चार नए केस आए सामने – Live Halchal

कानपुर में कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा 609 पहुंचा, चार नए केस आए सामने
कानपुर ही नहीं आसपास जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। गुरुवार की सुबह आई रिपोर्ट में हमीरपुर में कोरोना संक्रमण के चार नए केस सामने आए हैं, वहीं एक संक्रमित महिला की मौत हुई है। इसी तरह उन्नाव में 13 और संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद संख्या 74 हो गई है।वहीं बुधवार को आसपास जिलों में 24 नए मरीज मिले थे, इसमें हमीरपुर में तीन, जालौन में आठ, कन्नौज में दस, उन्नाव, औरैया व इटावा के एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज थे।

कानपुर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। एक तरफ कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ मौत का आंकड़ा भी रफ्तार पकड़ चुका है। बुधवार को दो महिला समेत तीन और लोगों की मौत हो गई। इसमें दो महिलाओं और एक पुरुष में मौत के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, 51 नए मरीज मिले हैं। शहर में सर्वाधिक दस कोरोना संक्रमित मरीज लक्ष्मी पुरवा में मिले हैं। इसके साथ ही शहर में नौ हॉटस्पॉट और बढ़ा दिए गए हैं, सड़क व गली सील करके लोगों का आवागमन और घरों से निकलना रोक दिया गया है। एक दिन में शहर में पहली बार इतनी संख्या में लोग संक्रमित हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमित 609 हो गए हैं, जिसमें से 24 की मौत हो चुकी है, जबकि 343 स्वस्थ हो चुके हैं। अब जिले में एक्टिव केस 242 हैं।

कहां कितने मिले मरीज

बर्रा-दो (आजाद कुटिया) में पांच, शिवनगर (बर्रा) में चार, डफरिन अस्पताल परिसर में एक, राजीव विहार (मछरिया) में एक, ग्वालटोली में एक, बाबूपुरवा व बगाही में दो, हनुमंत विहार (नौबस्ता) में एक, एम ब्लाक (काकादेव) में एक, लक्ष्मीपुरवा में दस, मीरपुर (कैंट) में दो, जूही में एक, न्यू डिफेंस कॉलोनी में दो, कश्यप नगर (कल्याणपुर) में दो, फत्तेपुर (ककवन) में चार, जाजमऊ में एक, नारियल बाजार में एक, सुजातगंज में एक, श्याम नगर डी ब्लॉक में एक, दर्शनपुरवा में एक, टुकनियापुरवा में एक, रतनपुर पनकी में दो, फीलखाना में एक, शिवराजपुर वार्ड चार व मक्कापुरवा में दो तथा उमरी में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है।

हॉटस्पॉट की संख्या में इजाफा

शहर में एक दिन में रिकॉर्ड कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद हॉटस्पॉट की संख्या में भी इजाफा हो गया है। बुधवार को नौबस्ता का हनुमंत विहार, मछरिया का राजीव विहार, कल्याणपुर के कश्यप नगर व न्यू डिफेंस कॉलोनी, नारियल बाजार, शिवराजपुर वार्ड चार व मक्कापुरवा, श्याम नगर डी ब्लॉक, उमरी भी हॉटस्पॉट में शामिल हो गए हैं। इन क्षेत्रों की गलियों और सड़क पर बैरीकेडिंग लगाकर पुलिस की तैनाती की गई है। लोगों को घरों से बाहर निकलने और सड़क पर आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस द्वारा ही लोगों को जरूरत का सामान पहुंचाया जा रहा है।

नौबस्ता के हनुमंत विहार की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को चार दिन से बुखार था। सोमवार देर रात सांस लेने में तकलीफ शुरू होने पर स्वजन देर रात दो बजे हैलट इमरजेंसी लेकर पहुंचे। मेडिसिन यूनिट के डॉक्टरों ने कोरोना का संदेह होने पर सैंपल जांच के लिए भेजा। उन्हेंं होल्डिंग एरिया में शिफ्ट कर दिया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। इसी तरह जूही निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति को आठ दिन से बुखार था। उनकी सांस फूलने पर स्वजन उन्हेंं सोमवार शाम हैलट इमरजेंसी लाए। कोरोना संदिग्ध मानते हुए उसी दिन उनकी सैंपलिंग कराकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिसिन इमरजेंसी से मेडिसिन आइसीयू में शिफ्ट कर दिया, जहां वह वेंटीलेटर पर थे। मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

रेल बाजार के मीरपुर कैंट निवासी 57 वर्षीय महिला को सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत पर स्वजन सोमवार को लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान (काॢडयोलॉजी) लेकर पहुंचे थे। संस्थान के निदेशक प्रो. विनय कृष्ण ने बताया कि उनकी एक्सरे जांच में सीने में जकडऩ और निमोनिया के लक्षण होने पर मंगलवार दोपहर हैलट रेफर कर दिया था। हैलट में इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। मौत के बाद जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की लैब में हुई जांच में पॉजिटिव आई हैं।

हैलट की प्रमुख अधीक्षक प्रो. रिचा गिरि ने बताया कि तीनों मरीजों की मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। दो मरीजों की डायबिटीज अनियंत्रित थी, जबकि एक दिल की रोगी थी, जिससे उन्हेंं जटिलताएं हुईं। उनके स्वजन उन्हेंं गंभीर स्थिति में उन्हेंं लेकर आए थे। वहीं आजाद नगर निवासी 70 वर्षीय वृद्धा दिल्ली से आकर निजी अस्पताल में भर्ती थी। सूचना मिलने पर सीएमओ ने उसे बुधवार सुबह हैलट में भर्ती कराया था, जहां दोपहर बाद उनकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब की जांच में 48 कोरोना पॉजिटिव आए हैं, जिसमें 21 महिलाएं हैं। वहीं तीन में प्राइवेट लैब से संक्रमण की पुष्टि हुई है। हैलट में तीन मरीजों की मौत के बाद आई जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।