चार की गई जान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 24 Jul 2021 10:16:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg चार की गई जान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सीतापुर में ट्रक की श्रद्धालुओं से भरी ट्राली की हुई टक्कर, चार की गई जान, इतने जख्मी https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%8d/450787 Sat, 24 Jul 2021 10:16:16 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=450787 सीतापुर, सीतापुर के कुर्सी-देवा मार्ग पर शुक्रवार की देर रात ट्रक और श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 से लोग घायल हो गए। ट्राली में कितने लोग सवार थे इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। यह सभी श्रद्धालु सीतापुर के संदना थाना …]]>

सीतापुर, सीतापुर के कुर्सी-देवा मार्ग पर शुक्रवार की देर रात ट्रक और श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 से लोग घायल हो गए। ट्राली में कितने लोग सवार थे इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। यह सभी श्रद्धालु सीतापुर के संदना थाना के बगुलापुरवा से मंजीठा के नाग देवता मंदिर के दर्शन को जा रहे थे।

हादसा देर रात देवा की मित्तई पुलिस चौकी अंतर्गत हुआ। श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रॉली सीतापुर के संदना थाना के बगुला का पुरवा गांव से सतरिख के मंजीठा स्थित नाग देवता मंदिर के दर्शन करने जा रही थी। कुर्सी रोड पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। इससे ट्राली पर सवार दर्जनों लोग काफी जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस नें घायलों को सीएचसी देवा भेजवाया। यहां ट्राली पर सवार चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। इसमें मृतकों में सीतापुर के संदना थाना के बगुलापारा के संतोष कुमार पुत्र शिवकुमार (30), वीरेंद्र कुमार पुत्र रामविलास (25), छोटू पुत्र मटरू (35), माया देवी पत्नी गनेश(50) शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, सीओ सिटी सीमा यादव, थाना प्रभारी धीरज कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।

]]>