चुनाव में एनडीए – Live Halchal
नीतीश को सीएम बनाना, बिना भूखे बच्चे को दूध पिलाने जैसा: शिवसेना
बिहार चुनाव के नतीजे सामने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि नीतीश कुमार लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। चुनाव में एनडीए गठबंधन को 125 सीटों के साथ बहुमत मिला है। नीतीश की पार्टी जदयू एनडीए गठबंधन का हिस्सा है। वहीं, शिवसेना ने नीतीश कुमार पर फिर तंज कसते हुए कहा है कि उन्हें राज्य का सीएम बनाना मतदाता का अपमान करना और हारे हुए पहलवान को पदक दिलाने जैसा होगा।
शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा, ‘नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री का पद मिल सकता है, लेकिन उन्हें भाजपा के निर्देशों के तहत काम करना होगा। इसमें कहा गया कि भाजपा और राजद वैचारिक रूप से दो अलग-अलग दल हैं। इन्हें राज्य में सर्वाधिक वोट हासिल हुए हैं। वहीं, जदयू ने लोगों को खारिज कर दिया है।’ संपादकीय में आगे लिखा गया, ‘ऐसे में नीतीश कुमार को राज्य का सीएम बनाना मतदाताओं के लिए अपमान जैसा होगा। यह समारोह एक पहलवान को पदक दिलाने के लिए होगा जो लड़ाई हार गया हो।’
शिवसेना ने की तेजस्वी यादव की सराहना
वहीं, सामना में राजद नेता तेजस्वी यादव के बिहार की राजनीति में उदय को सराहा गया है। इसमें कहा गया है कि तेजस्वी को कुछ समय के लिए इंतजार करना चाहिए क्योंकि बिहार में भविष्य उनका ही है। दरअसल, संपादकीय में कहा गया है कि भाजपा ने भले ही नंबर गेम जीत लिया हो, लेकिन असली विजेता 31 वर्षीय तेजस्वी यादव ही हैं।
तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले गठबंधन ने जिस तरह एनडीए को टक्कर दी, उस पर टिप्पणी करते हुए सामना में कहा गया, तेजस्वी के रूप में सिर्फ बिहार को ही नहीं बल्कि पूरे देश को एक नया बोल्ड नेता मिला है जो अकेले लड़ाई लड़ते हुए शीर्ष पर पहुंच गया। इसमें कहा गया, वह भले ही नहीं जीत पाए, लेकिन उन्होंने इस हार को स्वीकार नहीं किया और इस प्रक्रिया में, उनकी राजनीतिक छवि ने राज्य में उनके सभी विरोधियों को बाहर कर दिया।
नीतीश सीएम बनते हैं तो शिवसेना का शुक्रिया अदा करें: संजय राउत
इससे पहले, शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, ‘मैंने सुना कि भाजपा नेता टीवी पर कह रहे हैं कि केवल नीतीश बाबू ही मुख्यमंत्री होंगे। इसके लिए नीतीश बाबू को शिवसेना का शुक्रिया अदा करना चाहिए। वादा खिलाफी बिहार में नहीं होगी, क्योंकि शिवसेना ने महाराष्ट्र में दिखा दिया था कि अगर अपने कथन पर नहीं टिका जाता तो क्या हो सकता है।
बिहार चुनाव में एनडीए को लगातार चौथी जीत, ऐसे लहराया मोदी का भगवा
कहते हैं सियासत में ना तो कोई किसी का परमनेंट दोस्त होता है और न परमनेंट दुश्मन और पीएम नरेंद्र मोदी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं। बिहार चुनावों से पहले नीतीश के साथ मनमुटाव की खबरों को नरेंद्र मोदी ने बिहार की चुनावी रैलियों में खामोश कर दिया और नीतीश का हाथ पकड़कर मोदी ने बिहार में सुशासन और विकास की डबल इंजन सरकार का शंखनाद कर दिया।
बिहार में 15 साल की एनडीए सरकार और नीतीश के सुशासन राज पर बीजेपी से दूरी की बात कही गई। एंटी इनकमबेन्सी के बहाने नीतीश के अंत की भविष्यवाणी तक होने लगी थी, लेकिन पीएम मोदी ने बिहार के सीएम के लिए नीतीश के चेहरे को फाइनल करके विरोधियों की तमाम चालों को शह और मात दे दी।
मोदी ने ऐसे बिछाई बिसात-
लोगों से जुड़ने में माहिर हैं मोदी और बिहार चुनाव में उनकी यही सोशल इंजीनियरिंग कमाल कर गई। बिहार की बुजुर्ग महिला ने पीएम मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े। बुजुर्ग महिला वायरल हुई तो पीएम ने छपरा रैली से वायरल वीडियो के जरिए विरोधियों पर जमकर वार किया।
नरेंद्र मोदी ने बिहार के लोगों की भावनाओं की भी भुनाने की कोशिश की। उन्होंने इसके लिए छठ पूजा का इस्तेमाल किया। मोदी ने पलायन की विभीषिका झेल रहे बिहार की महिलाओं को कहा कि बेफिक्र होकर छठ मनाएं, तुम्हारा बेटा भूखा नहीं रहेगा।
कोरोना काल में सामने आईं मुसीबतों ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अपनी छाप छोड़ी। बेरोजगारी, पलायन और फिर बाढ़ जैसे मुद्दों ने नीतीश की 15 साल की मेहनत पर सवाल उठाए। लेकिन चुनावों के वक्त पीएम मोदी रैलियों ने तमाम सवालों को धुंआ-धुंआ कर दिया। मुश्किल वक्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार में एंट्री हुई और रैलियों में दमदार तरीके से गठबंधन की बात रखकर माहौल को बदल दिया।
कामकाज और विकास को लेकर बात-
बिहार चुनाव 2020 में पीएम मोदी ने 12 रैलियां कीं और इनके के जरिए 110 विधानसभा सीटों को कवर किया। कोरोना महामारी को देखते हुए पीएम मोदी ने रैलियों के ऑनलाइन मोड को तरजीह दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 सभाओं को फेसबुक पर 4,15,926 लोगों ने देखा। ट्विटर पर 2,38,092 यूजर्स ने पीएम को सुना और इसके अलावा यूट्यूब पर 3,21,118 व्यूअर रहे।
‘जंगलराज’ पर करारा वार-
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी चुनावी रैलियों में जंगलराज के मुद्दे को उठाया और नतीजों ने साबित कर दिया कि बिहार की जनता लालू के जंगलराज को भूली नहीं है। मोदी ने सही टाइमिंग पर जनता को जंगलराज की याद दिलाकर नजीते अपने पाले में कर लिए।
पीएम मोदी बिहार के युवाओं को अड्रेस करने में भी सफल रहे कि नीतीश कुमार की सरकार जाने पर बिहार के हालात खराब हो जाएंगे। पीएम ने कहावतों के जरिए अपहरण के किस्से युवाओं को समझाने की कोशिश की थी और अब साफ है कि पीएम की ये स्ट्रैटजी कामयाब रही।
राजनीति के महागुरू मोदी के हर मास्टरस्ट्रोक ने बिहार में विरोधियों के हर चाल को चारों खाने चित कर दिया। मोदी का ये मैजिक बता रहा है कि विरोधियों के लिए राह अभी आसान नहीं है और बिहार के नतीजों ने आने वाले चुनावों के लिए मोदी ब्रांड को और मजबूत बना दिया है।