चार्जिंग केबल है वजह – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 15 Aug 2019 07:53:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg चार्जिंग केबल है वजह – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 निजी डाटा सेकेंडों में गायब हो जाएगा, चार्जिंग केबल है वजह https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%be/265453 Thu, 15 Aug 2019 07:53:25 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=265453 शायद ही आपने कभी सोचा होगा कि एक सामान्य-सी चार्जिंग केबल से आईफोन, एंड्रॉयड फोन, मैक और विंडोज सिस्टम हैक हो सकते हैं और इसी केबल के जरिए आपकी निजी जानकारी हैकर्स के हाथों तक पहुंच सकती है, लेकिन यह संभव है. एक चार्जिंग या डाटा केबल की मदद से कोई हैकर आपके फोन या …]]>

शायद ही आपने कभी सोचा होगा कि एक सामान्य-सी चार्जिंग केबल से आईफोन, एंड्रॉयड फोन, मैक और विंडोज सिस्टम हैक हो सकते हैं और इसी केबल के जरिए आपकी निजी जानकारी हैकर्स के हाथों तक पहुंच सकती है, लेकिन यह संभव है. एक चार्जिंग या डाटा केबल की मदद से कोई हैकर आपके फोन या कंप्यूटर को हैक कर सकता है और आपके सिस्टम को रिमोटली अपने कब्जे में लिया जा सकता है.


एमजी नाम के एक हैकर ने दावा किया है. हैकर का दावा है उसने एक ऐसा चार्जिंग केबल तैयार किया है जो देखने में आम आईफोन चार्जिंग केबल की तरह ही है लेकिन इस केबल में कई तरह की कोडिंग और स्क्रिप्ट होती है.  इसके बाद जैसे ही आप ऐसे केबल को अपने फोन या कंप्यूटर से कनेक्ट करते हैं तो हैकर आपके फोन या सिस्टम को अपने कब्जे में ले लेता है. इसके लिए वह आपके आसपास के किसी वाई-फाई या डिवाइस की मदद लेता है. 

एमजी ने इस मोडिफाई करके तैयार की गई इस केबल को O.MG नाम दिया है. इस केबल के जरिए हैकर आपके सिस्टम में वायरस भेज सकता है और इसके अलावा कआपके सिस्टम में मौजूद जानकारी ले सकता है. हैकर कुछ देर के लिए आपकी स्क्रीन को लॉक कर देते हैं और फिर जैसे ही आप अनलॉक करने के लिए पासवर्ड डालते हैं तो हैकर पूरी डिटेल्स ले लेता है.

]]>