चिन्मय दास – Live Halchal

बांग्लादेशी हिंदुओं ने चिन्मय दास को रिहा करवाने की लगाई गुहार
बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ शुरू हुए आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया है। इस आंदोलन ने बांग्लादेश की राजनीति पूरी तरह से बदल दी। इसी बीच बांग्लादेश में बढ़ते धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार की खबरों को देखते हुए बांग्लादेशी अमेरिकी हिंदुओं, बौद्धों और ईसाइयों के एक गठबंधन ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ज्ञापन भेजा है।

समूह ने डोनाल्ड ट्रम्प से हस्तक्षेप करने और देश में अल्पसंख्यक समुदायों की रक्षा में मदद करने का आग्रह किया है। इस समूह ने ट्रंप ने संत चिन्मय कृष्ण दास की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया। कृष्ण दास के बारे में इनका कहना है कि उन्हें देशद्रोह के आरोप में गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है।

‘बांग्लादेश में कट्टरपंथ की ओर बढ़ने का खतरा’

इस समूह ने आगे ये भी कहा कि बांग्लादेश में कट्टरपंथ की ओर बढ़ने का खतरा है, जिसका न केवल दक्षिण एशिया बल्कि पूरे विश्व पर दूरगामी प्रभाव हो सकता है।

इस्कॉन के पूर्व नेता दास को 25 नवंबर को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। चट्टोग्राम की एक अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया क्योंकि उन पर देश के झंडे का अपमान करने के लिए देशद्रोह का आरोप लगाया गया था। मामले में सुनवाई 2 जनवरी 2025 को होगी।

ज्ञापन में अल्पसंख्यक संरक्षण अधिनियम का भी प्रस्ताव

ट्रंप को संबोधित एक ज्ञापन में, समूह ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में बांग्लादेश की भागीदारी को आंतरिक जातीय और धार्मिक उत्पीड़न की समाप्ति से जोड़ने का भी सुझाव दिया। ज्ञापन में अल्पसंख्यकों और स्वदेशी समूहों को आधिकारिक तौर पर मान्यता देने के लिए एक व्यापक अल्पसंख्यक संरक्षण अधिनियम का भी प्रस्ताव दिया गया है।

इसके अलावा, उन्होंने सुरक्षा क्षेत्रों की स्थापना, अल्पसंख्यकों के लिए अलग निर्वाचन क्षेत्रों की व्यवस्था और धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा के लिए घृणा अपराधों और अभद्र भाषा के खिलाफ कड़े कानूनों की मांग की है।

कांग्रेस ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर जताई चिंता
बांग्लादेश में चिन्मय दास की गिरफ्तारी के बाद वहां का माहौल गर्माया हुआ है। इस बीच बांग्लादेश पर कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। मामले को लेकर पवन खेड़ा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उम्मीद करती है कि भारत सरकार बांग्लादेश सरकार पर आवश्यक कदम उठाने तथा देश में अल्पसंख्यकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दबाव डालेगी।

कांग्रेस ने बुधवार को बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के सामने उत्पन्न “असुरक्षा के माहौल” और हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर गहरी चिंता व्यक्त की।

एक बयान में पार्टी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उम्मीद करती है कि भारत सरकार बांग्लादेश सरकार पर आवश्यक कदम उठाने तथा देश में अल्पसंख्यकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दबाव डालेगी।

उन्होंने कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के समक्ष उत्पन्न असुरक्षा के माहौल पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करती है। इस्कॉन भिक्षु की गिरफ्तारी इसका ताजा उदाहरण है।

मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों और दास के अनुयायियों के बीच झड़प के दौरान एक वकील की मौत हो गई थी, जिन्हें बांग्लादेश के बंदरगाह शहर चटगाँव की एक अदालत ने राजद्रोह के एक मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया था और जेल भेज दिया था।

बांग्लादेश सम्मिलिता सनातनी जागरण जोते के प्रवक्ता दास को एक दिन पहले ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था।

भारत ने मंगलवार को हिंदू नेता की गिरफ्तारी और जमानत न दिए जाने पर “गहरी चिंता” व्यक्त की तथा पड़ोसी देश के प्राधिकारियों से हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समूहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

बांग्लादेश ने विदेश मंत्रालय के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह निराधार है और दोनों देशों के बीच मित्रता की भावना के विपरीत है। अपने बयान में ढाका ने कहा कि वह देश की न्यायपालिका में हस्तक्षेप नहीं करता है, जो पूरी तरह से स्वतंत्र है।

चिन्मय को भेजा गया जेल
बता दें कि एक अदालत ने चिन्मय को जमानत देने से इन्कार कर दिया है और इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। चिन्मय को देशद्रोह के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। बीडीन्यूज24 डॉट काम के अनुसार, चटगांव के छठे मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट काजी शरीफुल इस्लाम की अदालत ने जेल भेजने का आदेश दिया। चिन्मय को जमानत नहीं मिलने पर उनके समर्थकों ने अदालत परिसर में जय श्रीराम समेत कई नारे लगाए।

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप
चिन्मय ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इधर, बांग्लादेशी साइबर अपराधी इस्कान के इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मों को निशाना बना रहे हैं। बता दें कि 30 अक्टूबर को चटगांव के कोतवाली थाने में चिन्मय समेत 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमें उन पर हिंदू समुदाय की एक रैली के दौरान बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाया गया था।