चिराग पासवान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 05 Jun 2025 09:37:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg चिराग पासवान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बिहार: चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र, मुजफ्फरपुर केस पर सरकार को घेरा https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f/616702 Thu, 05 Jun 2025 09:37:25 +0000 https://livehalchal.com/?p=616702 चिराग पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रतिनिधियों के रूप में पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिला चुके हैं। जब तक इस घटना से जुड़े हर दोषी पर सख्त और पारदर्शी कार्रवाई नहीं होती। तब तक न्याय अधूरा और अस्वीकार्य रहेगा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी …]]>

चिराग पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रतिनिधियों के रूप में पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिला चुके हैं। जब तक इस घटना से जुड़े हर दोषी पर सख्त और पारदर्शी कार्रवाई नहीं होती। तब तक न्याय अधूरा और अस्वीकार्य रहेगा।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को दो पन्ने का एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने मुजफ्फरपुर में दुष्कर्म पीड़िता की मौत मामले को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाया। चिराग पासवान ने अपने पत्र में लिखा कि कुढ़नी क्षेत्र में 9 वर्षीय दलित बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर नृशंस हत्या की प्रयास की घटना ने सम्पूर्ण बिहार को झकझोर दिया है। यह हृदयविदारक घटना न केवल एक मासूम जीवन की बर्बर हत्या है, बल्कि हमारे राज्य की कानून व्यवस्था, सामाजिक चेतना और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की गहन विफलता को भी उजागर करती है।

चिराग पासवान ने सीएम को लिखे पत्र में लिखा कि पीड़िता ने छह दिनों तक जीवन के लिए संघर्ष किया, लेकिन एक जून को पीएमसीएच, पटना में उसने दम तोड़ दिया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लगातार छह घंटे तक उसे एम्बुलेंस में ही तड़पते हुए इंतज़ार करवाया गया। यह तथ्य अत्यंत पीड़ादायक है कि जिन दरिंदों ने उस मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, वह जितने दोषी हैं, उतने ही दोषी पीएमसीएच अस्पताल के डॉक्टर और प्रशासनिक स्टाफ भी हैं, जिन्होंने बच्ची को बचाने के लिए जरूरी उपचार देने के बजाय उसे एंबुलेंस में ही छोड़ दिया और उसके इलाज में अमूल्य समय गवां दिया। यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि मानवता के विरुद्ध अपराध है।

मौन ही सबसे बड़ा अपराध बन जाएगा
केंद्रीय मंत्री ने सीएम नीतीश कुमार से यह तीन मांगें भी कर दी। कहा कि यह घटना केवल एक बच्ची की मृत्यु नहीं है. यह हमारे सामाजिक तंत्र और राज्य की संवैधानिक जिम्मेदारी की विफलता का प्रतीक बन चुकी है। यदि इस पर भी शासन मौन रहा, तो यह मौन ही सबसे बड़ा अपराध बन जाएगा।

जानिए, चिराग की तीन मांगें की
इस जघन्य अपराध में शामिल सभी बलात्कारियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें कठोरतम दंड दिया जाए।
PMCH अस्पताल प्रशासन, डॉक्टरों और स्टाफ की भूमिका की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए।
इलाज में जानबूझकर देरी और अमानवीयता दिखाने वाले कर्मियों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज कर तुरंत सेवा से निलंबन एवं कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

]]>
बिहार: चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर की भविष्यवाणी https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96/592136 Thu, 28 Nov 2024 08:28:17 +0000 https://livehalchal.com/?p=592136 सगे चाचा पशुपति कुमार पारस से अपनी लड़ाई और राजनीतिक चाचा नीतीश कुमार से समझौते के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अब बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर अपनी भविष्यवाणी जाहिर की है। राजनीति के मौसम वैज्ञानिक कहे जाने वाले अपने दिवंगत पिता राम विलास पासवान को याद करते हुए …]]>

सगे चाचा पशुपति कुमार पारस से अपनी लड़ाई और राजनीतिक चाचा नीतीश कुमार से समझौते के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अब बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर अपनी भविष्यवाणी जाहिर की है।

राजनीति के मौसम वैज्ञानिक कहे जाने वाले अपने दिवंगत पिता राम विलास पासवान को याद करते हुए अपनी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का दफ्तर दोबारा हासिल करने के बाद आह्लादित केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भविष्यवाणी जगजाहिर की है।

उन्होंने अपने कार्यालय में प्रवेश के दूसरे दिन मीडिया को भी बुलाया और अपनी बात भी रखी। उन्होंने कहा कि मैं अगले साल जब इस कार्यालय में पार्टी की सालगिरह पर कार्यक्रम करूंगा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहेंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अंदर इसपर कोई और विचार नहीं आ रहा है। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एनडीए के सभी घटक दल एकजुट हैं।

अगली सालगिरह में सीएम नीतीश कुमार यहां आएंगे

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 25वें स्थापना दिवस पर पार्टी के नए रूप में सजे-संवरे दफ्तर में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं और वरीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। चिराग पासवान और उनके परिवार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि विधानसभा 2025 की तैयारी हमलोगों ने शुरू कर दी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने तय किया है कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमलोग चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। चिराग ने दावा किया अगली बार जब हमलोग लोक जनशक्ति पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे होंगे तो नीतीश कुमार बतौर मुख्यमंत्री इस पार्टी ऑफिस में मौजूद रहेंगे।

]]>
चिराग पासवान को 3 साल बाद वापस मिला सरकारी बंगला https://livehalchal.com/%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-3-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%b5%e0%a4%be/590214 Sat, 16 Nov 2024 08:13:30 +0000 https://livehalchal.com/?p=590214 पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने शुक्रवा को पटना में उस सरकारी बंगले को वापस हासिल कर लिया, जो उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के कार्यालय के रूप में काम करता था। यह आवास मुख्यमंत्री के आवास राजभवन और हवाई अड्डे जैसे अति महत्वपूर्ण स्थानों से कुछ सौ …]]>

पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने शुक्रवा को पटना में उस सरकारी बंगले को वापस हासिल कर लिया, जो उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के कार्यालय के रूप में काम करता था। यह आवास मुख्यमंत्री के आवास राजभवन और हवाई अड्डे जैसे अति महत्वपूर्ण स्थानों से कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित है।

“चाचा के साथ बिताए यादगार पल याद रहेंगे”
चिराग की लोजपा (रामविलास) ने हाल के लोकसभा चुनावों में बिहार में पांच सीटों पर जीत हासिल की। पासवान ने कहा, ‘‘यह एक बड़ा संयोग है कि मुझे अपनी पार्टी के लिए वही परिसर आवंटित किया गया है, जहां से मैंने अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी।” पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा कब्जा किए जाने तक बंगले को ‘‘वापस लेने पर कभी जोर नहीं दिया।” चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस की बगावत के कारण लोजपा में विभाजन हो गया था। चिराग पासवान ने कहा, ‘‘मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो किसी के खिलाफ शिकायत रखूं। वास्तव में, इस घर की मेरी यादों में चाचा के साथ बिताए गए यादगार पल शामिल रहेंगे। यह उनकी अपनी बनाई परिस्थितियों के कारण है कि हम अब अलग हो गए हैं।”

“मेरी पार्टी बिना किसी उचित कार्यालय के मेरे आवास से कर रही थी काम”
लोजपा से अलग होने के बाद पशुपति पारस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी जगह मिली और बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने उक्त बंगला उनकी पार्टी को आवंटित कर दिया था। हालांकि, 2024 के चुनाव आते-आते पारस का राजनीतिक रूप से अवसान होता दिखा क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाले राजग ने उनके भतीजे को महत्व देते हुए रामविलास पासवान का गढ़ हाजीपुर सीट भी उन्हें दे दी थी। चिराग पासवान ने कहा, ‘‘पिछले तीन वर्षों से, मेरी पार्टी बिना किसी उचित कार्यालय के मेरे पटना आवास से काम कर रही थी। राज्य सरकार ने पहले हमें बताया था कि नियमों के अनुसार किसी भी पार्टी को तब तक भवन आवंटित नहीं किया जा सकता जब तक कि उसके पास एक निश्चित संख्या में सांसद या राज्य विधानमंडल सदस्य न हों।”

पासवान ने कहा ‘‘हमने लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद पार्टी कार्यालय के लिए एक भवन की मांग की। शुक्र है कि इस बार हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया गया। इससे मेरी पार्टी को अगले साल के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने में मदद मिलेगी जिसमें हम राजग की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।”

]]>
चिराग पासवान ने कहा- पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा भारत के विकास के लिए साबित होगी मील का पत्थर https://livehalchal.com/%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%ae/582139 Wed, 25 Sep 2024 06:42:35 +0000 https://livehalchal.com/?p=582139 बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा समाप्त कर मंगलवार को भारत वापस आ गए हैं। वहीं, पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एक भारतीय होने के नाते मुझे प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व है। उनकी हर अंतरराष्ट्रीय यात्रा न केवल …]]>

बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा समाप्त कर मंगलवार को भारत वापस आ गए हैं। वहीं, पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एक भारतीय होने के नाते मुझे प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व है। उनकी हर अंतरराष्ट्रीय यात्रा न केवल देश के सम्मान को बढ़ाती है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश की मजबूत पहचान को भी बढ़ाती है।

‘भारत ने हर क्षेत्र में योगदान दिया’
चिराग पासवान ने कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा, आज अगर भारत कुछ बोलता है तो दुनिया सुनती है क्योंकि भारत ने हर क्षेत्र में योगदान दिया है, जिस तरह से प्रधानमंत्री ने अलग-अलग कंपनियों के CEO से मुलाकात की… यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मजबूत पहचान को दर्शाता है।

क्वाड समिट में भी अलग-अलग विषयों पर चर्चा हुई… यह एक मजबूत भारत, एक विकसित भारत की ओर एक कदम है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं और इस यात्रा के सफल समापन के लिए उन्हें बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि मोदी की अमेरिकी यात्रा वैश्विक कूटनीति और भारत के विकास में मील का पत्थर साबित हुई है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे के दौरान डेलावेयर में क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होने के अलावा, न्यूयॉर्क में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात भी की। उन्होंने अमेरिका के प्रमुख तकनीकी कंपनियों के सीईओ से भी बातचीत की।

]]>
तेजस्वी यादव की तरह चिराग पासवान भी यूपीएससी के विज्ञापन के खिलाफ https://livehalchal.com/%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%b9-%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%97/576353 Tue, 20 Aug 2024 07:58:27 +0000 https://livehalchal.com/?p=576353 बिहार: विपक्ष यूपीएससी लेटरल भर्ती पर सरकार का पुरजोर विरोध कर रही है। ऐसे में सत्ता पक्ष के सहयोगी दल केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूपीएससी लेटरल भर्ती पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि यह सही नहीं है। मैं भी सरकार के समक्ष इस विषय को रखूंगा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूपीएससी लेटरल …]]>

बिहार: विपक्ष यूपीएससी लेटरल भर्ती पर सरकार का पुरजोर विरोध कर रही है। ऐसे में सत्ता पक्ष के सहयोगी दल केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूपीएससी लेटरल भर्ती पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि यह सही नहीं है। मैं भी सरकार के समक्ष इस विषय को रखूंगा।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूपीएससी लेटरल भर्ती पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा है कि मेरी पार्टी पूरी तरीके से इस तरीके की नियुक्तियों को लेकर अपनी सोच स्पष्ट करती है। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी अगर सरकारी नियुक्तियां होती हैं तो उसमें आरक्षण के प्रावधानों का पालन होना चाहिए. इसमें कहीं कोई दिक्कत की बात नहीं है। प्राइवेट क्षेत्र में इसके प्रावधान नहीं हैं ऐसे में अगर सरकारी क्षेत्र में भी इसे अगर लागू नहीं किया जाएगा, कल जिस तरीके से यह जानकारी सामने आई है, मेरे लिए भी चिंता का विषय है। चिराग पासवान ने कहा कि मैं भी सरकार का हिस्सा हूं, मेरे पास वह प्लेटफार्म है इन बातों को वहां रखने का।

चिराग पासवान ने आगे कहा कि पार्टी के तरफ से अगर बोलूं तो हम लोग कभी इसके पक्ष में नहीं हैं। चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरह से यह नियुक्तियां हुई हैं, जिसमें बिना आरक्षण के प्रावधानों के मद्देनजर रखते हुए यह किया गया है, यह सही नहीं है। मैं भी सरकार के समक्ष इस विषय को रखूंगा। जानिये क्या हैं यूपीएससी लेटरल भर्ती यूपीएससी ने अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में निदेशक, संयुक्त सचिव और उप सचिव के 45 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाला है। यह भर्तियां लेटरल एंट्री के तहत की जाएंगी। यह बनने के लिए अब तक पहले यूपीएससी की परीक्षा पास करनी होती थी, लेकिन अब यूपीएससी लेटरल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। विपक्ष यूपीएससी के इस तरह की भर्ती प्रक्रिया का विरोध कर रही है।

ताजा बहस क्यों ? पिछले पांच वर्षों के दौरान लेटरल एंट्री के माध्यम से इन स्तरों पर अब तक लगभग 63 नियुक्तियां हुई हैं, जिसमें अभी 57 ऐसे अधिकारी तैनात हैं। . अभी 10 संयुक्त सचिव पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सरकार लेटरल एंट्री के जरिये इन खाली पदों को भरना चाहती है। ऐसे में विपक्ष इसका विरोध कर रही है। विपक्ष का तर्क है कि यूपीएससी लेटरल भर्ती कोटा को कमजोर करता है। विपक्ष के बाद अब सत्तारूढ़ दल के सहयोगी दल के प्रमुख केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसी मुद्दे पर एतराज जताते हुए सरकार से बात करने की बात कही है।

]]>