चुनाव नतीजों – Live Halchal

चुनाव नतीजों के बाद जजपा ने की सभी इकाइयां भंग
हरियाणा में जजपा का लोकसभा चुनाव में बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। जजपा के सभी दसों उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। जिसके चलते जजपा ने तुरंत प्रभाव से राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, सभी जिला व हलका स्तरीय कार्यकारिणी को भंग किया है।

लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हारने के बाद जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने शनिवार को अपनी सभी प्रमुख इकाइयों को भंग कर दिया है। जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने यह फैसला पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करने के बाद लिया है। जजपा ने तुरंत प्रभाव से राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, सभी जिला व हलका स्तरीय कार्यकारिणी को भंग किया है। हरियाणा के अलावा अन्य प्रदेशों की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी पदमुक्त कर दिया गया है। अब जजपा जल्द नए पदाधिकारियों की घोषणा करेगी।

जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी अपने संगठन में बदलाव करके नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि संगठन पुनर्गठन के तहत मेहनती, ऊर्जावान नेताओं व कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। जजपा अपने वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करके संगठन के नए स्वरूप पर काम करेगी। उन्होंने सभी जेजेपी कार्यकर्ताओं से आगामी घोषणा तक अपने-अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी से काम करते रहने को कहा।

उल्लेखनीय है कि जजपा का लोकसभा चुनाव में बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। जजपा के सभी दसों उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। चुनाव में जजपा को 0.87 फीसदी वोट मिला है। वहीं, सत्ता से अलग होने के बाद जजपा के नेताओं का टूटना जारी है। अब तक पार्टी के कई नेता इस्तीफा दे चुके हैं। शनिवार को सोनीपत में जजपा के भूपेंद्र मलिक और पवन खरखोदा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

चुनाव नतीजों में डिंपल यादव सब पर भारी
इन सबके बीच चुनावी नतीजों में डिंपल यादव सब पर भारी पड़ीं। उन्होंने मैनपुरी सीट दो लाख से ज्यादा वोटों से जीती है। यह परिवार के सभी सदस्यों से बड़ी जीत तो है ही, पार्टी के दूसरे निर्वाचित सांसद भी इतने बड़े अंतर से नहीं जीते।

अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के मुखिया हैं। उनकी ही अगुआई में पार्टी ने लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। इन सबके बीच चुनावी नतीजों में डिंपल यादव सब पर भारी पड़ीं। उन्होंने मैनपुरी सीट दो लाख से ज्यादा वोटों से जीती है। यह परिवार के सभी सदस्यों से बड़ी जीत तो है ही, पार्टी के दूसरे निर्वाचित सांसद भी इतने बड़े अंतर से नहीं जीते।

कन्नौज से दो बार सांसद रहीं डिंपल यादव अब मैनपुरी की जनप्रतिनिधि हैं। मैनपुरी में वह दूसरी बार जीती हैं। पिछली बार 2022 में हुए उपचुनाव में जीतीं थीं। उन्होंने इस बार वहां से दूसरी जीत हासिल की है। उनकी जीत का अंतर 221639 वोट रहा। इतने बड़े अंतर से न तो पार्टी के दूसरे सांसद जीते हैं, न ही परिवार का कोई सदस्य।

इस तरह पार्टी और परिवार दोनों में ही डिंपल यादव का नाम सबसे बड़े विजेता के रूप दर्ज हुआ। उनके ठीक बाद अखिलेश यादव कन्नौज से 170922 वोटों से जीते हैं। इस अंतर से जीतने वाले वह पार्टी और परिवार दोनों में ही डिंपल यादव के बाद दूसरे नंबर पर हैं। परिवार मेंतीसरे नंबर पर रहे धर्मेंद्र यादव। मैनपुरी और बदायूं के बाद अब वह आजमगढ़ से जीते हैं। उनकी जीत का अंतर 161035 वोट का है। परिवार में वह तीसरे नंबर पर हैं।

फिरोजाबाद से दूसरी बार सांसद बने अक्षय यादव 79312 वोट के अंतर से जीत कर चौथे नंबर पर रहे। बदायूं से पहली बार उतरे और पहली ही बार में जीते आदित्य यादव की जीत का अंतर 35067 वोट का रहा। परिवार के सदस्यों में वोटों के अंतर से वह पांचवें नंबर पर रहे।

अखिलेश यादव: पार्टी मुखिया पांचवीं बार लोकसभा पहुंचे हैं। कन्नौज से यह उनकी चौथी जीत है। पिछला चुनाव उन्होंने आजमगढ़ से जीता था। बाद में इस्तीफा दे दिया था।

डिंपल यादव: डिंपल यादव मैनपुरी से दूसरी बार सांसद चुनी गई हैं। यह उनकी कुल चौथी जीत है। इसके पहले वह दो बार कन्नौज संसदीय सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंच चुकी हैं।

धर्मेंद्र यादव: धर्मेंद्र यावद आजमगढ़ से चुनाव जीतने वाले सैफई परिवार के तीसरे सदस्य हैं। इसके पहले वह दो बार बदायूं से सांसद बन चुके हैं। पहली बार वह मैनपुरी से सांसद बने थे।

अक्षय यादव: फिरोजाबाद से जीते अक्षय यादव दूसरी बार सांसद बने हैं। पहली बार वह 2014 में जीते थे। पिछला चुनाव हार गए थे। इस बार फिर उसी सीट से जीत कर दिल्ली का सफर तय किया है।

आदित्य यादव: पहली बार चुनावी मैदान में उतरे आदित्य यादव के लिए यह चुनाव यादगार बन गया। पार्टी की परंपरागत सीट से पहली बार उन्हें मौका मिला। पहली ही बार में जीत कर सांसद निर्वाचित हो गए।