाद नहाना न भूलें.

खानपान:मसालेदार और औयली खाना खाने में तो स्वादिष्ठ लगता है, लेकिन इस के साइड इफैक्ट्स से कई बीमारियां शरीर में घर कर जाती हैं. इन में से एक है मुंहासे. मसालेदार खाना मुंहासों का एक कारण है, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि सिर्फ मसालेदार खाना ही पिंपल्स की वजह है. कई लोगों को डेयरी प्रोडक्ट्स सूट नहीं करते और इस वजह से भी पिंपल्स हो जाते हैं. इसलिए खाने में उन्हीं चीजों का सेवन करें जो आप को सूट करती हों. स्वाद के चक्कर में सेहत पर लापरवाही भारी पड़ सकती है.

बार-बार चेहरे पर हांथ लगाना :कई महिलाओं की चेहरे को बारबार छूने की आदत होती है. बिना मतलब चेहरे पर हाथ फेरती रहती हैं. अगर आप भी ऐसा करती हैं तो चेहरे पर दाने निकलना स्वाभाविक है. जैसे अगर हम कंप्यूटर या लैपटौप पर काम करती हैं तो हमारी उंगलियां कीबोर्ड पर चलती रहती हैं, जिस से बहुत से बैक्टीरिया हमारे हाथों के संपर्क में आते हैं और जब हम उन्हीं हाथों को चेहरे पर लगाते हैं तो पिंपल्स होने लगते हैं.

तनाव से बचें:आप को सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन तनाव भी पिंपल्स होने का एक कारण हो सकता है. अगर आप भी हमेशा काम में व्यस्त रहती हैं और खुद को समय नहीं दे पाती हैं तो ऐसा आप के साथ भी हो सकता है. जी हां, तनाव हमारे अंदर कोर्टिसोल जैसे हारमोन पैदा करता है, जिस से तेलग्रंथियां उत्तेजित हो जाती हैं और फिर रोमछिद्र बंद हो जाते हैं. रोमछिद्र बंद होने के बाद चेहरे पर दाने निकलने लगते हैं. अगर आप चाहती हैं कि आप के चेहरे से मुंहासों का नामोनिशान मिट जाए तो काम से ब्रेक ले कर थोड़ा रिलैक्स करें.

]]>