चीनी खाना – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 21 Dec 2024 10:40:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg चीनी खाना – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 चीनी खाना आपके दिल को पहुंचा सकता है नुकसान https://livehalchal.com/%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82/595860 Sat, 21 Dec 2024 10:40:54 +0000 https://livehalchal.com/?p=595860 चीनी का उपयोग हमारे रोज़ के खाने पीने में नॉर्मल बात है। चाय से लेकर कुछ मीठा हो जाए के नाम पर हम रोज़ काफी मात्रा में चीनी ग्रहण करते हैं। लेकिन यह चीनी पेट में जाने के बाद किस तरह से हमें नुकसान पहुंचा रही है इसकी हमें तब तक भनक नहीं लगती जब …]]>

चीनी का उपयोग हमारे रोज़ के खाने पीने में नॉर्मल बात है। चाय से लेकर कुछ मीठा हो जाए के नाम पर हम रोज़ काफी मात्रा में चीनी ग्रहण करते हैं। लेकिन यह चीनी पेट में जाने के बाद किस तरह से हमें नुकसान पहुंचा रही है इसकी हमें तब तक भनक नहीं लगती जब तक हम किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ नहीं जाते।

लोग कहते हैं कि चीनी छोड़ नहीं सकते, मीठा खाने की आदत ही ऐसी हो चली है। चलिए कोई बात नहीं, मीठा खाने की आदत बनाए रखिए लेकिन चीनी के साथ नहीं गुड़ के साथ। गुड़ सेहत के लिए जितना हेल्दी है उतना ही आपके खाने में और चाय में मिठास बढ़ाता है।

चीनी खाने के 3 सबसे बड़े नुकसान
सबसे पहले हार्ट डिज़ीज़ : आपको बता दें कि चीनी खाने से आपके शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ने लगता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और साथ ही ब्लड शुगर और ट्राइग्लिसराइड्स का काउंट बढ़ने लगता है। जब यह सारी चीज़ें एक साथ बढ़ती हैं तो आपके दिल को खतरा पहुंचने लगता है। क्योंकि इन सब चीज़ों का बढ़ना दिल के लिए काफी नुकसानदेह है।

मोटापा बढ़ाती है चीनी : जो लोग वज़न कम करने के लिए दिन रात मेहनत तो कर रहे हैं लेकिन वज़न कम होने का नाम नहीं ले रहा तो उन्हें सबसे पहले अपने किचन से चीनी को हटाना पड़ेगा। मोटापा बढ़ने का कारण चीनी भी हो सकती है। जो लोग चीनी का सेवन ज़्यादा करते हैं उनके वज़न बढ़ने की आशंका काफी अधिक रहती है।
दांत हो सकते हैं ख़राब : ज़्यादा चीनी खाना आपके दांतों को ख़राब कर सकता है। चीनी का सेवन आपके दांतों में बैक्टरिया पैदा करता है। जानकारी के लिए बता दें कि चीनी के कारण मुंह में बैक्टीरिया जन्म लेते हैं। जब बैक्टीरिया चीनी को पचाते हैं तो फिर वे एसिड बनाते हैं। फिर यह एसिड से ही दांतों में कैविटी बनती है।

गुड़ है ज़्यादा फायदेमंद
चीनी की तुलना में गुड़ ज़्यादा फायदेमंद है। गुण में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं। सबसे बड़ी बात कि गुड़ में आयरन होता है जिससे शरीर में खून की कमी पूरी होती है। वहीं गुड़ आपकी इम्यूनिटी पावर को भी बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

गुड़ खाने से जोड़ों के दर्द में भी काफी आराम मिलता है। अगर आप एक महीने तक चीनी छोड़कर गुड़ का सेवन करेंगे तो इसका असर आपके चेहरे पर भी देखने को मिलता है। चीनी खाने से आपके चेहरे पर मोटापा नज़र आता है जबकि गुड़ खाने से आपका पेट साफ होता है और इसका असर आपके चेहरे पर होता है और चेहरा पहले से ज़्यादा चमकदार होता है।

]]>
सेहत के लिए है नुकसान दायक अधिक चीनी खाना …… https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95/224010 Wed, 24 Apr 2019 08:23:15 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=224010 ऊर्जा बनाए रखने के लिए चीनी का सेवन जरूरी है. लेकिन अधिक चीनी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है.  पर इन दिनों चीनी ज्‍यादा खाने के कारण कई तरह की बीमारियों के जोखिम की बात सामने आ रही है. जानिए आखिर क्‍यों और कितनी चीनी हो सकती है सेहत के लिए नुकसानदायक.     क्‍या …]]>

ऊर्जा बनाए रखने के लिए चीनी का सेवन जरूरी है. लेकिन अधिक चीनी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है.  पर इन दिनों चीनी ज्‍यादा खाने के कारण कई तरह की बीमारियों के जोखिम की बात सामने आ रही है. जानिए आखिर क्‍यों और कितनी चीनी हो सकती है सेहत के लिए नुकसानदायक.

 

 

क्‍या है चीनी
चीनी एक कार्बोहाइड्रेट है. हमारे आहार में ऊर्जा का 50-60% कार्बोहाइड्रेट से आता है. कार्बोहाइड्रेट सरल और जटिल होते हैं. सरल कार्बोहाइड्रेट में ग्लूकोज (फलों और सब्जियों में मौजूद), सुक्रोज (सफेद चीनी), फ्रक्टोज (फलों और सब्जियों में मौजूद), लैक्टोज (दूध में मौजूद) शामिल हैं. जबकि जटिल कार्बोहाइड्रेट में स्टार्च, संशोधित स्टार्च और आहार फाइबर के विभिन्न रूप शामिल हैं. जटिल कार्बोहाइड्रेट में शर्करा अपेक्षाकृत कम होती है.

शरीर के लिए जरूरी है चीनी
एक ग्राम कार्बोहाइड्रेट 4 किलो कैलोरी ऊर्जा देता है. सरल शर्करा हमारे शरीर में सीधे अवशोषित होते हैं और ऊर्जा प्रदान करते हैं. जबकि जटिल कार्बोहाइड्रेट को शरीर में विखंडित होने के लिए अपेक्षित एंजाइमों की जरूरत होती है और उसके बाद ही अवशोषित होते हैं.  

कितनी चीनी है जरूरी 
डब्लूएचओ के दिशानिर्देशों के अनुसार, कार्बोहाइड्रेट से ऊर्जा का 5% शर्करा से आना चाहिए, जो प्रति दिन लगभग 25 ग्राम (6 चम्मच) हो सकता है. अध्ययनों से पता चला है कि चीनी का अधिक उपभोग का परिणाम अतिसक्रियता, ज्यादा खाना, खाने की अधिक इच्छा और परिवर्तित मानसिक क्रिया-कलाप होते हैं. 

हानिकारक है इस तरह की मिठास 
जब हम चीनी के नकारात्मक प्रभाव के बारे में बात करते हैं, तो हमारा मतलब मूल रूप से परिष्कृत या संसाधित चीनी से है. हमारे भोजन में चीनी की भूमिका मिठास प्रदान करना है. इसके अलावा, वे जैम, जेली और सॉस में प्रिजरवेटिव के रूप में उपयोग किये जाते हैं. चीनी बेकरी उत्पादों जैसे विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों की संरचना बनाता है. इस्तेमाल किये गये चीनी के रूप के आधार पर गुण बदल जाते हैं.

]]>